Shambhavi Choudhary on Exit Poll: शांभवी ने दावा किया कि जो नतीजे एग्जिट पोल्स में दिखाए जा रहे हैं, वास्तविक परिणाम उनसे भी बेहतर होंगे और एनडीए को उससे अधिक सीटें मिलेंगी. राज्य। बिहार
"Shambhavi Choudhary on Exit Poll: आगामी चुनाव परिणामों को लेकर लोजपा-रामविलास सांसद शांभवी चौधरी ने अपना आत्मविश्वास व्यक्त किया है. उनका कहना है कि एनडीए को बिहार में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है और यह चुनाव वे बहुत आरामदायक और बड़े अंतर से जीतेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि सीटों की संख्या हो या वोट प्रतिशत दोनों ही मामलों में एनडीए शानदार प्रदर्शन करेगी. शांभवी ने दावा किया कि जो नतीजे एग्जिट पोल्स में दिखाए जा रहे हैं, वास्तविक परिणाम उनसे भी बेहतर होंगे और एनडीए को उससे अधिक सीटें मिलेंगी.Advertisment फिर से आएंगे नीतीश- शांभवी सांसद शांभवी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेता, जो विपक्ष से हैं, स्वाभाविक रूप से एनडीए की जीत को स्वीकार नहीं कर सकते. वे एग्जिट पोल के आंकड़ों को गलत बता रहे हैं, लेकिन इसका कोई ठोस आधार नहीं है. सांसद ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपनी राजनीतिक स्थिति बनाए रखने के लिए बयान दे रहा है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि जनता ने एनडीए पर भरोसा किया है. उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव लगातार मीटिंग्स कर रहे हैं और महागठबंधन की सरकार बनने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब चुनाव परिणाम आने में 24 घंटे से भी कम समय बाकी है और सबको स्पष्ट हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेंगे. उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि एनडीए ही जीत हासिल करेगी. कितना खास है ये गठबंधन सांसद ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एनडीए के अन्य सहयोगी दल जैसे चिराग पासवान की पार्टी, जीतन राम मांझी की पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी भी इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक सशक्त, सुखी और समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है. अंत में, जब उनसे पूछा गया कि 29 में से एनडीपीआई कितनी सीटों पर जीत दर्ज करेगी, तो उन्होंने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया कि कम से कम 28 सीटें तो निश्चित रूप से एनडीए के खाते में जाएंगी. यह भी पढ़ें: Bihar Elections Result: 'इस बार भी होगी Nitish Kumar की ही जीत', बोले रामकृपाल यादव"
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »
बाहुबली अनंत सिंह की वापसी या वीणा देवी को मिलेगा मौका; Exit Poll ने क्यों चौंकाया?Bihar Exit Poll बिहार में बाहुबली अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच कांटे की टक्कर है। हालिया एग्जिट पोल ने राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है, जिसमें दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई गई है। राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, और अंतिम परिणाम जनता के फैसले पर निर्भर...
Read more »
Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए और नीतीश कुमार की वापसी तय दिख रही है, जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांदी और प्रशांत किशोर पिछड़ गए हैं.
Read more »
Bihar Exit Poll 2025: पूर्णिया जिले में NDA के छक्के का शोर, सातवें पर सस्पेंसबिहार चुनाव 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में एनडीए का दबदबा दिख रहा है, जहां उन्होंने छह सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सातवीं सीट पर सस्पेंस बरकरार है, जिससे राजनीतिक दलों में हलचल है। एनडीए के समर्थक उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे...
Read more »
Bihar Exit Poll Result 2025 Live: फिर नीतीश सरकार या तेजस्वी इस बार? पढ़ें बिहार का सबसे सटीक Exit PollBihar Election Exit Poll Results Live Updates: पूरे देश की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं. एनडीए और महागठबंधन, दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिहार में किसकी सरकार? इसका जवाब आजतक पर जारी हो रहे एग्जिट पोल में मिलेगा.
Read more »
Exit poll: प्रशांत किशोर के दावों और भविष्यवाणियों को किसकी लगी नजर?प्रशांत किशोर की जनसभाओं में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी से ऐसा लग रहा था कि जनसुराज इस बार कम से कम तीसरी शक्ति बनकर तो उभरेगी ही. पर किसी भी एग्जिट पोल में दूर-दूर तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
Read more »
