राजस्थान में ट्रेलर में घुसा टेम्पो ट्रेवलर, 15 की मौत: मृतकों में 10 महिलाएं, लाशें देखकर बेहोश हुए परिवार...

Jodhpur Phalodi Road Accident Dead News

राजस्थान में ट्रेलर में घुसा टेम्पो ट्रेवलर, 15 की मौत: मृतकों में 10 महिलाएं, लाशें देखकर बेहोश हुए परिवार...
Tempo Traveller Trailer
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 273 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 51%

jodhpur Phalodi Road Accident Dead; Tempo Traveller Trailer राजस्थान के फलोदी में रविवार शाम करीब 6.

मृतकों में 10 महिलाएं, लाशें देखकर बेहोश हुए परिवारवाले, एक ही मोहल्ले में रहते थेफलोदी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे भारत माला हाईवे पर हुए हादसे के बाद सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं। राजस्थान के फलोदी में रविवार शाम करीब 6.

30 बजे भीषण सड़क हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं।भारत माला हाईवे पर फलोदी के बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेम्पो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गया। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार सुबह परिवार के सदस्यों को शव सौंपे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रेवलर के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया- 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। सभी शवों को ओसियां के सरकारी अस्पताल से जोधपुर भेजा गया है। हादसे के बाद टेम्पो ट्रेवलर में फंसे घायलों और शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंचे कई परिजन अपनों की लाशें देख बेहोश हो गए।हादसे से पहले... हादसे से पहले कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में सभी महिलाओं ने ग्रुप फोटो खिंचवाई थी। हादसे के बाद... राजस्थान के फलोदी में भारत माला हाईवे पर हुए हादसे में टेम्पो ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए।हादसे वाली जगह पर लाइन से महिलाओं और बच्चों की लाशें कुछ इस तरह पड़ी थीं।परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो रोते-बिलखते हॉस्पिटल पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण ने बताया- भारत माला हाईवे पर साइड में लोगों ने छोटे ढाबे खोल रखे हैं। ट्रेलर ढाबे के आगे खड़ा था। पीछे से तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर अपनी लेन में चल रहा था और तीसरी लेन से आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया- एक्सीडेंट में 15 लोगों की मौत हुई है। उनकी बॉडी जोधपुर लाई गई है। 10 बॉडी महात्मा गांधी अस्पताल और 5 जोधपुर एम्स में रखी गई है। 2 घायल मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है।हादसे में लता पत्नी चंवर लाल, सज्जन कंवर पत्नी ओमप्रकाश सांखला, टीना पत्नी विनोद कुमार, दिशू पुत्री उमेश सिंह, उर्मिला पत्नी रामसिंह, पुंज उर्फ प्रणब पुत्र जितेंद्र, दिव्या पत्नी कार्तिक, मीना पत्नी दीनदयाल, फतेह पुरी पुत्र दौलत पुरी निवासी अमरावती नगर पाल रोड, मधु पत्नी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। इनकी बॉडी MGH मॉर्च्युरी में रखवाई गई।इसके अलावा रुद्राक्ष पुत्र राजेंद्र सांखला, सानिया पत्नी दिलीप सिंह सांखला, गीता पत्नी गोविंद सिंह सांखला, कुश सांखला पुत्र रविंद्र सांखला, रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की भी जान गई है। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।मरने वालों में 1 परिवार के 7 लोग शामिल हादसे में जान गंवाने वाले सज्जन कंवर पत्नी ओमप्रकाश सांखला, गीता पत्नी गोविंद सिंह सांखला, उर्मिला पत्नी रामसिंह, टीना पत्नी विनोद कुमार, सानिया पत्नी दिलीप सिंह सांखला, दिशू पुत्री उमेश सिंह, पुंज पुत्र एक ही परिवार के हैं।हादसे में मरने वाले लोग एक ही मोहल्ले के हैं। मोहल्ले में अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं ने तीर्थ यात्रा पर जाने से इनकार कर दिया था। इसके कारण उनकी जान बच गई। हादसे में जान गंवाने वाली सज्जन कंवर को पति ओमप्रकाश ने तीर्थ यात्रा पर जाने से मना किया था, लेकिन वह तीर्थ यात्रा पर गई थी। माली समाज के लोग मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने मृतक आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।माली समाज के लोग उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने की मांग को लेकर रविवार देर रात धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।सीएम भजनलाल शर्मा ने 'X' पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर लिखा है- फलोदी के मतोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने 'X' पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- लोहावट के मतोड़ा स्थित हनुमानसागर भारत माला टोल के पास हुए सड़क हादसे का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फलोदी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- फलोदी के मतोड़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दु:खद एवं व्यथित करने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फलोदी में हुए हादसे को लेकर 'X' पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने 'X' पर लिखा- मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।बीकानेर में खिंचवाई फोटो आखिरी बनी; अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं की जान बची राजस्थान के फलोदी में भीषण सड़क हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं घायल है। बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में 4 बच्चे, ड्राइवर और 10 महिलाएं शामिल है। (बेटी की शादी से पहले फसल बर्बाद, किसान का सुसाइडकल से फिर बारिश का अलर्ट, 7 डिग्री बढ़ा तापमानपंजाब में रात के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ेगीलखनऊ की हवा हुई खराबउत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बादल छाए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Tempo Traveller Trailer

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एशिया में गर्मी बढ़ाने को बेताब है ये देश! चीन से खरीदेगा 4.5 gen वाला J-10 फाइटर जेट; कर ली है ये बड़ी तैयारीएशिया में गर्मी बढ़ाने को बेताब है ये देश! चीन से खरीदेगा 4.5 gen वाला J-10 फाइटर जेट; कर ली है ये बड़ी तैयारीIndonesia J-10 fighter jets: इंडोनेशिया चीन के J-10 लड़ाकू विमानों की खरीद पर विचार कर रहा है, जिससे उसकी वायुसेना को नई ताकत मिल सकती है.
Read more »

बांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तारबांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तारबांग्लादेश: 10 महीनों में 3000 से ज्यादा अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार
Read more »

'ट्रंप टैरिफ को 10-15 प्रतिशत तक ले आने की कोशिश में भारत', विशेष बातचीत में बोले भारत के पूर्व राजदूत जयंत दासगुप्ता'ट्रंप टैरिफ को 10-15 प्रतिशत तक ले आने की कोशिश में भारत', विशेष बातचीत में बोले भारत के पूर्व राजदूत जयंत दासगुप्ताभारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की संभावना बढ़ रही है। भारत, ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को कम करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका-चीन समझौते में अमेरिका के कमजोर पड़ने से भारत को भी उम्मीद है। रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख और अमेरिका की शर्तों पर लचीलापन समझौते के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारत को व्यापार के साथ देशहित को भी ध्यान में रखना...
Read more »

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौराविदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौराविदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 4-10 नवंबर तक इक्वाडोर, बोलीविया और क्यूबा का करेंगे दौरा
Read more »

Gold Silver Price Today: आज क्या है सोना-चांदी की कीमत? चेक कर लें अपने शहर के दाम; बिहार में गोल्ड सबसे सस्ताGold Silver Price Today: आज क्या है सोना-चांदी की कीमत? चेक कर लें अपने शहर के दाम; बिहार में गोल्ड सबसे सस्ताGold Silver Price Today: त्योहारों के दौरान रिकॉर्ड बनाने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA के अनुसार, पिछले 15 दिनों में 24 कैरेट सोना 10,059 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 20,105 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हुई है। डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव में कमी के कारण कीमतों में गिरावट आई है। खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट...
Read more »

20 कारीगरों ने फूलों की सजावट, 10 से 15 किमी तक पैदल चल रहे हैं भक्त, जानें खाटू नगरी में कैसे मन रहा बाबा का जन्मोत्सव20 कारीगरों ने फूलों की सजावट, 10 से 15 किमी तक पैदल चल रहे हैं भक्त, जानें खाटू नगरी में कैसे मन रहा बाबा का जन्मोत्सवखाटू नगरी में बाबा श्याम के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह लगातार बना हुआ है। लोग रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर मार्ग को नो-व्हीकल जोन घोषित होने के बाद 10 से 15 किलोमीटर पैदल चल बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। यहां फूलों की खास झांकी सजाई गई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:03:41