प्रशांत किशोर की जनसभाओं में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी से ऐसा लग रहा था कि जनसुराज इस बार कम से कम तीसरी शक्ति बनकर तो उभरेगी ही. पर किसी भी एग्जिट पोल में दूर-दूर तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को जाति, गठबंधन और विकास के त्रिकोण में उलझा दिया है. 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में संपन्न मतदान के बाद, 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले तमाम एग्जिट पोल्स ने NDA की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की है.
कोई भी एग्जिट पोल प्रदेश में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लड़ाई में भी नहीं बता रहा है. जाहिर है कि ये प्रशांत किशोर के लिए बहुत सेट बैक साबित हो सकता है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंकिशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान एक राष्ट्रीय चैनल को इंटरव्यू में कहा था कि अगर जेडीयू को 25 सीट मिल जाएगी तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे.हालांकि कोई भी नेता अपनी बात पर खरा नहीं उतरता है, इसलिए प्रशांत किशोर से भी ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए. पर उनकी छवि पर बट्टा तो लगेगा ही. पर असली सवाल यह है कि देश में दर्जनों सरकार बनवाने वाले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर से कहां कमी रह गई कि वे खुद की पार्टी को सफलता दिलाने से वंचित हो सकते हैं. 2022 में स्थापित यह पार्टी 'बिहार को नया सूरज' देने का वादा लेकर आई थी, और किशोर की पादयात्रा ने लाखों युवाओं को आकर्षित किया था.शायद यही कारण रहा कि पार्टी ने सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे, लेकिन एग्जिट पोल्स के दावे प्रशांत किशोर के लिए निराशाजनक हो सकती हैं. मैट्रिज के अनुसार जनसुराज को 5 सीटें, डीवीसी रिसर्च के मुताबिक 2 से 4 सीटें और कई अन्य सर्वे में तो पार्टी के खाते में एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है. Advertisement हालांकि किशोर के लिए यह राहत की बात हो सकती है कि पार्टी का वोट शेयर कांग्रेस से बेहतर होने का अनुमान है. पर उसका कारण यह है कि कांग्रेस के मुकाबले कम से कम चार गुना सीटों पर जनसुराज लड़ रही है. हालांकि एक्सिस माई इंडिया तो केवल 4 पर्सेट वोट ही जनसुराज को दिला रहा है. किशोर, जो पहले मोदी, नीतीश आदि की जीत के सूत्रधार रहे, ने 'सुशासन' का नया मॉडल पेश किया पर जनता उसे अभी स्वीकर करती नहीं दिख रही है. आइये देखते हैं कि वे कौन से कारण रहे जिसके चलते प्रशांत किशोर अपने दावों पर खरा उतरते नहीं दिख रहे हैं.मोदी-शाह को निशाने पर लेने से बचते रहे प्रशांत, इसका गलत संदेश गयानरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसे केंद्रीय नेताओं को सीधे निशाने पर लेने से बचना जनसुराज के लिए घातक हो गया. जनता को लगा कि किशोर 'सेफ गेम' खेल रहे हैं. इसके चलते ये संदेश गया कि जनसुराज 'एनडीए की बी-टीम' या किशोर 'मोदी और शाह के एजेंट' हैं. बिहार की राजनीति में, जहां केंद्र की छाया हर मुद्दे पर पड़ती है, यह चूक घातक रही.किशोर ने चुनाव प्रचार के शुरुआती चरणों में नीतीश कुमार की पलटियां और तेजस्वी यादव की 'परिवारवाद' पर फोकस किया, लेकिन मोदी-शाह की आलोचना हल्की-फुल्की ही रही. अक्टूबर 2025 में औरंगाबाद रैली में किशोर ने कहा कि मोदी जी बिहार से वोट मांगते हैं, लेकिन फैक्टरियां गुजरात में लगाते हैं. Advertisement उन्होंने 'जंगलराज' के आरोपों पर मोदी की आलोचना जरूर की. उन्होंने कहा कि पीएम डर फैलाकर वोट लेना चाहते हैं. पर उन्होंने कभी भी अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर मोदी या शाह को नहीं घेरा. दरअसल ये प्रशांत किशोर की गलती नहीं है. यह समय का दोष है. आज की राजनीति में पॉजिटिव बातें करके किसी खास तबके का हीरो नहीं बना जा सकता. यही प्रशांत किशोर अगर नफरत के लेवल पर अपनी राजनीत को ले जाते तो हो सकता है कि मोदी विरोधियों का एक तबका उनके साथ हो गया होता.सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी के खिलाफ आरोप लगाए पर कांसिस्टेंसी नहीं बना सकेप्रशांत किशोर ने एनडीए के दिग्गज नेताओं बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और जेडीयू नेता अशोक चौधरी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए. किशोर ने इन आरोपों को 'सुशासन' के नाम पर हथियार बनाया, लेकिन सबूतों की कमी, फोकस शिफ्टिंग और जवाबी हमलों ने इसे राजनीतिक बूमरैंग बना दिया. यह न केवल जनसुराज की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर गया, बल्कि वोटरों को 'खोखले वादों' का संदेश भेजा.सितंबर 2025 में पटना प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर ने विस्फोटक खुलासे किए.दावा किया कि वे 'माफिया' हैं और नीतीश सरकार से उनकी बर्खास्तगी होनी चाहिए. अशोक चौधरी पर 100 करोड़ की रिश्वत की डील का इल्जाम ठोका, कहा कि वे 'भ्रष्टाचार के सरदार' हैं. किशोर ने नीतीश से मांग की कि इनकी बर्खास्तगी करें, वरना 'जनता का विश्वास टूटेगा'. Advertisement शुरुआत में फोकस अशोक पर था. उनके 'परिवारवाद' और 'कॉन्ट्रैक्ट घोटालों' पर था. लेकिन अक्टूबर में सीतामढ़ी रोड शो में यह सम्राट पर शिफ्ट हो गया. इस शिफ्टिंग ने असंगति पैदा की: एक तरफ 'सबूत हैं' का दावा, दूसरी तरफ कोर्ट में पेश न करना. भाजपा और जदयू ने तीखा जवाब दिया. अशोक चौधरी ने कहा, किशोर तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे हैं; कोर्ट में सबूत लाएं.दूसरी तरफ सम्राट ने चुनौती दी कि अगर आरोप साबित हुए, तो राजनीति छोड़ दूंगा. बिहार की राजनीति में आरोप गंभीर होते हैं, लेकिन बिना कंसिस्टेंसी के वे हथियार बन जाते हैं. यदि किशोर ने एक मुद्दे पर फिक्स रहकर सबूत दिए होते, तो 'एंटी-एनडीए' ब्रांड मजबूत होता. शराबबंदी का विरोध करके फंस गएप्रशांत किशोर शराबबंदी के विरोध के असर को समझ नहीं सके.2016 से लागू नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति जो महिलाओं की सुरक्षा और परिवारिक सुख-शांति का प्रतीक बन चुका है के खिलाफ किशोर का जाना उनके लिए राजनीतिक आत्मघाती कदम बन गया. युवा पुरुषों को लुभाने की कोशिश में उन्होंने बिहार की 50% महिला वोटरों को नाराज कर लिया, जो एनडीए की झोली में चली गईं.अक्टूबर 2025 में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की सत्ता में आने पर शराबबंदी हटा देंगे, जिससे राज्य को सालाना 28,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा. किशोर ने इसे 'आर्थिक क्रांति' बताया. किशोर ने कहा कि इस राजस्व से 6 लाख करोड़ का लोन लेकर विकास होगा. लेकिन यह वादा बूमरैंग बन गया. Advertisement बिहार में शराबबंदी केवल कानून नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का प्रतीक है. नीतीश इसे महिलाओं के सशक्तिकरण से जोड़ चुके हैं.एक सर्वे में 70% महिलाओं ने कहा कि वे शराबबंदी हटाने वाली पार्टी को वोट नहीं देंगी. इस बीच एक मोर्चे ने किशोर पर आरोप लगा दिया कि शराब माफियाओं से 20,000 करोड़ लेकर बैन हटाने की साजिश रच रहे हैं प्रशांत किशोर. तेजस्वी के खिलाफ लड़ने का वादा करके मुकरनाजनसुराज को अपेक्षित सफलता मिलती न दिखने का एक बड़ा कारण प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव के खिलाफ 'चैलेंज' देकर पीछे हट जाना भी है. किशोर, जो 'बिहार को नया सूरज' देने का दावा कर रहे थे, ने खुद को वैकल्पिक लीडर के रूप में स्थापित करने का सुनहरा मौका गंवा दिया. महागठबंधन के युवा चेहरे तेजस्वी के खिलाफ सीधा मुकाबला न लड़कर, किशोर ने न केवल अपनी विश्वसनीयता खो दी, बल्कि जनसुराज को 'खोखले वादों' वाली पार्टी की छवि दे दी. सितंबर-अक्टूबर 2025 में किशोर ने तेजस्वी पर तीखे हमले बोले. उन्होंने राघोपुर सीट जो तेजस्वी का पारिवारिक गढ़ है, वहां से चुनाव लड़ने का संकेत दिया. 9 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, पंडित ने 51 नंबर शुभ बताया, राघोपुर से लड़ सकता हूं. यह चैलेंज तेजस्वी के 'परिवारवाद' और 'खोखले वादों' पर था. किशोर ने कहा, तेजस्वी की हालत राहुल गांधी जैसी होगी; मैं उनके गढ़ में उतरूंगा. यह 'फेस-ऑफ' बिहार की राजनीति को हाईलाइट करने वाला था. जनसुराज को 'तीसरा विकल्प' बनाने के लिए यह परफेक्ट था. लेकिन 15 अक्टूबर को किशोर मुकर गए. किशोर ने ऐलान किया कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, पार्टी को मजबूत करने पर खुद को फोकस करूंगा.---- समाप्त ----
Bihar Assembly Elections 2025 Bihar Politics Prashant Kishor Prashant Kishor Promises To Retire From Politics Jansuraj Party Bihar News एग्जिट पोल बिहार विधानसभा चुनावों का एग्जिट पोल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 बिहार की राजनीति प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर का राजनीति से संन्यास लेने का वादा जनसुराज पार्टी बिहार समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Exit Poll: बिहार चुनाव के EXIT POLL में BJP के लिए क्या है टेंशन? जानिए JDU को कितने सीटों का फायदाBihar Election Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के बाद एक बात स्पष्ट हो गई है कि बीजेपी को तनाव हो गया है। एग्जिट पोल में पार्टी लेवल पर जेडीयू बढ़त बनाते हुए दिख रही है। इससे बीजेपी की टेंशन बढ़ गई है। आइए जानते हैं, एग्जिट पोल के रिजल्ट के बाद बीजेपी के लिए आखिर क्या टेंशन...
Read more »
बिहार चुनाव के मैदान में यूपी के सियासतदानों का दम, योगी से अखिलेश तक... एक्जिट पोल रिजल्ट ने दिखाई तस्वीर?Exit Poll Results Bihar Election: बिहार में दूसरे चरण के मतदान के बाद एक्जिट पोल रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं। इसमें यूपी के सियासतदानों के प्रभाव की तस्वीर दिख रही है।
Read more »
Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: बिहार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत से एक-तिहाई है.
Read more »
17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »
Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए और नीतीश कुमार की वापसी तय दिख रही है, जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांदी और प्रशांत किशोर पिछड़ गए हैं.
Read more »
Bihar Exit Poll Result 2025 Live: फिर नीतीश सरकार या तेजस्वी इस बार? पढ़ें बिहार का सबसे सटीक Exit PollBihar Election Exit Poll Results Live Updates: पूरे देश की निगाहें 14 नवंबर को आने वाले बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं. एनडीए और महागठबंधन, दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि बिहार में किसकी सरकार? इसका जवाब आजतक पर जारी हो रहे एग्जिट पोल में मिलेगा.
Read more »
