Success Story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर शुरू की खेती, सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई, क्या उगाता है ऐसा?

Success Story News

Success Story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़कर शुरू की खेती, सालाना 10 लाख रुपये तक की कमाई, क्या उगाता है ऐसा?
Success Story In HindiRituraj Singh FarmerCorporate Jobs
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 21 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

Success Story of Rituraj Singh: गुरुग्राम में कॉर्पोरेट जॉब करने वाले इंजीनियर को खेती ऐसी भाई कि उसने इसे ही अपना करियर और बिजनेस बना लिया। कोरोना में लगे लॉकडाउन का इस शख्स ने सही इस्तेमाल किया और ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की। आज यह शख्स ड्रैगन फ्रूट बेचकर लाखों रुपये कमा रहा...

नई दिल्ली: कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब करना काफी लोगों का सपना होता है। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो कॉर्पोरेट की जॉब से ऊब जाते हैं। इनमें काफी ऐसे लोग होते हैं जो अपना बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग बनाते हैं। कुछ सफल हो जाते हैं और कुछ नहीं। कॉर्पोरेट की जॉब छोड़कर सफल होने वालों में एक नाम ऋतुराज सिंह का भी है। कभी कॉर्पोरेट कंपनी में इंजीनियर की नौकरी करने वाले ऋतुराज आज खेती करते हैं। वह खेती से न केवल नौकरी के मुकाबले ज्यादा पैसा कमा रहे हैं बल्कि खुश भी हैं।उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले ऋतुराज गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करते थे। वहां उनकी महीने की सैलरी करीब 65 हजार रुपये थी। साल 2020 में कोरोना के कारण लॉकडाउन लग गया था। ऋतुराज भी अपने गांव आ गए। गांव आने के बाद उन्होंने यहां नया अनुभव महसूस किया। ऋतुराज बताते हैं कि लॉकडाउन के तीन महीने कब निकल गए पता ही नहीं चला। उन्हें गांव अब ज्यादा पसंद आने लगा था। इस दौरान उन्होंने गांव में ही कुछ काम करने के बारे में सोचा। एक दिन ऋतुराज ने अपने पिताजी से कहा कि वह गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं। बस, वहीं से खेती की शुरुआत हो गई। Success Story : पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाकर बेचता है यह कपल, 75 लाख रुपये सालाना कमाई5 से 6 लाख रुपये से की शुरुआतऋतुराज ने साल 2020 में तीन बीघा जमीन में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की। उनका शुरुआती इन्वेस्टमेंट करीब 5 से 6 लाख रुपये के बीच था। ऋतुराज के मुताबिक सबसे ज्यादा खर्च खेत में सीमेंट के पोल बनाने में आता है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट की बेल होती है। जब यह बेल बढ़ती है और इस पर फल आने शुरू होते हैं तो इसका वजन काफी बढ़ जाता है। ऐसे में इसे सपोर्ट देने के लिए सीमेंट के पोल की जरूरत पड़ती है। शुरुआत में कम रही कमाई ड्रैगन फ्रूट की खेती से पहले साल जो मुनाफा हुआ, वह उनकी गुरुग्राम वाली कंपनी से मिलने वाली एक महीने की सैलरी से कुछ ही ज्यादा था। ऋतुराज के मुताबिक उन्हें साल 2021 में ड्रैगन फ्रूट की खेती से सिर्फ 80 हजार रुपये का ही फायदा हुआ। अगले साल उन्होंने खेती में और ज्यादा मेहनत की। इस बार मेहनत रंग लाई। उनकी तीन बीघा जमीन से 8 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट की फसल निकली। यह पिछले साल के मुकाबले दोगुनी थी। ऋतुराज को साल 2022 में खेती से 1.

76 लाख रुपये का फायदा हुआ।जमीन बढ़ी तो कमाई भी बढ़ गईबाद में ऋतुराज ने खेती के लिए जमीन बढ़ाकर पहले 4 बीघा और बाद में 6 बीघा कर लिया। साल 2024 में ऋतुराज ने अपने खेत में 40 से 45 क्विंटल फसल उगाई। इसमें उन्हें करीब 10 लाख रुपये की कमाई हुई। ऋतुराज को मुनाफे के लिए कुछ इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब मुनाफा रफ्तार पकड़ चुका है। ऋतुराज अपनी फसल को लोकल मार्केट में ही बेचते हैं। कुछ माल दूसरी जगह भी बेचते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Success Story In Hindi Rituraj Singh Farmer Corporate Jobs सक्सेस स्टोरी सक्सेस स्टोरी इन हिंदी कॉपोरेट क्षेत्र में नौकरी ऋतुराज सिंह किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: नौकरी छोड़ शुरू की एलोवेरा की खेती, अब सालाना 1 करोड़ रुपये कमाई, लोग कह रहे हैं वाह!Success Story: नौकरी छोड़ शुरू की एलोवेरा की खेती, अब सालाना 1 करोड़ रुपये कमाई, लोग कह रहे हैं वाह!सतारा के ऋषिकेश धने ने एलोवेरा की खेती से सालाना 1 करोड़ रुपये कमाकर कमाल कर दिया है। लोग उनकी वाहवाही करते थक नहीं रहे हैं। ऋषिकेश पहले पारंपरिक फसलों जैसे ज्वार, बाजरा और सोयाबीन की खेती करते थे। लेकिन, उन्हें कम मुनाफा हो रहा था। फिर उन्‍होंने कुछ अलग करने का फैसला किया। यह उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित...
Read more »

बजट में युवाओं की होगी बल्‍ले-बल्‍ले? नौकरी को लेकर आया बड़ा अपडेटबजट में युवाओं की होगी बल्‍ले-बल्‍ले? नौकरी को लेकर आया बड़ा अपडेटइकोनॉमिक सर्वे में वर्कफोर्स को देखते हुए साल 2030 तक नॉन-एग्रीकल्चर सेक्टर में सालाना 78 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसरों की जरूरत की जानकारी दी गई है.
Read more »

पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनपीएम मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनमोदी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन की लिमिट 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है.
Read more »

Success Story: सिर्फ 80 रुपये से शुरू किया काम, आज 1 लाख महीने की कमाई, यह इंजीनियर ऐसा क्‍या करती है?Success Story: सिर्फ 80 रुपये से शुरू किया काम, आज 1 लाख महीने की कमाई, यह इंजीनियर ऐसा क्‍या करती है?टेक्सटाइल इंजीनियर से क्लाउड किचन मालकिन बनीं नाज अंजुम की कहानी प्रेरणादायक है। 2016 में सिर्फ 80 रुपये से शुरू हुए 'अंजुम किचन' में आज बिरयानी और घर के खाने का स्वाद मिलता है। मुश्किल दौर में भी नाज ने अपने ग्राहकों को स्वस्थ और स्‍वादिष्‍ट खाना उपलब्ध कराया। आज वह 1 लाख रुपये महीने की कमाई करती...
Read more »

Success Story: नौकरी छोड़कर बिजनौर में शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब सालाना 10 लाख रुपये तक कमाईSuccess Story: नौकरी छोड़कर बिजनौर में शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब सालाना 10 लाख रुपये तक कमाईबिजनौर के एक कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले लड़के ने कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदल दिया. दरअसल, कोरोना से पहले 65 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाले बिजनौर के ऋतुराज सिंह ने कोविड के समय खेती-किसानी करने की ठान ली और आज सालाना बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.
Read more »

Success Story: पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाकर बेचता है यह कपल, 75 लाख रुपये सालाना कमाईSuccess Story: पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाकर बेचता है यह कपल, 75 लाख रुपये सालाना कमाईSuccess Story of Sunita and Suhas Ramegowda: 15 साल कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब करने के बाद यह कपल एक गांव में बस गया। वहां इसने गांव वालों की आर्थिक समस्या दूर करने के लिए एक स्टार्टअप शुरू किया। यह पुराने कपड़ों से गुड़िया बनाते हैं और इन्हें ऑनलाइन व ऑफलाइन बेचते हैं। इनका सालाना रेवेन्यू कई लाख रुपये का...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:02:51