मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायल

दुर्घटना News

मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायल
अंतरराष्ट्रीयमेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद ल22 लोगों की गई जान
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद लगी आग, 22 लोगों की गई जान; 12 घायल

"मेक्सिको सिटी, 2 नवंबर । उत्तरी मेक्सिको के सोनोरा राज्य की राजधानी हर्मोसिलो में एक डिपार्टमेंटल स्टोर में विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं।Advertisment समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि विस्फोट शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से इमारत और आस-पास के वाहनों में फैल गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना में घायल हुए 12 लोगों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह खराब ट्रांसफार्मर से निकले धुएं को बताया जा रहा है। विस्फोट स्थानीय वाल्डोज स्टोर की एक दुकान में हुआ, जिसके बाद इमारत में आग लग गई। सोनोरा के अधिकारियों ने आतंकवादी हमले की संभावना से इनकार किया है। इससे पहले शुक्रवार को न्यू मैक्सिको के आर्टेसिया में स्थित तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। धमाके और आग की वजह से निकलने वाला धुआं काफी दूर तक फैल गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई। सितंबर की एक घटना में, मेक्सिको सिटी में एक गैस टैंकर ट्रक में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया था कि इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मैक्सिकन राजधानी की सरकार प्रमुख क्लारा ब्रुगाडा मोलिना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह दुर्घटना जारागोजा रोड पर कॉनकॉर्डिया पुल के नीचे हुई। यह दुर्घटना करीब 49,500 लीटर क्षमता वाला टैंकर पलटने के बाद हुई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। दुर्घटना में 18 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय मेक्सिको के डिपार्टमेंटल स्टोर में धमाके के बाद ल 22 लोगों की गई जान 12 घायल न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DA Hike: ക്ഷാമബത്ത ഉയർത്തി ഉത്തരവിറക്കി; ഒക്ടോബറിലെ ശമ്പളത്തിനൊപ്പം കയ്യിലെത്തുംDA Hike: ക്ഷാമബത്ത ഉയർത്തി ഉത്തരവിറക്കി; ഒക്ടോബറിലെ ശമ്പളത്തിനൊപ്പം കയ്യിലെത്തുംനാല് ശതമാനം ഡിഎ വർധനവുണ്ടായതോടെ സർക്കാർ ജീവനക്കാർക്ക് 22 ശതമാനം ക്ഷാമബത്ത ലഭിക്കും.
Read more »

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डाइट में शामिल करें ये चीजें!शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डाइट में शामिल करें ये चीजें!शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होना आज के समय में आम समस्या बन चुकी है. खासकर शाकाहारी लोगों में विटामिन बी 12 की कमी देखने को मिल रही है. विटामिन बी 12 की कमी से ब्लड निर्माण, तंत्रिकाओं के स्वास्थ्य और ब्रेन के काम पर असर पड़ सकता है. चलिए जानते हैं विटामिन बी 12 की कमी के संकेत.
Read more »

1 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों के जीवन में होगा बदलाव1 नवंबर राशिफल: इन 3 राशियों के जीवन में होगा बदलाव1 नवंबर को 12 राशियों के लिए राशिफल, आज का पंचांग और शुभ समय यहां देखें।
Read more »

22 महीने बाद भी अधूरा मनरेगा पार्क, 'मेरा गांव मेरा उद्यान' बना 'मेरा अधूरा सपना'22 महीने बाद भी अधूरा मनरेगा पार्क, 'मेरा गांव मेरा उद्यान' बना 'मेरा अधूरा सपना'नरकटियागंज के बनवरिया में मनरेगा पार्क 22 महीने बाद भी अधूरा है। 'मेरा गांव, मेरा उद्यान' योजना का लक्ष्य विफल होता दिख रहा है, क्योंकि पार्क में केवल चारदीवारी और गेट ही बन पाया है। 18 लाख से अधिक की लागत वाली इस परियोजना में पेवर ब्लॉक, ओपन जिम और तालाब जैसे काम अधूरे हैं, जिससे ग्रामीणों में निराशा है। पार्क अब अस्थायी पार्किंग स्थल बन गया...
Read more »

ஞாயிறு ராசிபலன்: ஐப்பசி 16 - இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்...?ஞாயிறு ராசிபலன்: ஐப்பசி 16 - இன்று எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்...?November 2 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 16ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 2), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

22 Dead, Including 4 Children, After Massive Explosion At Store In Northern Mexico22 Dead, Including 4 Children, After Massive Explosion At Store In Northern MexicoMexico Super Market Explosion: The explosion erupted on Saturday afternoon at a Waldo’s department store in central Hermosillo, quickly spreading to nearby vehicles and trapping several people before rescuers arrived.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:28:23