Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्च

United States News News

Samsung Galaxy M30 आज होगा भारत में लॉन्च
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 25 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 13%
  • Publisher: 63%

Samsung Galaxy M30 को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। Samsung ने पहले ही जानकारी दी है कि इस फोन को भारत में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ का तीसरा फोन होगा।

इससे पहले Samsung Galaxy M20 और Samsung Galaxy M10 को लॉन्च किया जा चुका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने खुलासा किया कि गैलेक्सी एम30 में 6.38 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5000 एमएएच की बैटरी होगी। आइए आपको Samsung Galaxy M30 की अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं। Samsung Galaxy M30 की कीमत न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि कंपनी इस सीरीज़ के तीसरे फोन Samsung Galaxy M30 को फरवरी महीने में 15,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च करेगी। बिक्री मार्च महीने के पहले हफ्ते में शुरू होगी। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 7,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट मिलेगा। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 10,990 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की तरह Samsung Galaxy M30 में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। नए सैमसंग फोन ग्रेडिएंट फिनिश से भी लैस होगा। इसके ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट होंगे। 159x75.

1x8.4 मिलीमीटर डाइमेंशन और 175 ग्राम वज़न होगा।माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट होगा। डिवाइस का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लाया जा सकता है। पिछले हिस्से पर इसमें एफ/ 1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। और तीसरा सेंसर भी 5 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए Galaxy M30 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samsung Galaxy A50 की कीमत का हुआ खुलासा, 28 फरवरी को हो सकता है भारत में लॉन्चSamsung ने जब अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे तो उस वक्त इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई।
Read more »

Boxing: भारत के 6 बॉक्सर मकरान कप में फाइनल में, रोहित और मंजीत सेमीफाइनल में हारेदो भारतीय बॉक्सरों रोहित टोकस और मंजीत सिंह पंघल को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा.
Read more »

Samsung Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e भारत में 6 मार्च को होंगे लॉन्चSamsung Galaxy S10 परिवार के हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर भारत में 6 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लॉन्च इवेंट के लिए मंगलवार को इनवाइट भेजे।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:37:23