पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने माना है कि देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) से कोई लाभ नहीं उठा सका। मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में चीनी निवेश को बदनाम करने
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने माना है कि देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से कोई लाभ नहीं उठा सका। मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में चीनी निवेश को बदनाम करने की कोशिशें हुईं, जिसके कारण चीनी निवेशक देश छोड़ने को मजबूर हुए। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार से कहा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कई बार उड़ान भरने का अवसर गंवा चुकी है। हमने 'गेम चेंजर' साबित होने वाले सीपीईसी का अवसर भी गंवा दिया। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में न्यायपालिका और सरकार तकरार: संशोधन बिल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने दिया इस्तीफा करीब 60 अरब डॉलर की लागत वाला सीपीईसी चीन के शिंजियांग प्रांत को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है। इसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कई अरब डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की प्रमुख परियोजना माना जाता है, जिसका मकसद चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है। अहसान इकबाल ने पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में कहा कि देश सीपीईसी से लाभ नहीं उठा सका। उन्होंने क्रिकेट की भाषा में उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने यह मौका खो दिया। उन्होंने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को जिम्मेदार ठहराया। इकबाल ने कहा कि चीन ने मुश्किल समय में पाकिस्तान की मदद की। लेकिन विरोधियों ने चीनी निवेश को विवादों में घसीट कर उसे बदनाम करने की कोशिश की, जिससे निवेशक पाकिस्तान छोड़कर चले गए। अखबार ने लिखा कि यह शायद पहली बार था, जब किसी मौजूदा वरिष्ठ मंत्री ने स्वीकार किया कि सीपीईसी के उद्देश्यों को हासिल नहीं किया जा सका। ये भी पढ़ें: यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा; भ्रष्टाचार मामले में घिरे जेलेंस्की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के बाद से सीपीईसी पर बहुत कम प्रगति हुई है। अखबार ने कहा, सीपीईसी की संयुक्त सहयोग समिति की अब तक 14 बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर यह माना गया कि वास्तविक प्रगति सातवीं जेसीसी बैठक तक ही हुई थी, जो 2017 के अंत में आयोजित की गई थी। पाकिस्तान को सीपीईसी से कुछ अल्पकालिक लाभ जरूर हुए, लेकिन दीर्घकालिक उद्देश्यों को अब तक हासिल नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया, सीपीईसी के दूसरे चरण का लक्ष्य चीनी उद्योगों को पाकिस्तान में स्थानांतरित करना और तेज औद्योगिकीकरण के माध्यम से देश के निर्यात को बढ़ाना था, लेकिन यह चरण कभी शुरू ही नहीं हो पाया । अखबार ने लिखा कि सीपीईसी शुरू हुए 10 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों देशों ने अपनी पिछली जेसीसी बैठक में माना कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायक ढांचे और सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि अधिक कंपनियां वहां निवेश के लिए आकर्षित हों।.
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने माना है कि देश चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से कोई लाभ नहीं उठा सका। मंत्री ने यह भी कहा कि पिछली सरकार में चीनी निवेश को बदनाम करने की कोशिशें हुईं, जिसके कारण चीनी निवेशक देश छोड़ने को मजबूर हुए। योजना मंत्री अहसान इकबाल ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' अखबार से कहा, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कई बार उड़ान भरने का अवसर गंवा चुकी है। हमने 'गेम चेंजर' साबित होने वाले सीपीईसी का अवसर भी गंवा दिया। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में न्यायपालिका और सरकार तकरार: संशोधन बिल पर बवाल, सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने दिया इस्तीफा करीब 60 अरब डॉलर की लागत वाला सीपीईसी चीन के शिंजियांग प्रांत को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है। इसे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कई अरब डॉलर की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की प्रमुख परियोजना माना जाता है, जिसका मकसद चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है। अहसान इकबाल ने पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में कहा कि देश सीपीईसी से लाभ नहीं उठा सका। उन्होंने क्रिकेट की भाषा में उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने यह मौका खो दिया। उन्होंने इसके लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को जिम्मेदार ठहराया। इकबाल ने कहा कि चीन ने मुश्किल समय में पाकिस्तान की मदद की। लेकिन विरोधियों ने चीनी निवेश को विवादों में घसीट कर उसे बदनाम करने की कोशिश की, जिससे निवेशक पाकिस्तान छोड़कर चले गए। अखबार ने लिखा कि यह शायद पहली बार था, जब किसी मौजूदा वरिष्ठ मंत्री ने स्वीकार किया कि सीपीईसी के उद्देश्यों को हासिल नहीं किया जा सका। ये भी पढ़ें: यूक्रेनी सेना प्रमुख ने रूसी घेराबंदी वाले शहर का किया दौरा; भ्रष्टाचार मामले में घिरे जेलेंस्की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 के बाद से सीपीईसी पर बहुत कम प्रगति हुई है। अखबार ने कहा, सीपीईसी की संयुक्त सहयोग समिति की अब तक 14 बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर यह माना गया कि वास्तविक प्रगति सातवीं जेसीसी बैठक तक ही हुई थी, जो 2017 के अंत में आयोजित की गई थी। पाकिस्तान को सीपीईसी से कुछ अल्पकालिक लाभ जरूर हुए, लेकिन दीर्घकालिक उद्देश्यों को अब तक हासिल नहीं किया जा सका। रिपोर्ट में कहा गया, सीपीईसी के दूसरे चरण का लक्ष्य चीनी उद्योगों को पाकिस्तान में स्थानांतरित करना और तेज औद्योगिकीकरण के माध्यम से देश के निर्यात को बढ़ाना था, लेकिन यह चरण कभी शुरू ही नहीं हो पाया । अखबार ने लिखा कि सीपीईसी शुरू हुए 10 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों देशों ने अपनी पिछली जेसीसी बैठक में माना कि विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायक ढांचे और सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि अधिक कंपनियां वहां निवेश के लिए आकर्षित हों।
Internationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
இந்திய கேப்டனை அடித்த பாகிஸ்தான் ரசிகர்.. மைதானத்திற்குள் கைகலப்பு.. 1989ல் நடந்தது என்ன?1989 India Pakistan fight: முன்னால் இந்திய அணியின் கேப்டன் கிருஷ்ணமாசாரி ஸ்ரீகாந்த்தை பாகிஸ்தான் ரசிகர் ஒருவர் தாக்கிய கதை.
Read more »
इस्लामाबाद बम विस्फोट के बाद श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा बढ़ाई: अधिकारियों से मिले नकवी; 2009 में टीम बस पर हम...Pakistan Islamabad Bomb Blast Sri Lankan Team Security Update.
Read more »
Islamabad Blast: ২০০৯ সালের স্মৃতি ফিরিয়ে ইসলামাবাদে ভয়ংকর বিস্ফোরণ! আতঙ্কে কাঁপছেন শ্রীলঙ্কার ক্রিকেটাররা, তবুও...Pak vs SL ODI series rescheduled following blast in Islamabad
Read more »
Pakistan Ministers warning for war: একহাতে টিপে মারব আফগানিস্তানকে, আর এক হাতে ভারতকে! হাল্লারাজার মতো রণহুংকার দিচ্ছে পাকিস্তান...Ready for 2 front war with India Afghanistan Pakistan Defence Minister Khawaja Asif latest bluster
Read more »
पाकिस्तान पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना: 20% मैच फीस काटी; श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 4 ओवर लेट डालेPakistan Islamabad Bomb Blast Sri Lankan Team Security Update.
Read more »
'CPEC का फायदा उठाने में रहे फेल...', चीन के प्रोजेक्ट पर फूटा PAK का गुस्सासीपीईसी पूरी तरह से चीन और पाकिस्तान की साझी परियोजना है. इसका उद्देश्य पाकिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना, ऊर्जा की कमी दूर करना, औद्योगिक निवेश लाना और रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि CPEC उसकी अर्थव्यवस्था को गेम चेंजर बना देगा.
Read more »
