Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्च

United States News News

Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्च
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 195 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e को आज आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 परिवार के इन तीनों हैंडसेट को बीते महीने सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था।

इसके बाद दक्षिण कोरियाई की इस कंपनी ने Galaxy 10e, Galaxy S10 और Galaxy S10+ की भारतीय कीमत का ऐलान कर दिया था। और ये फोन प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिए गए। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे कंपनी नई दिल्ली में अपनी Galaxy S10 सीरीज़ को भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर देगी। Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10, Galaxy S10e लॉन्च लाइव स्ट्रीमयाद रहे कि सैमसंग ने बीते हफ्ते ही गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10ई के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भेजे थे। इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। जिन ग्राहकों के अपनी पसंद के फोन को प्री-बुक किया है। उन्हें हैंडसेट बुधवार से ही मिलना शुरू हो जाएगा। वैसे, फोन की बिक्री 8 मार्च से शुरू होगी। Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e की भारत में कीमतभारत में सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है। इस दाम में 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। इसके 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 84,900 रुपये है। Samsung Galaxy S10+ के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 73,900 रुपये है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस10+ का 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 91,900 रुपये में मिलेगा। भारतीय बाजार में Samsung Galaxy S10e की कीमत 55,900 रुपये तय की गई है। इस दाम में ग्राहकों को 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। .

embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } Samsung Galaxy S10 स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी एस10 कई मार्केट में डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वन यूआई का इस्तेमाल हुआ है। Galaxy S10 में 6.1 इंच का क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 550 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ आता है। हैंडसेट में 7एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। वैसे, भारत जैसे चुनिंदा मार्केट में फोन को 8एनएम ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9820 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। फोन में 8 जीबी रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो सैमसंग की डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस है। इस सेटअप में 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री लेंस वाइड-एंगल कैमरा है। एक एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री टेलीफोटो लेंस है। इसके अलावा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा है। यह सेटअप 10x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट पैनल पर Samsung Galaxy S10 में एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एस10 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरबीजी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एएक्स, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। 3,400 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। इसका डाइमेंशन 149.9x70.4x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। Samsung Galaxy S10+ स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी एस10+ कई मायनों में गैलेक्सी एस10 जैसा ही है। इसमें 6.4 इंच की क्वाडएचडी+ कर्व्ड डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ स्क्रीन है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। पिक्सल डेनसिटी 438 पीपीआई है। इसमें गैलेक्सी एस10 वाले ही प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन 8 जीबी रैम के अलावा एक 12 जीबी रैम वाला वेरिएंट भी है। Galaxy S10+ का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 वाला ही है। लेकिन फ्रंट पैनल पर इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में प्राइमरी सेल्फी कैमरा सेंसर Galaxy S10 वाला ही है। जुगलबंदी के लिए 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस आरजीबी डेप्थ सेंसर दिया गया है। Galaxy S10+ की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 128 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी। तीनों ही वेरिएंट में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स गैलेक्सी एस10 वाले ही हैं। फोन में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका डाइमेंशन 157.6x74.1x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम। Samsung Galaxy S10e स्पेसिफिकेशनसैमसंग गैलेक्सी एस10ई कुछ हद तक गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10+ जैसा ही है। लेकिन कुछ बड़े अंतर भी हैं। फोन में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ फ्लैट डायनमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। लेकिन इसकी पिक्सल डेनसिटी 522 पीपीआई है। प्रोसेसर वही है। लेकिन रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी और 8 जीबी। Samsung Galaxy S10e का रियर कैमरा सेटअप Galaxy S10 और Galaxy S10+ से काफी अलग है। गैलेक्सी एस10ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का। सेटअप 0.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 8x डिजिटल ज़ूम को सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा गैलेक्सी एस10 वाला ही है। Samsung Galaxy S10e की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर और सेंसर्स में भी ज़्यादा अंतर नहीं है। इस हैंडसेट में हार्ट रेट सेंसर नहीं मिलेगा। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह रियर पैनल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3,100 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x69.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्चSamsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्चSamsung Galaxy M30 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन होगा।
Read more »

Samsung Galaxy A10 की तस्वीरें लीकSamsung Galaxy A10 की तस्वीरें लीकSamsung ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को पेश किया किया था। अब Samsung Galaxy A10 के बारे में जानकारी लीक हुई है।
Read more »

Samsung Galaxy A50 के ये वेरिएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्चSamsung Galaxy A50 के ये वेरिएंट हो सकते हैं भारत में लॉन्चमुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक, Samsung Galaxy A50 के दो मॉडल भारत में लॉन्च होंगे। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।
Read more »

Samsung Galaxy M30 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमेंSamsung Galaxy M30 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमेंSamsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
Read more »

5,000 mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M30, जानें कीमत– News18 हिंदी5,000 mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M30, जानें कीमत– News18 हिंदीदक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने M सीरीज का विस्तार करते हुए, भारत में Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है
Read more »

Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung आज भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
Read more »

Samsung Galaxy A40 लॉन्च से दूर नहीं, Samsung Galaxy A90 में होगा अनोखा कैमरा सेटअपSamsung Galaxy A40 लॉन्च से दूर नहीं, Samsung Galaxy A90 में होगा अनोखा कैमरा सेटअपSamsung ने अपने गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 हैंडसेट को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द ही 'Galaxy A' सीरीज़ के और फोन लॉन्च करने वाली है।
Read more »

Samsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदSamsung Galaxy A40 की कीमत लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीदलॉन्च होने से पहले Samsung Galaxy A40 की कीमत भी लीक हो गई है। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई ओएस पर चलेगा। इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। बाद में इसे भारतीय मार्केट में भी लाया जाएगा।
Read more »

Samsung Galaxy A60 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमराSamsung Galaxy A60 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमराSamsung ने हाल ही में Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी के पिटारे में गैलेक्सी ए सीरीज़ के और हैंडसेट हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:50:27