‘थामा’ में रश्मिका ने की 12 घंटे की शूटिंग शिफ्ट: फिल्म के डायरेक्टर बोले- एक्ट्रेस ने कभी नहीं कहा कि वो थ...

Rashmika Mandanna News

‘थामा’ में रश्मिका ने की 12 घंटे की शूटिंग शिफ्ट: फिल्म के डायरेक्टर बोले- एक्ट्रेस ने कभी नहीं कहा कि वो थ...
Rashmika Mandanna NewsAyushmann Khurrana Thama MovieRashmika Mandanna 12 Hour Shift
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 2 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 51%

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने हाल ही में बताया कि रश्मिका ने शूटिंग के दौरान बिना किसी शिकायत के लगातार 12 घंटे तक काम किया। काम

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 12 दिनों में भारत में कुल 116 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने हाल ही में बताया कि रश्मिका ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बिना किसी शिकायत के लगातार 12 घंटे तक काम किया। काम के घंटों पर बात करते हुए आदित्य सरपोतदार ने कहा,"कभी-कभी ऐसा माना जाता है कि हर कोई 24 घंटे काम करेगा, लेकिन ये फिजिकली और मेंटली ठीक नहीं है। मेरा मानना है कि शूटिंग के दौरान 12 घंटे की शिफ्ट सही और प्रैक्टिकल है। इससे ज्यादा काम करना गलत है। कई बार ऐसा भी होता है कि लोगों को दो शेड्यूल के बीच घर जाने का भी समय नहीं मिलता, जो बिल्कुल सही नहीं है।" आदित्य ने आगे कहा कि दीपिका की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को भी लोगों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा,"एक एक्टर के तौर पर कैमरे पर अच्छा दिखना जरूरी होता है। हमें समझना चाहिए कि यह मांग कहां से आई और क्यों की जा रही है। दीपिका ने इस बात की शुरुआत की है, तो जरूरी है कि हम उसके पीछे की वजह समझें, बिना सोचे-समझे बयान देना ठीक नहीं है।"डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने यह भी कहा,"अगर आप एक एक्टर हैं और आपको लगता है कि आप 12 घंटे तक फुल एनर्जी के साथ काम कर सकते हैं, अच्छा दिख सकते हैं और 100 प्रतिशत दे सकते हैं, तो क्यों नहीं? लेकिन अगर आपको लगता है कि 8 घंटे आपके लिए सही हैं और उससे ज्यादा आप नहीं कर पाते, तो वो भी ठीक है। आखिर में यह हर किसी की पर्सनल चॉइस होती है।" आदित्य ने उदाहरण देते हुए कहा,"जब परेश रावल इस फिल्म से जुड़े थे, तब उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने कहा कि वो फिल्म नहीं कर पाएंगे क्योंकि डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी थी। तब हमने कहा, ‘सर, हम आपका काम कम समय में पूरा कर देंगे।’ कलाकारों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।"रश्मिका के बारे में आदित्य ने कहा,"रश्मिका रोज 12 घंटे काम करती थीं। उसने कभी नहीं कहा कि वो थक गई है।" उन्होंने आगे कहा,"शायद वो अपने करियर के ऐसे दौर में हैं जब वो ऐसा कर सकती हैं, लेकिन यह नियम सभी पर लागू नहीं होना चाहिए। मेरा मानना है कि एक्टर और डायरेक्टर तभी साथ काम करें जब दोनों किसी बात पर सहमत हों।"हाल ही में न्यूज वेबसाइट Gulte को दिए इंटरव्यू में जब रश्मिका से तय काम के घंटे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था,"मैं बहुत ज्यादा काम करती हूं, लेकिन सच कहूं तो ये बिल्कुल सही नहीं है। ये तरीका लंबे समय तक नहीं चल सकता, इसलिए ऐसा मत करो। जो तुम्हारे लिए आरामदायक हो, वही करो। अपने 8 या 9-10 घंटे की नींद जरूर लो क्योंकि यकीन मानो, यही आगे चलकर तुम्हें बचाएगी। हाल ही में मैंने काम के घंटों पर कई चर्चाएं देखी हैं। मैंने दोनों तरह से काम किया है और मैं कह सकती हूं कि जरूरत से ज्यादा काम करना फायदेमंद नहीं है।"वहीं, फैमिली और फिटनेस पर ध्यान देने को लेकर रश्मिका ने कहा था,"मुझे अपनी टीम को ना कहना मुश्किल लगता है, इसलिए मैं ज्यादा काम ले लेती हूं, लेकिन अगर मैं खुद तय कर पाती, तो कहती प्लीज हमें भी ऑफिस की तरह 9 से 5 का शेड्यूल दो क्योंकि मुझे भी अपने परिवार को समय देना है, नींद पूरी करनी है और वर्कआउट भी करना है ताकि आगे पछताना न पड़े। मैं अपने भविष्य के बारे में सोचती हूं, लेकिन फिलहाल मेरे पास कोई विकल्प नहीं क्योंकि मैंने जरूरत से ज्यादा काम ले लिया है।" गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से फिल्म इंडस्ट्री में वर्किंग आवर्स को लेकर बहस चल रही है और यह चर्चा तब शुरू हुई थी जब संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका पादुकोण बाहर हुई थीं। कथित तौर से दीपिका की तरफ से आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी। दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं, इसलिए वो कथित तौर से हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से संदीप खुश नहीं थे। जिसके बाद उनको फिल्म से बाहर किया गया था।'मन्नत' के बाहर फैंस को नहीं किया ग्रीट, बोले - फैसला सबकी सुरक्षा के लिए लिया गयाधर्मेंद्र-हेमा के साथ तस्वीर शेयर कर कहा- मैं हूं तो सिर्फ आपकी वजह से, आपसे बहुत प्यार करती हूंनए अवतार में दिखे बादशाह, कहा-कितने खून किए याद नहीं, डर नहीं दहशत हूं; 2026 में होगी रिलीजश्योपुर में फसलें बर्बाद, शिवराज से मिले भाजपा नेता4 नवंबर से बदलेगा आगरा का मौसमहरियाणा में प्रदूषण बढ़ा, 5 शहर रेड जोन मेंझारखंड में तूफान मोंथा का असर समाप्तएमपी में अगले 3 दिन हल्की बारिश.

..फिर ठंड बढ़ेगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rashmika Mandanna News Ayushmann Khurrana Thama Movie Rashmika Mandanna 12 Hour Shift Aditya Sarpotdar Interview Deepika Padukone 8 Hour Rule Rashmika Mandanna News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डाइट में शामिल करें ये चीजें!शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डाइट में शामिल करें ये चीजें!शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होना आज के समय में आम समस्या बन चुकी है. खासकर शाकाहारी लोगों में विटामिन बी 12 की कमी देखने को मिल रही है. विटामिन बी 12 की कमी से ब्लड निर्माण, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य और ब्रेन के काम पर असर पड़ सकता है. चलिए जानते हैं विटामिन बी 12 की कमी के संकेत.
Read more »

1 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों के जीवन में होगा बदलाव1 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों के जीवन में होगा बदलाव1 नवंबर को 12 राशियों के लिए राशिफल, आज का पंचांग और शुभ समय यहां देखें।
Read more »

UP के इस शहर में 107 करोड़ से बनेगा 12 किमी लंबा आरसीसी नाला, जलभराव की परेशानी होगी खत्मUP के इस शहर में 107 करोड़ से बनेगा 12 किमी लंबा आरसीसी नाला, जलभराव की परेशानी होगी खत्मगोरखपुर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम 107 करोड़ रुपये की लागत से 12.
Read more »

ஞாயிறு ராசிபலன்: ஐப்பசி 16 - இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்...?ஞாயிறு ராசிபலன்: ஐப்பசி 16 - இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்...?November 2 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 16ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 2), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायलमेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायलमेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायल
Read more »

சனி பகவானால் உச்சத்திற்கு செல்லப்போகும் 3 ராசிகள்! யார் யார் தெரியுமா?சனி பகவானால் உச்சத்திற்கு செல்லப்போகும் 3 ராசிகள்! யார் யார் தெரியுமா?ஒவ்வொரு ராசிக்கும் சனிப்பெயர்ச்சி பொதுவான பலன்களையே வழங்கும். 12 ராசிகளில் சனியின் இடப்பெயற்சியால் பாதிக்கப்படும் மற்றும் நன்மை பெறப்போகும் ராசிகளை பற்றி தெரிந்து கொள்ளுங்கள்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:31:29