Anxiety Attack Rule 5-4-3-2-1: आजकल की भागदौड़ के बीच बहुत से लोग तरह-तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. इन दिक्कतों में से सबसे आम दिक्कत है एंग्जायटी और स्ट्रेस की. बहुत से लोग एंग्जायटी अटैक आने पर काफी पैनिक करने लगते हैं जिससे एंग्जायटी अटैक और ज्यादा बढ़ जाता है.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम हो गए हैं, कभी नौकरी का दबाव कभी पढ़ाई की टेंशन तो कभी रिश्तों की उलझनें. इन सब दिक्कतों के बीच कई बार लोगों को अचानक तेज धड़कन, सांस फूलना या घबराहट जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है.
ऐसी स्थिति को एंग्जायटी अटैक कहा जाता है. ये पल बहुत कठिन होता है और ऐसे समय में व्यक्ति को समझ ही नहीं आता कि वह खुद को कैसे संभाले. कई रिसर्च का में ऐसा बताया गया है कि एंग्जायटी अटैक के दौरान एक आसान सा नियम अपनाकर काफी हद तक राहत पाई जा सकती है. आज हम आपको बताएंगे क्या है ये 5-4-3-2-1 रूल. टेक्निक एंग्जायटी अटैक में आराम दिलाने की ये टेक्निक एक ग्राउंडिंग टेक्निक कहलाती है जिसका मकसद है कि जब आप चिंता या पैनिक अटैक का शिकार हों तो आपका ध्यान भटकाया जा सकते. ऐसा करने से आपका मन उस घबराहट से बाहर निकल सके. इस रूल में आपको धीरे-धीरे हर एक स्टेप को फॉलो करना पड़ेगा जिसके बाद आपको काफी राहत महसूस होगी. आए हम आपको बताते हैं कैसे आप इस रूल को फॉलो कर सकते हैं. क्या है 5-4-3-2-1 रूल एंग्जायटी अटैक आने पर अपने आसपास मौजूद 5 चीजों को देखने की कोशिश करें, इससे आपका ध्यान भटकेगा और आपकी हालत में सुधार होगा. 5 चीजों को देखने के बाद अपने आसपास किसी 4 चीजों को टच करें. ऐसा करने से एंग्जायटी को कम करने में मदद मिलती है. अब आप ऐसे किसी 3 बातों या लोगों के बारे में सोचें और उनके साथ बिताए हुए ऐसे पलों को याद करें जिनसे आपको खास लगाव हो. अब अपने आसपास मौजूद किसी 2 चीजों की खुशबू को महसूस करें ये खुशबू परफ्यूम, लिप बाल्म, क्रीम या किसी भी चीज की हो सकती है. अब अगर आपके पास कोई खाने की चीज मौजूद है तो उसका स्वाद चखें. इन रूल्स को फॉलो कर के आपको एंग्जायटी अटैक में काफी आराम मिलेगा. फोकस लेवल इस रूल को फॉलो करने के दौरान आपका दिमाग धीरे धीरे उस डर और घबराहट से हटकर एक नए फोकस में जाने लगेगा और ये बदलाव आपके मन को शांत करता जाएगा. 5-4-3-2-1 रूल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसे कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ती है. इस रूल को फॉलो करने से आपका फोकस लेवल भी बढ़ता है. Disclaimer प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Anxiety Control Techniques Anxiety Attack Therapy 5-4-3-2-1 Rule Anxiety Control Techniques How To Control Anxiety How To Release Stress And Anxioety How To Control Stress What Is 54321 Rule Anxiety Rule Mental Health Anxiety Issue
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Israel-Iran Attack: हिंदुओं से इस्लाम का संघर्ष नहीं, इस्राइल-ईरान संघर्ष पर मौलाना शहाबुद्दीन की प्रतिक्रियाMaulana Shahabuddin reacts on Israel-Iran attack देश Israel-Iran Attack: हिंदुओं से इस्लाम का संघर्ष नहीं, इस्राइल-ईरान संघर्ष पर मौलाना शहाबुद्दीन की प्रतिक्रिया
Read more »
Iran-US Attack: लखनऊ के मौलाना ने अमेरिकी हमले की निंदा की, कहा- अमेरिका-इस्राइल बेनकाब हुएLucknow Maulvi Criticizes US Attack on Iran Iran-US Attack: लखनऊ के मौलाना ने अमेरिकी हमले की निंदा की, कहा- अमेरिका-इस्राइल बेनकाब हुए राज्य | उत्तर प्रदेश
Read more »
Pahalgam Attack: क्वाड ने की पहलगाम हमले की निंदा, 26 लोगों के प्रति जताई संवेदनाPahalgam Attack: क्वाड समिट ने की पहलगाम हमले की निंदा, 26 लोगों के प्रति जताई संवेदना Jaishankar demands Punishment of Pahalgam Attack in US Quad Summit
Read more »
Myanmar Attack: म्यांमार के बौद्ध मठ पर हमला, 23 लोगों ने गंवाई जानMyanmar Attack: म्यांमार के बौद्ध मठ पर हमला, 23 लोगों ने गंवाई जान 23 People killed in Myanmar Bodh Temple Attack विदेश
Read more »
West Bengal Assembly: এখন থেকে বিধানসভায় আর একাজ করতে পারবেন না মন্ত্রী-বিধায়করা! নোটিস ঝুলল গেটে...West Bengal Assembly New Rule for Ministers and MLAs over personal security
Read more »
New Pension rule: ১ অক্টোবর থেকে বদলে যাচ্ছে পেনশনের নিয়ম! বিভিন্ন স্কিমের চার্জে বড় পরিবর্তন...New Pension rule from 1 October, know the details
Read more »
