Success Story: नौकरी छोड़कर बिजनौर में शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब सालाना 10 लाख रुपये तक कमाई

Dragon Fruit Farming In Hindi News

Success Story: नौकरी छोड़कर बिजनौर में शुरू की ड्रैगन फ्रूट की खेती, अब सालाना 10 लाख रुपये तक कमाई
Dragon Fruit Farming Near DelhiDragon Fruit Farming Near NoidaUttar Pradesh
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 165 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 63%

बिजनौर के एक कॉरपोरेट ऑफिस में काम करने वाले लड़के ने कोरोना काल में आपदा को अवसर में बदल दिया. दरअसल, कोरोना से पहले 65 हजार रुपये महीने की नौकरी करने वाले बिजनौर के ऋतुराज सिंह ने कोविड के समय खेती-किसानी करने की ठान ली और आज सालाना बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं.

कोरोना काल का लॉकडाउन हर किसी को याद होगा. कोविड का समय किसी के लिए आपदा से कम नहीं रहा, तो कहीं आपदा को भी कुछ लोगों ने अवसर में बदल दिया. ऐसे ही एक कहानी है बिजनौर के ऋतुराज सिंह की. जिन्होंने कोरोना काल में घर रहकर खेती-किसानी करने की ठाल ली.

आज के समय में वे घर बैठे सालाना 10 लाख तक कमा रहे हैं. आइए जानते हैं बिजनौर उस लड़के की सक्सेस स्टोरी. कैसे आया ड्रैगन फ्रूट की खेती का विचार?इंडिया टुडे से बिजनौर के ऋतुराज से खास बातचीत की. जब इंडिया टुडे के संवाददाता ने पूछा कि आखिर हर महीने 65000 कमाने वाला कॉरपोरेट जॉब का लड़का, जब कोरोना काल में अपने गांव आया तो वह गांव में ही क्यों रह गया? इस सवाल का जवाब देते हुए ऋतुराज ने बताया कि जब कोरोना काल में लॉकडाउन लगा, तो बड़े शहरों में चारों ओर डर का माहौल था, लेकिन जब मैं अपने गांव पहुंचा तो मुझे एक अलग ही शांति का एहसास हुआ. अपने गांव में हरियाली, चिड़ियों की आवाज़, गांव की शांति को महसूस करते कब 3 महीने गुजर गए, पता ही नहीं चला. फिर एक दिन पूरा परिवार एक साथ बैठा था. तभी पापा ने कहा है कि मैं अपने गांव में ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहता हूं, इस वक्त मैंने ठान लिया कि मुझे अपने आगे का जीवन और भविष्य खेती में ही तलाशना है और ऑर्गेनिक खेती करके खेती के क्षेत्र में क्रांति लानी है.Advertisementसिर्फ तीन बीघा जमीन से शुरू की खेतीसबसे पहले ऋतुराज ने साल 2020 में ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत केवल तीन बीघा जमीन से की. इंडिया टुडे ने ऋतुराज से पूछा कि जब आपने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की थी तो तीन बीघा जमीन में लागत कितनी आई थी? इस पर ऋतुराज ने बताया कि तीन बीघा के खेत में ड्रैगन फ्रूट की खेती करने के लिए कम से कम 5 से 6 लाख तक का इन्वेस्टमेंट होता है. इसमें सबसे ज्यादा खर्च सीमेंट के पोल्स पर आता है क्योंकि ड्रैगन फ्रूट बेल की तरह चलता है, इसलिए सीमेंट का पोल खेत में लगाना होता है. अब साल 2024 में ऋतुराज सिंह 3 बीघा जमीन से बढ़ाकर 6 बीघा जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं.6 बीघा जमीन पर कितनी हो रही कमाई?इंडिया टुडे की टीम ने जब ऋतुराज से उनकी कमाई के बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि जब हमने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की थी तो ड्रैगन फ्रूट की प्लांटेशन सितम्बर 2020 में की थी और जून 2021 में हमारे खेत की फसल तैयार हुई . साल 2021 में तीन बीघा से केवल 4 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट ही उगे. जिसका प्रति किलो का रेट 200 रुपये है. उन्होंने 2021 में केवल ₹80000 का प्रॉफिट कमाया. 2022 में ड्रैगन फ्रूट की फसल दोगुनी हो गई यानी तीन बीघा में 8 क्विंटल, 220 प्रति किलो के हिसाब से शुद्ध 1,76,000 का मुनाफा ऋतुराज को हुआ.Advertisementसाल 2023 में चार बीघा जमीन में 15 से 20 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट की फसल उत्पन्न हुई, जिसमें ऋतुराज को 4.5 से 5 लाख का मुनाफा हुआ. वहीं, 2024 में ऋतुराज ने 40 से 45 क्विंटल की फसल उगाई, जिसमें उन्हें लगभग 10 लाख रुपये की कमाई हुई. ऋतुराज ने इंडिया टुडे को यह भी बताया कि अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं, तो मुनाफा कमाने के लिए कुछ साल का इंतजार करना होता है.सिंचाई के लिए इस मेथड का करते हैं इस्तेमालइंडिया टुडे ने जब ऋतुराज से पूछा कि आप अपनी खेती के लिए कौन सा इरिगेशन सिस्टम इस्तेमाल कर रहे है? तो इस पर ऋतुराज ने बताया कि हम अपने फार्म पर, ड्रिप इरिगेशन, स्प्रिंकलर और रेन गन इस्तेमाल करते हैं. ऋतुराज ने यह भी बताया कि ड्रिप इरिगेशन से एक तो पानी की बचत काफी ज्यादा होती है और ड्रिप इरिगेशन की वजह से केवल उतना ही पानी पेड़ में संचित होता है जितना उसको चाहिए, ताकि नमी बनी रहे.किस महीने में होती है ड्रैगन फ्रूट की बुवाई?ऋतुराज ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की बुवाई के लिए फरवरी से अक्टूबर तक का महीना बेस्ट होता है. इसकी खेती के लिए 25 से 30 डिग्री का टेंपरेचर अनुकूल माना जाता है.Advertisement कहां बेचते हैं अपनी फसल? इंडिया टुडे से बातचीत में ऋतुराज ने बताया कि हमने अपना एक लोकल मार्केट तैयार किया है. पूरी फसल लोकल मार्केट में ही बिक जाती है और बचा हुआ माल गुड़गांव के एक खरीदार को बेच दिया जाता है. ये भी देखें Live TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Dragon Fruit Farming Near Delhi Dragon Fruit Farming Near Noida Uttar Pradesh Dragon Fruit Farming Profit Per Acre Dragon Fruit Farming Profit Dragon Fruit Farming Dragon Fruit Farming Cost Dragon Fruit Farming In UP Dragon Fruit Farming In India Success Story Of Bijnor Farmer Success Story Of Dragon Fruit Farmer

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: नौकरी छोड़ शुरू की एलोवेरा की खेती, अब सालाना 1 करोड़ रुपये कमाई, लोग कह रहे हैं वाह!Success Story: नौकरी छोड़ शुरू की एलोवेरा की खेती, अब सालाना 1 करोड़ रुपये कमाई, लोग कह रहे हैं वाह!सतारा के ऋषिकेश धने ने एलोवेरा की खेती से सालाना 1 करोड़ रुपये कमाकर कमाल कर दिया है। लोग उनकी वाहवाही करते थक नहीं रहे हैं। ऋषिकेश पहले पारंपरिक फसलों जैसे ज्वार, बाजरा और सोयाबीन की खेती करते थे। लेकिन, उन्हें कम मुनाफा हो रहा था। फिर उन्‍होंने कुछ अलग करने का फैसला किया। यह उनके लिए मुनाफे का सौदा साबित...
Read more »

बजट में युवाओं की होगी बल्‍ले-बल्‍ले? नौकरी को लेकर आया बड़ा अपडेटबजट में युवाओं की होगी बल्‍ले-बल्‍ले? नौकरी को लेकर आया बड़ा अपडेटइकोनॉमिक सर्वे में वर्कफोर्स को देखते हुए साल 2030 तक नॉन-एग्रीकल्चर सेक्टर में सालाना 78 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसरों की जरूरत की जानकारी दी गई है.
Read more »

पीएम मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनपीएम मुद्रा योजना के तहत मिलेगा 20 लाख का लोन, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनमोदी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत मिलने वाले लोन की लिमिट 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है.
Read more »

पहले आओ-पहले पाओ, कहीं मौका छूट ना जाए, जानिए कैसे ड्रैगन फ्रूट की खेती आपको करेगी मालामालपहले आओ-पहले पाओ, कहीं मौका छूट ना जाए, जानिए कैसे ड्रैगन फ्रूट की खेती आपको करेगी मालामालखेती से आप भी मालामाल होना चाहते हैं तो आपको हम एक ऐसे फसल की खेती बताएंगे, जिससे आप लखपति बन सकते हैं. इसके लिए आपको ड्रैगन फ्रूट की खेती करनी चाहिए. बिहार सरकार ने ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत 3 करोड़ रुपए देने की बात कही है.
Read more »

विकास दिव्यकीर्ति ने दिखाया बड़ा दिल, 10-10 लाख रुपये देने का किया ऐलान, ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई थी 3 छात...विकास दिव्यकीर्ति ने दिखाया बड़ा दिल, 10-10 लाख रुपये देने का किया ऐलान, ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई थी 3 छात...राजेंद्र नगर हादसा: विकास दिव्यकीर्ति ने राजेंद्र नगर में हादसे में मारे गए छात्रों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.
Read more »

बिहार में स्टार फ्रूट की खेती से किसान ने बदली अपनी तकदीर, बंपर कमाई देख बाकी लोगों ने शुरू की फार्मिंगबिहार में स्टार फ्रूट की खेती से किसान ने बदली अपनी तकदीर, बंपर कमाई देख बाकी लोगों ने शुरू की फार्मिंगSuccess Story: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किसान ने अपनी तकदीर बदल डाली है। खेती से उसने सफलता की ऐसी इबारत लिख डाली है, जिसे अब सभी किसान फॉलो करना चाहते हैं। आज हम आपको उस किसान से मिलाते हैं। उस किसान ने स्टार फ्रूट की खेती कर अपनी किस्मत बदल दी है। अब उन्हें बंपर कमाई हो रही है। बाकी किसान भी अब स्टार फ्रूट की खेती करना चाहते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:22