Success Story: कैसे एक गांव का लड़का बना अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन? जोश से भर देगी पूरी कहानी

Boxing Champion News

Success Story: कैसे एक गांव का लड़का बना अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन? जोश से भर देगी पूरी कहानी
बॉक्सिंग चैंपियनMandeep Jangraमनदीप जांगड़ा
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

Success Story: अगर आपने भारत के बॉक्सिंग स्टार मनदीप जांगड़ा की वास्तविक जीवन कहानी अब तक नहीं सुनी तो आपको कहानीकार सुधांशु नए अंदाज में सुना रहे हैं. उनका यूट्यूब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

Success Story of Mandeep Jangra : भारत के बॉक्सिंग स्टार मनदीप जांगड़ा की असल जीवन की कहानी बेहद ही कम लोगों को पता है. उन्होंने कैसे गांव में संघर्ष करके इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियन बनने तक का सफर किया, इसके बारे में कहानीकार सुधांशु राय खुद एक सीरीज लेकर आए हैं.

मनदीप के बचपन से लेकर अर्जुन पुरस्कार विजेता बनने तक की कठिन लेकिन प्रेरक यात्रा की कहानी सुनने को मिलती है. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर वैश्विक मंच पर नाम कमाने वाले मनदीप की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसे सुधांशु राय ने अपने यूट्यूब-स्पॉटिफाई पर शेयर किया है. यह भी पढ़ें: बच्चों के नाम रखवाने के लिए लोग इस खूबसूरत मॉडल को चुकाते हैं लाखों, ऐसा क्यों करते हैं मां-बाप? बचपन में मनदीप को किन संघर्षों से गुजरना पड़ा? मनदीप की परवरिश उनके जन्म से पहले शुरू हुई, जब उनकी दादी ने अपनी मामूली बचत से पहली बॉक्सिंग किट खरीदी. उन्होंने कठिनाइयों में ही ट्रेनिंग शुरू की- बिस्कुट और दूध पर दिन गुजारना, टूटा हुआ हाथ लेकर रिंग में उतरना और अच्छे पोषण और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. लेकिन यह सारी परेशानियां उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को तोड़ नहीं सकीं. कैसे मिली मनदीप को अंतरराष्ट्रीय पहचान और सम्मान? मनदीप का जुनून उन्हें 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक दिलाने में सफल रहा. इसके बाद वह विश्व मुक्केबाजी महासंघ का विश्व खिताब जीतने वाले भारत के पहले मुक्केबाज बने. उनके योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. यह दिखाता है कि संघर्ष चाहे जितना भी बड़ा हो, सफलता उससे बड़ी हो सकती है. मनदीप ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनके पिता ने दवाइयों के लिए पैसे दिए, ताकि वह ट्रेनिंग जारी रख सकें. उन्होंने उस पल को अपनी डायरी में लिखा और आज भी उसे याद रखते हैं. उनका मानना है कि पारिवारिक समर्थन ने उन्हें कभी हार न मानने की ताकत दी. यह भी पढ़ें: वो रहस्यमयी मछली जो जमीन पर चलती है, पेड़ों पर चढ़ती है! समुद्री तूफान में रहती है जिंदा क्या आज भी मनदीप समाज के लिए कुछ कर रहे हैं? मनदीप न केवल बॉक्सिंग में सक्रिय हैं, बल्कि उन्होंने अपने गांव में एक ट्रस्ट की स्थापना की है जो वंचित बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग और उपकरण प्रदान करता है. उनका मानना है कि सपने पैसे से नहीं, जज्बे से पूरे होते हैं. यह पहल सुनिश्चित करती है कि कोई भी बच्चा सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण अपने सपने अधूरे न छोड़े. सुधांशु राय कहते हैं, ड्रीमर्स सिर्फ जीत की कहानी नहीं है, बल्कि उनके पीछे की लड़ाई की भी कहानी है. मनदीप जांगड़ा की यह कहानी साहस, त्याग और आत्मविश्वास का प्रतीक है. देखें वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

बॉक्सिंग चैंपियन Mandeep Jangra मनदीप जांगड़ा Inspirational Story प्रेरणादायक कहानी Struggle To Success संघर्ष से सफलता Arjuna Award अर्जुन पुरस्कार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

घूंघट से शेर वाली टोपी तक... पति की मौत, एक बच्चे के साथ गांव की अंजू यादव कैसे बनीं राजस्थान में DSP?घूंघट से शेर वाली टोपी तक... पति की मौत, एक बच्चे के साथ गांव की अंजू यादव कैसे बनीं राजस्थान में DSP?​DSP Anju Yadav Success Story: राजस्थान के एक गांव में कभी घूंघट में रहने वाली आम सी लड़की आज उसी राज्य में पुलिस अधिकारी हैं।  सरकारी टीचर से राजस्थान में DSP बनीं सिंगल मदर अंजू यादव की कहानी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।
Read more »

Success Story: अंग्रेजी के प्रोफेसर का 'देसी जुगाड़' यूरोप, अमेरिका में हिट... करोड़पति बनाने वाला सीक्रेटSuccess Story: अंग्रेजी के प्रोफेसर का 'देसी जुगाड़' यूरोप, अमेरिका में हिट... करोड़पति बनाने वाला सीक्रेटप्रोफेसर साजी वर्गीस अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं। वह बेंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में पढ़ाते हैं। उन्‍होंने 2020 में 'सनबर्ड स्ट्रॉज' नाम का उद्यम शुरू किया। यह गिरे हुए नारियल के पत्तों से इको-फ्रेंडली स्ट्रॉ और पेन बनाता है। ये देश-विदेश में बिकते...
Read more »

​IPS Success Story: कॉन्स्टेबल ने IPS बनकर लिया अपमान का बदला! बैक टू बैक क्रैक किया UPSC एग्जाम​​IPS Success Story: कॉन्स्टेबल ने IPS बनकर लिया अपमान का बदला! बैक टू बैक क्रैक किया UPSC एग्जाम​​IPS Success Story: बचपन में सिर से माता-पिता का साया उठ जाने के बाद उदय कृष्ण रेड्डी को दादी ने सब्जी बेचकर पढ़ाया था। गरीबी में पले उदय के लिए पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी भी काफी थी, लेकिन एक अपमान ने उनकी लाइफ में टर्निंग पॉइंट का काम किया। उन्होंने इस्तीफा देकर यूपीएससी की तैयारी की और दो बार एग्जाम क्रैक...
Read more »

गांव के लड़के ने बिना फंडिंग के बना डाली ₹100000 करोड़ की कंपनी, ऐसा होने पर अंबानी-अदाणी भी हो सकते हैं पीछेगांव के लड़के ने बिना फंडिंग के बना डाली ₹100000 करोड़ की कंपनी, ऐसा होने पर अंबानी-अदाणी भी हो सकते हैं पीछेSridhar Vembu Success Story जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी कंपनी जोहो की खूब चर्चा हो रही है। इस चर्चे के पीछे की 31 साल की मेहनत भी है। अमेरिका में नौकरी करने वाले श्रीधर अचानक अपने गांव लौट आते हैं और शुरू करते जोहो को खड़ा करने का...
Read more »

Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ 'गरीबों के गुलाब' से लाखों रुपये कमा रहा यह शख्स, आखिर क्या करता है ऐसा?Success Story: इंजीनियरिंग छोड़ 'गरीबों के गुलाब' से लाखों रुपये कमा रहा यह शख्स, आखिर क्या करता है ऐसा?Success Story of Lokesh Patade: छत्तीसगढ़ के लोकेश 'गरीबों के गुलाब' से सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। खेती से पहले वह एक कंपनी में बिजली सलाहकार थे।
Read more »

Army Story: सेना में इतिहास रचने वाली ये महिला कौन हैं? पति की शहादत के बाद बदली जिंदगीArmy Story: सेना में इतिहास रचने वाली ये महिला कौन हैं? पति की शहादत के बाद बदली जिंदगीIndian Army Story, Success Story: कहते हैं जिंदगी जब सबसे बड़ा दुख देती है, तभी इंसान की असली ताकत सामने आती है.उत्तराखंड की बेटी मेजर प्रिया सेमवाल की कहानी ऐसी ही है. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:48:42