LoC पर आर-पार: जानिए 48 घंटे में भारत-पाक ने क्या-क्या दावे किए

United States News News

LoC पर आर-पार: जानिए 48 घंटे में भारत-पाक ने क्या-क्या दावे किए
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 214 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

भारत के आतंकियों पर एक्शन के जवाब में पाकिस्तान ने किया भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्रयास

भारत-पाकिस्तान की सरहद सुलग रही है. पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार सुबह तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई दहशतगर्दों का सर्वनाश किया तो पाकिस्तानी वायुसेना बुधवार सुबह जवाबी कार्रवाई का दुस्साहस कर बैठी .

हालांकि, उसके मंसूबों पर भारतीय एयरफोर्स ने पानी फेरते हुए एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया. इस बीच बीते 48 घंटों में दोनों देशों की सेना जहां आसमान में भिड़ीं, तो इस पूरे घटनाक्रम पर दोनों मुल्कों की सरकारों ने अपने-अपने दावे पेश किए. 26 फरवरी को सुबह भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमान पाकिस्तान के बालाकोट में बम गिराकर सकुशल वापस आए और इस हमले में आतंकियों के कई कैंप ध्वस्त होने का दावा किया गया. हालांकि, भारत की तरफ से आधिकारिक बयान आने तक पाकिस्तानी सेना LoC के उल्लंघन का दावा करती रही. इसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने एक्शन की विस्तृत जानकारी दी. बालाकोट पर वार-पलटवार -भारतीय विदेश सचिव वी. के. गोखले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज सुबह-सुबह भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया. इस ऑपरेशन में, बहुत बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी, वरिष्ठ कमांडर, प्रशिक्षक और आतंकी हमलों के प्रशिक्षण के लिए आए हुए जिहादियों के समूहों को समाप्त कर दिया गया. बालाकोट की इस आंतकी प्रशिक्षण संस्था का नेतृत्व जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का साला मौलाना यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद गौरी कर रहा था. पाकिस्तान ने हमले की बात तो कबूली लेकिन कहा कि ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ. -मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावे किए गए कि करीब 300 आतंकियों को इस ऑपरेशन में ढेर किया गया. इसके जवाब में पाकिस्तान ने घटनास्थल की तस्वीर जारी करते हुए पूछा कि अगर ऐसा हुआ तो कोई सबूत होगा. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय विमानों ने जरूर पाकिस्तानी वायुसीमा में घुसने का प्रयास किया, लेकिन उनकी इस कोशिश में कोई नुकसान नहीं हुआ. पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने 4 बम जरूर गिराए, लेकिन किसी भी मकान या जान का कोई नुकसान नहीं हुआ. -भारत की तरफ से दावा किया गया कि वायुसेना के विमान करीब 21 मिनट पाकिस्तान की सीमा में रहे और वहां आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. जबकि पाकिस्तानी सेना और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान सुबह 2.55 बजे से 2.58 बजे तक पाकिस्तानी वायुसीमा में रहे. यानी पाकिस्तान के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के विमान उनकी सीमा में महज 3 मिनट ही रुक पाए. -पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय वायुसेना आई जरूर लेकिन हमने उन्हें नाकाम कर दिया और उन्होंने हमारे ठिकानों पर कोई अटैक नहीं किया, जिसका हम जवाब देते. जबकि भारत की तरफ से कहा गया कि यह एक नॉन मिलिटरी प्री-एम्पटिव एक्शन था, जो खास तौर से आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाने के लिए किया गया. 26 फरवरी को दिनभर गहमागहमी के बाद पाकिस्तान में हलचल मची रही. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से भारत को गीदड़भभकी भी दी गई. इसके बाद बुधवार सुबह पाकिस्तान के विमान भारतीय वायुसेना में घुस आए. बुधवार की घटना पर दोनों सरकारों के दावे 27 फरवरी यानी बुधवार पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा में घुसने का प्रयास किया, जिसका जवाब देते हुए भारतीय जवानों ने उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया. -आज के घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भारतीय सेना के अड्डों को निशाना बनाया, जिसमें भारतीय वायुसेना के विमान मिग-21 बाइसन का एक पायलट लापता हो गया है. जबकि पाकिस्तान का कहना है कि उसने भारतीय वायुसेना के दो पायलट गिरफ्तार किए हैं. हालांकि बाद में पाकिस्तान ने कहा कि एक पायलट ही उनके कब्जे में है. Statement by Official Spokesperson today ➡️ https://t.co/OEUNq7z5iY pic.twitter.com/nVkxqqjl2b — Raveesh Kumar February 27, 2019-पाकिस्तानी सेना ने कहा कि हमारे प्लान में भारतीय सेना या नागरिकों पर अटैक करना नहीं था. हमारा मकसद सिर्फ ये बताना था कि हम सबकुछ कर सकते हैं. जबकि भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने आतंक के खिलाफ हमारे एक्शन का जवाब सेना को टारगेट कर दिया है. -पाकिस्तान का कहना है कि उसने भारत की सीमा में घुसकर यह दिखा दिया है कि हम कमजोर नहीं हैं और हमने भारत के दो विमान मार गिराए हैं. जबकि भारत ने इसका खंडन किया है. - भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि भारतीय वासुसेना ने पाकिस्तान की हिमाकत का जवाब देते हुए पाकिस्तानी वायुसेना के एक विमान को मार गिराया. जबकि पाकिस्तान कह रहा है कि जिस विमान को मार गिराने का दावा भारत कर रहा है, उसका इस्तेमाल इस ऑपरेशन में किया ही नहीं गया. इस तरह 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद से जारी तनाव के बीच मंगलवार और बुधवार को एक्शन और रिएक्शन दोनों देखने को मिला. भारत जहां आतंक के खिलाफ लिए गए अपने एक्शन को पूरी दुनिया को बता रहा है, वहीं पाकिस्तान ने वॉर ऑन टेरर का जवाब भारतीय सेना को निशाना बनाने के प्रयास के रूप में किया है. फिलहाल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शांति का राग अलापा है, लेकिन यह चिंगारी कहां जाकर बुझेगी, यह कहना अभी मुश्किल है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पुलवामा का बदला: भारतीय वायुसेना ने पाक में घुसकर जैश का सबसे बड़ा ट्रेनिंग कैम्प तबाह कियाIAF Sources Says Indian Fighter jets struck a major terrorist camp across the LoC Updates | भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3:50 से 4:05 बजे के बीच कार्रवाई की पाकिस्तान ने भी माना- उसके क्षेत्र में घुसे थे भारत के विमान भारत ने कहा- जैश देश में फिर फिदायीन हमलों की तैयारी में था, इसलिए कार्रवाई जरूरी थी बालाकोट में भारत ने जिस आतंकी कैम्प पर हमला किया, उसे मसूद अजहर का रिश्तेदार चलाता था googletag.cmd.push(function(){googletag.display('article_mid_slot_div_1');}); नई दिल्ली. पुलवामा हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
Read more »

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:17:50