Asaduddin Owaisi On Operation Sindoor: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला और भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच को लेकर सवाल किया है.
Asaduddin Owaisi : हाल ही में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी से पहलगाम हमले को लेकर एक सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि अगर वह 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के दौरान भारत के प्रधानमंत्री होते तो क्या करते.
ओवैसी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह वास्तविकता में जीते हैं और उन्हें इस तरह के सपने देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है. अगर ओवैसी पीएम होते तो? ओवैसी ने कहा, मैं इन सबका सपना नहीं देखता. ये ख्वाब देखने का मुझे शौक नहीं. मैं हकीकत को स्वीकार करता हूं और अपनी पहुंच की सीमा जानता हूं. ओवैसी ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य सत्ता में बैठना या मंत्री बनना नहीं है. वहीं उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि भारत के पास इसका करारा जवाब देने का सच्चा मौका था. उन्होंने कहा, यह क्यों रुका मुझे नहीं पता. सच में मुझे नहीं पता कि यह क्यों रुका. उन्होंने आगे कहा कि यह जंग जैसी स्थिति थी, जिसपर भारत पता नहीं क्यों रुका? ये भी पढ़ें- भारत ने 17 साल अमेरिका को दी राहत की सांस, प्रत्यर्पण के लिए US भेजा जाएगा भारतीय नागरिक ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं हुआ ओवैसी ने जंग रोकने को लेकर कहा, आप रुक क्यों गए? पूरा भारत निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार था. अब आप संसद में बैठकर PoK हासिल करने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर रुक गया है, लेकिन बंद नहीं हुआ है. बता दें कि यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों को गोली मार दी थी. ये भी पढ़ें- करूर भगदड़ में 2 की गिरफ्तारी, पहले मथियाझागन अब पावुनराज अरेस्ट, एक्टर विजय की बढ़ेंगी मुश्किलें? भारत-पाकिस्तान मैच पर उठाए सवाल ओवैसी ने सोमवार 1 अक्टूबर 2025 को भारत के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप मैच खेलने पर भी सवाल उठाए, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि मैच जीतने वाली भारतीय टीम के साथ उनका कोई विरोध नहीं है. ओवैसी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, पहलगाम के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया. उन्होंने कहा कि जब सिंधु जल संधि स्थगित कर दी गई और व्यापार भी ठप हो गया तो हम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहे हैं? उन्होंने पूछा कि आखिर वह मैच खेलने की जरूरत क्या थी? ओवैसी ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम एक महान टीम है और पाकिस्तान की टीम उसके सामने कुछ भी नहीं है. FAQ ओवैसी ने पहलगाम हमले पर क्या कहा? ओवैसी ने कहा कि भारत के पास इसका करारा जवाब देने का सच्चा मौका था, लेकिन यह क्यों रुका, मुझे नहीं पता. उन्होंने कहा कि यह जंग जैसी स्थिति थी, जिसपर भारत पता नहीं क्यों रुका. ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में क्या कहा? ओवैसी ने कहा कि भारत ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर रुक गया है, लेकिन बंद नहीं हुआ है. यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया थी.
Asaduddin Owaisi On Operation Sindoor Operation Sindoor Pahalgam Terror Attack India Pakistan Match
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mohsin Naqvi-Narendra Modi: ইতিহাস ভুলবেন না! ট্রফি নিয়ে পালানোর পর এবার মোদীকে তোপ মহসিনের...PCB Chairman Mohsin Makes Desperate Post To Target PM Modi After Asia Cup Trophy Row
Read more »
Trump’s Gaza Deal Explained: Hostages Freed, Hamas Disarmed, No Palestinian RuleUS President Trump and Israeli PM Netanyahu unveiled roadmap to deradicalise Gaza, release hostages and rebuild the region.
Read more »
PM Modi Endorses Trumps Gaza Peace Plan, Says, ‘Hope All Will Support Effort To…’PM Narendra Modi has welcomed US President Donald Trumps peace plan for ending the Gaza conflict.
Read more »
चेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में हादसा, इमारत ढहने से असम के 9 मजदूरों की मौतचेन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में हादसा, इमारत ढहने से असम के 9 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
Read more »
'भारतातील हुकूमशहा घाबरले, लटपटू लागले व त्यांनी...', ठाकरे सेनेचा मोदींना टोला; 'भाजपची फजिती..'Sonam Wangchuk Arrest Uddhav Thackeray Shivsena Slams PM Modi: चीनच्या घुसखोरीवर देशाला जागे करणारे, पर्यावरणाची व हिमालयात उभे असलेल्या भारतीय सैनिकांची काळजी वाहणारे वांगचुक यांना मोदी सरकार देशद्रोही ठरवते.
Read more »
'राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ राष्ट्र चेतना का अवतार', RSS के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदीSangh is the embodiment of national consciousness says PM Modi at RSS Centenary Celebrations 'राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ राष्ट्र चेतना का अवतार', RSS के शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी
Read more »
