'घर में रखी जूलरी में है शैतान, ले लेगा तुम्हारे माता-पिता की जान', गाजियाबाद से आया गजब मामला

Ghaziabad Crime News News

'घर में रखी जूलरी में है शैतान, ले लेगा तुम्हारे माता-पिता की जान', गाजियाबाद से आया गजब मामला
Ghaziabad NewsGhaziabad CrimeGhaziabad Crime News In Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 137 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Ghaziabad News: ठग ने किशोर को बुलाया और जूलरी का बैग लेकर उसे भी पर्ची देकर 20 मीटर दूर जाकर पढ़ने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गया। किशोर ने उसे आसपास तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया।

ट्रांस हिंडन: 'आज रात तुम्हारे माता-पिता की मौत हो जाएगी, घर में रखी जूलरी मैं शैतान है।' 9वीं क्लास के किशोर को ट्यूशन जाते वक्त रास्ते में मिले एक अनजान शख्स ने ये बातें कहीं तो उसके होश उड़ गए। वह इस कदर डर गया कि उस अजनबी की बातों में आकर घर से चोरी छिपे जूलरी लाकर उसके हवाले कर दी। लेकिन जब वह लाखों की जूलरी लेकर फरार हो गया तो किशोर ने सारी बात पिता को बताई। ये बातें सुन परिवार तुरंत थाने दौड़ा और पुलिस को शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में खोड़ा की नवनीत कॉलोनी के रहने वाले दिलशाद खां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। आरोपी के साथ उसके साथी के होने की भी जानकारी मिली है।तुम पढ़ाई में बहुत अच्छे हो, लेकिन कुछ बुरा होने वाला है कह डरायापिता दिलशाद ने बताया कि उनका बेटा 9वीं क्लास में पढ़ाई करता है। 7 अगस्त की शाम वह ट्यूशन जा रहा था। इस दौरान एक अनजान व्यक्ति मिला। उसने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देकर बेटे का नाम पूछा। उसने कहा कि तुम पढ़ाई में बहुत अच्छे हो। आगे चलकर बहुत अच्छा करोगे। इस दौरान उसने कुछ बातें करने के बाद कहा कि तुम्हारे घर में कुछ बहुत बुरा होने वाला है। जिसके बाद किशोर डर गया। बेटे ने कारण जानने की कोशिश की तो उसने कहा कि 'तेरे माता पिता की मौत होने वाली है।' उसने किशोर से उसके माता पिता को बचाने का वादा किया।शैतान को भगाने के नाम पर मंगवाई जूलरीबदमाश ने बच्चे से कहा कि उनके घर में रखी जूलरी में शैतान है। वही उसके माता पिता की हत्या करेगा। चूंकि उस अजनबी ने किशोर के परिवार के बारे में दी कई जानकारी बताई थीं, इस वजह से वह प्रभावित हो गया था। वह उसकी बात को सच मानकर घर गया। पिता व मां के व्यस्त होने पर वह अलमारी से करीब ढ़ाई लाख रुपये की जूलरी लेकर उसके पास गया। जहां एक युवक पहले से मौजूद था। आरोपी ने उसे एक पर्ची देकर 20 मीटर दूर जाकर उसे पढ़ने के लिए कहा। बाद में सामान में फूंक मारकर उसे भेज दिया।बच्चों को अंधविश्वास से रखें दूरमनोचिकित्सक संजीव त्यागी ने बताया कि इस घटना के नेचर को देखकर लग रहा है कि किशोर और पैरंट्स के बीच में कम्यूनिकेशन गैप रहा होगा। इस कारण ही किशोर ने अपने डर के बारे में पैरंट्स को नहीं बताया। आज के वक्त में पैरंट्स को अपने बच्चों से बात करनी चाहिए। इसके अलावा, बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस प्रकार की कहानियां जो किसी भी प्रकार का अंधविश्वास पैदा करती हैं, उसका घर में प्रचार नहीं होना चाहिए।-अपने बच्चे को यह अहसास दिलाएं कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं। बच्चों पर भरोसा करें और उनकी बातों को नजरअंदाज न करें।-बच्चों को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि जिस व्यक्ति को वे नहीं जानते या कभी नहीं मिलें, वह अनजान व्यक्ति उन्हें हानि पहुंचा सकता है।-बच्चों को सिखाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की वस्तु न लें।-बच्चों को बताएं कि व्यक्ति चाहे अनजान हो या फिर कोई पहचान का हो। अगर उनके साथ बच्चा सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, तो वे उनसे दूर रहें। अपने माता-पिता को उसके बारे में बताएं।.

ट्रांस हिंडन: 'आज रात तुम्हारे माता-पिता की मौत हो जाएगी, घर में रखी जूलरी मैं शैतान है।' 9वीं क्लास के किशोर को ट्यूशन जाते वक्त रास्ते में मिले एक अनजान शख्स ने ये बातें कहीं तो उसके होश उड़ गए। वह इस कदर डर गया कि उस अजनबी की बातों में आकर घर से चोरी छिपे जूलरी लाकर उसके हवाले कर दी। लेकिन जब वह लाखों की जूलरी लेकर फरार हो गया तो किशोर ने सारी बात पिता को बताई। ये बातें सुन परिवार तुरंत थाने दौड़ा और पुलिस को शिकायत दी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में खोड़ा की नवनीत कॉलोनी के रहने वाले दिलशाद खां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। आरोपी के साथ उसके साथी के होने की भी जानकारी मिली है।तुम पढ़ाई में बहुत अच्छे हो, लेकिन कुछ बुरा होने वाला है कह डरायापिता दिलशाद ने बताया कि उनका बेटा 9वीं क्लास में पढ़ाई करता है। 7 अगस्त की शाम वह ट्यूशन जा रहा था। इस दौरान एक अनजान व्यक्ति मिला। उसने परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी देकर बेटे का नाम पूछा। उसने कहा कि तुम पढ़ाई में बहुत अच्छे हो। आगे चलकर बहुत अच्छा करोगे। इस दौरान उसने कुछ बातें करने के बाद कहा कि तुम्हारे घर में कुछ बहुत बुरा होने वाला है। जिसके बाद किशोर डर गया। बेटे ने कारण जानने की कोशिश की तो उसने कहा कि 'तेरे माता पिता की मौत होने वाली है।' उसने किशोर से उसके माता पिता को बचाने का वादा किया।शैतान को भगाने के नाम पर मंगवाई जूलरीबदमाश ने बच्चे से कहा कि उनके घर में रखी जूलरी में शैतान है। वही उसके माता पिता की हत्या करेगा। चूंकि उस अजनबी ने किशोर के परिवार के बारे में दी कई जानकारी बताई थीं, इस वजह से वह प्रभावित हो गया था। वह उसकी बात को सच मानकर घर गया। पिता व मां के व्यस्त होने पर वह अलमारी से करीब ढ़ाई लाख रुपये की जूलरी लेकर उसके पास गया। जहां एक युवक पहले से मौजूद था। आरोपी ने उसे एक पर्ची देकर 20 मीटर दूर जाकर उसे पढ़ने के लिए कहा। बाद में सामान में फूंक मारकर उसे भेज दिया।बच्चों को अंधविश्वास से रखें दूरमनोचिकित्सक संजीव त्यागी ने बताया कि इस घटना के नेचर को देखकर लग रहा है कि किशोर और पैरंट्स के बीच में कम्यूनिकेशन गैप रहा होगा। इस कारण ही किशोर ने अपने डर के बारे में पैरंट्स को नहीं बताया। आज के वक्त में पैरंट्स को अपने बच्चों से बात करनी चाहिए। इसके अलावा, बच्चों को अंधविश्वास से दूर रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। इस प्रकार की कहानियां जो किसी भी प्रकार का अंधविश्वास पैदा करती हैं, उसका घर में प्रचार नहीं होना चाहिए।-अपने बच्चे को यह अहसास दिलाएं कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं। बच्चों पर भरोसा करें और उनकी बातों को नजरअंदाज न करें।-बच्चों को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि जिस व्यक्ति को वे नहीं जानते या कभी नहीं मिलें, वह अनजान व्यक्ति उन्हें हानि पहुंचा सकता है।-बच्चों को सिखाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने पीने की वस्तु न लें।-बच्चों को बताएं कि व्यक्ति चाहे अनजान हो या फिर कोई पहचान का हो। अगर उनके साथ बच्चा सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, तो वे उनसे दूर रहें। अपने माता-पिता को उसके बारे में बताएं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Ghaziabad News Ghaziabad Crime Ghaziabad Crime News In Hindi Up News Uttarpradesh News यूपी न्यूज उत्तर प्रदेश न्यूज Up Crime News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जानें क्या है Chandipura Virus, जिसने गुजरात में 6 बच्चों की ले ली जानजानें क्या है Chandipura Virus, जिसने गुजरात में 6 बच्चों की ले ली जानजानें क्या है Chandipura Virus, जिसने गुजरात में 6 बच्चों की ले ली जान
Read more »

मुजफ्फरनगर में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जमकर मचाया बवाल, तहसनहस कर डाली कार, जानिए पूरा मामलामुजफ्फरनगर में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने जमकर मचाया बवाल, तहसनहस कर डाली कार, जानिए पूरा मामलामुजफ्फरनगर के छप्पर थाना क्षेत्र के NH 58 हाइवे पर कांवड़ यात्रा में विवाद का मामला सामने आया है। यहां कावड़ियों ने गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की है।
Read more »

VIDEO: पहले मंदिर में हाथ जोड़े, चप्पल उतारी, फिर उड़ा ले गया दानपात्र; लोग बोले- धूम-2 देखकर आया है...VIDEO: पहले मंदिर में हाथ जोड़े, चप्पल उतारी, फिर उड़ा ले गया दानपात्र; लोग बोले- धूम-2 देखकर आया है...Ghaziabad News: गाजियाबाद से एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक चोर मंदिर में चोरी करने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

इंदौर केस ने उठाए सवाल: मोबाइल-TV का दिमाग पर क्या असर है? जानिए साइकोलोजिस्ट प्राची तिवारी की रायइंदौर केस ने उठाए सवाल: मोबाइल-TV का दिमाग पर क्या असर है? जानिए साइकोलोजिस्ट प्राची तिवारी की रायIndore News: इंदौर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें दो बच्चे अपने माता-पिता के खिलाफ कोर्ट Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Bangladesh Protest: प्रदर्शन, हिंसा और प्रधानमंत्री के बयान से बिगड़े हालात, बांग्लादेश में कब क्या हुआ?Bangladesh Protest: प्रदर्शन, हिंसा और प्रधानमंत्री के बयान से बिगड़े हालात, बांग्लादेश में कब क्या हुआ?Bangladesh Quota Protest Timeline: बांग्लादेश में आरक्षण आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। बीते दिन भड़की हिंसा में करीब 100 लोगों की जान चली गई है।
Read more »

7 बातों का रखेंगे ध्यान तो हर काम में माहिर होगा बच्चा, भारतीय पैरेंट्स न करें ये एक गलती7 बातों का रखेंगे ध्यान तो हर काम में माहिर होगा बच्चा, भारतीय पैरेंट्स न करें ये एक गलतीParenting Tips: भारत में भी पैरेंटिंग स्टाइल में बदलाव आ रहा है और माता-पिता बच्चों के पालन-पोषण से संबंधित नई-नई चीजें सीख रहे हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:44:24