Samsung ने अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
Samsung Galaxy M10 और Samsung Galaxy M20 की तरह सैमसंग का यह स्मार्टफोन सिर्फ ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम30 हैंडसेट तीन रियर कैमरे, सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 5000 एमएएच बैटरी से लैस है। बैटरी में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। सैमसंग के इस फोन की बॉडी ग्रेडिएंट डिज़ाइन के साथ आती है। फोन की बिक्री 5 मार्च 2019 से अमेज़न इंडिया और सैमसंग के ई-शॉप पर शुरू होगी। Samsung Galaxy M30 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफरसैमसंग गैलेक्सी एम30 की भारत में कीमत 14,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मॉडल को 17,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M30 ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। पहली सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे सैमसंग ई-शॉप और अमेज़न इंडिया पर आयोजित होगी। Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन और फीचरडुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी एम30 में एंड्रॉयड 8.
1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस वी9.5 है। Samsung ने वादा किया है कि वह जल्द ही Galaxy M30, Galaxy M10 और Galaxy M20 के एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी देगी। नए Samsung हैंडसेट में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह इनफिनिटी यू डिज़ाइन वाली स्क्रीन है और यह वाटरड्रॉरप नॉच से लैस है। Samsung Galaxy M30 में Widevine L1 सर्टिफिकेशन है, यानी आप नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के एचडी कंटेंट को भी स्ट्रीम कर सकते हैं। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी आरजीबी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इस फोन में फ्रंट पैनल पर सेल्फी फोकस सपोर्ट वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Galaxy M30 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी/ 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।Galaxy M सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। Samsung का दावा है कि गैलेक्सी एम30 की बैटरी आसानी से एक दिन तक साथ देगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो है ही, साथ में फेस अनलॉक फीचर के लिए सपोर्ट भी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e भारत में 6 मार्च को होंगे लॉन्चSamsung Galaxy S10 परिवार के हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए मंगलवार को इनवाइट भेजे।
Read more »
Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्चSamsung Galaxy M30 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन होगा।
Read more »
Samsung Galaxy A10 की तस्वीरें लीकSamsung ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को पेश किया किया था। अब Samsung Galaxy A10 के बारे में जानकारी लीक हुई है।
Read more »
सैमसंग Galaxy M30 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,990 रुपयेSamsung Galaxy M30 सैमसंग ने गैलेक्सी एम सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन M30 को लॉन्च कर दिया है. जानें इस स्मार्टफोन की कीमत और तमाम खूबियां.
Read more »
