Bihar Exit Poll 2025: पूर्णिया जिले में NDA के छक्के का शोर, सातवें पर सस्पेंस

Bihar Election Result 2025 News

Bihar Exit Poll 2025: पूर्णिया जिले में NDA के छक्के का शोर, सातवें पर सस्पेंस
NDA PurniaPurnia Election 2025Bihar Elections 2025
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

बिहार चुनाव 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में एनडीए का दबदबा दिख रहा है, जहां उन्होंने छह सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सातवीं सीट पर सस्पेंस बरकरार है, जिससे राजनीतिक दलों में हलचल है। एनडीए के समर्थक उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे...

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद राजनीतिक समीकरण एनडीए के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं। सात में से छह सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। पूर्णिया सदर पर कांटे की टक्कर है। पिछली बार एनडीए को चार, कांग्रेस को एक और एआईएमआईएम को दो सीटें मिली थीं। धमदाहा से जदयू प्रत्याशी सह मंत्री लेशी सिंह की जीत तय मानी जा रही है। राजद ने जातीय समीकरण साधने के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को उतारा था, मगर लेशी सिंह के विकास कार्य और उनकी सर्वमान्य छवि ने समीकरण बिगाड़ दिया। मुस्लिम बहुल बूथों पर भी उन्हें पर्याप्त समर्थन मिला। बनमनखी में भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि और कांग्रेस के देवनारायण रजक के बीच सीधी टक्कर रही, लेकिन एनडीए की स्थिति मजबूत दिखी। कसबा में कांग्रेस के टिकट बंटवारे से उपजा असंतोष और एआईएमआईएम की मौजूदगी से मुस्लिम वोट बंटे, जिससे लोजपा के नितेश कुमार सिंह का पलड़ा भारी हुआ। भाजपा के बागी के कमजोर पड़ने ने भी एनडीए को राहत दी। रुपौली में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को बीमा भारती और निर्दलीय शंकर सिंह से चुनौती थी, परंतु बीमा भारती अपेक्षित सेंधमारी नहीं कर सकीं। जातीय समीकरण जदयू के पक्ष में गया। पूर्णिया सदर में भाजपा के विजय खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार में 50-50 की टक्कर है। जितेंद्र की पत्नी महापौर होने से शहरी वोटों में असर दिखा, पर यादव नेतृत्व की अधिकता ने समीकरण को पेचीदा बना दिया। अमौर और बायसी में मुस्लिम वोटों के बिखराव से जदयू और भाजपा के लिए अप्रत्याशित अवसर बने। अमौर में जदयू के सबा जफर और बायसी में भाजपा के बिनोद कुमार को बढ़त के संकेत हैं। कुल मिलाकर, राजनीतिक हवा एनडीए की ओर झुकती नजर आ रही है, महागठबंधन को असंतुलन का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025 : बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर का अनुमान.

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। पूर्णिया जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान के बाद राजनीतिक समीकरण एनडीए के पक्ष में झुकते दिख रहे हैं। सात में से छह सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही है। पूर्णिया सदर पर कांटे की टक्कर है। पिछली बार एनडीए को चार, कांग्रेस को एक और एआईएमआईएम को दो सीटें मिली थीं। धमदाहा से जदयू प्रत्याशी सह मंत्री लेशी सिंह की जीत तय मानी जा रही है। राजद ने जातीय समीकरण साधने के लिए पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा को उतारा था, मगर लेशी सिंह के विकास कार्य और उनकी सर्वमान्य छवि ने समीकरण बिगाड़ दिया। मुस्लिम बहुल बूथों पर भी उन्हें पर्याप्त समर्थन मिला। बनमनखी में भाजपा के कृष्ण कुमार ऋषि और कांग्रेस के देवनारायण रजक के बीच सीधी टक्कर रही, लेकिन एनडीए की स्थिति मजबूत दिखी। कसबा में कांग्रेस के टिकट बंटवारे से उपजा असंतोष और एआईएमआईएम की मौजूदगी से मुस्लिम वोट बंटे, जिससे लोजपा के नितेश कुमार सिंह का पलड़ा भारी हुआ। भाजपा के बागी के कमजोर पड़ने ने भी एनडीए को राहत दी। रुपौली में जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को बीमा भारती और निर्दलीय शंकर सिंह से चुनौती थी, परंतु बीमा भारती अपेक्षित सेंधमारी नहीं कर सकीं। जातीय समीकरण जदयू के पक्ष में गया। पूर्णिया सदर में भाजपा के विजय खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार में 50-50 की टक्कर है। जितेंद्र की पत्नी महापौर होने से शहरी वोटों में असर दिखा, पर यादव नेतृत्व की अधिकता ने समीकरण को पेचीदा बना दिया। अमौर और बायसी में मुस्लिम वोटों के बिखराव से जदयू और भाजपा के लिए अप्रत्याशित अवसर बने। अमौर में जदयू के सबा जफर और बायसी में भाजपा के बिनोद कुमार को बढ़त के संकेत हैं। कुल मिलाकर, राजनीतिक हवा एनडीए की ओर झुकती नजर आ रही है, महागठबंधन को असंतुलन का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Bihar Election Result 2025: बांका में 4 सीट पर एनडीए की मिल सकती है बढ़त, एक पर कड़ी टक्कर का अनुमान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

NDA Purnia Purnia Election 2025 Bihar Elections 2025 Bihar Politics Indian Elections Political Analysis Election Suspense NDA Performance Purnia District Purnea News Purnea Latest News Purnea News In Hindi Purnea Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »

Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Prediction On Bihar Election Exit Poll Result 2025: NDA Or Mahagathbandhan?Phalodi Satta Bazar Bihar Prediction: Within the NDA, the Bharatiya Janata Party (BJP) is being projected at around 68 to 70 seats. Nitish Kumar’s Janata Dal (United) is also expected to perform comparatively better than before, with estimates pla
Read more »

Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: बिहार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत से एक-तिहाई है.
Read more »

17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...17 एजेंसियों के सर्वे में NDA की सरकार: 154 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन को 83 सीटें; PK की जन सुरा...Bihar Exit Poll Results 2025; Nitish Kumar JDU BJP RJD | NDA Congress Jan Suraaj Seats
Read more »

Bihar Assembly Election 2025 Exit Polls: মন বদলাচ্ছে না বিহারের, বুথ ফেরত সমীক্ষায় বিরাট জয় এনডিএর-রBihar Assembly Election 2025 Exit Polls: মন বদলাচ্ছে না বিহারের, বুথ ফেরত সমীক্ষায় বিরাট জয় এনডিএর-রNDA to come again in power in Bihar predicts 9 Exit Polls
Read more »

Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए और नीतीश कुमार की वापसी तय दिख रही है, जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांदी और प्रशांत किशोर पिछड़ गए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:46:41