सीपीईसी पूरी तरह से चीन और पाकिस्तान की साझी परियोजना है. इसका उद्देश्य पाकिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करना, ऊर्जा की कमी दूर करना, औद्योगिक निवेश लाना और रोज़गार के नए अवसर पैदा करना है. पाकिस्तान को उम्मीद थी कि CPEC उसकी अर्थव्यवस्था को गेम चेंजर बना देगा.
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि चीन- पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर से उनका मुल्क कोई लाभ नहीं उठा सका. पिछली सरकारों की वजह से चीनी निवेशकों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है. .stroy-870 .
read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंद एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि पाकिस्तान ने ऐसे कई मौके गंवाए हैं, जब हमारी अर्थव्यवस्था लंबी छलांगे लगा सकती थी. हमने गेम-चेंजर साबित हो सकने वाले CPEC से भी लाभ नहीं उठा सके. सीपीईसी से होने वाले लाभ को भी नहीं भुना सके.पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा आयोजित दो दिवसीय डेटाफेस्ट कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए योजना मंत्री अहसान इकबाल ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान सीपीईसी से कोई ठोस लाभ नहीं उठा सका. उन्होंने इस विफलता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को जिम्मेदार ठहराया. इकबाल ने कहा कि चीन ने मुश्किल समय में पाकिस्तान की मदद की लेकिन विपक्षी दलों ने चीनी निवेश को विवादों में घेरने की कोशिश की, जिससे चीन को पाकिस्तान से अपने कदम पीछे खींचने पड़े. Advertisement बता दें कि यह शायद पहली बार है, जब किसी मौजूदा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ने यह स्वीकार किया कि सीपीईसी के लक्ष्य हासिल नहीं किए जा सके.बता दें कि सीपीईसी 21वीं सदी की सबसे महत्वाकांक्षी आर्थिक और रणनीतिक परियोजाओं में से एक मानी जाती है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बहु-अरब डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का प्रमुख प्रोजेक्ट माने जाने वाला 60 अरब अमेरिकी डॉलर का सीपीईसी चीन के शिनजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है. यह परियोजना चीन की वैश्विक प्रभाव बढ़ाने की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह विभिन्न देशों में चीन की पूंजी से बने बुनियादी ढांचे के जरिए अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहता है.यह चीन की विशाल वैश्विक पहल Belt and Road Initiative का प्रमुख हिस्सा है. इसका उद्देश्य है चीन के पश्चिमी प्रांत शिंजियांग को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से सड़क, रेल और ऊर्जा नेटवर्क के ज़रिए जोड़ना. इस गलियारे की कुल लंबाई लगभग 3,000 किलोमीटर है और इसमें हाईवे, रेलवे लाइनें और तेल-गैस पाइपलाइनें, हाइड्रो पावर और सोलर प्रोजेक्ट्स, स्पेशल इकोनॉमिक जोन और ग्वादर पोर्ट का विकास शामिल है.---- समाप्त ----
Pakistan News Pakistan On CPEC सीपीईसी पाकिस्तान सीपीईसी पर क्या बोला पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs SL 1st ODI: 300 रन का टारगेट देकर भी बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की हारPAK vs SL 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 299 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्हें सिर्फ 6 रन से जीत मिली. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
PAK vs SL 1st ODI: रऊफ की रफ्तार, सलमान का वार… पहले वनडे में श्रीलंका पस्त; 36 साल बाद पाकिस्तान की धमाकेदार जीतPAK vs SL 1st ODI Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 6 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान आगा के नाबाद 105 रनों की बदौलत 299 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 293 रन ही बना सकी। हारिस रऊफ ने 4...
Read more »
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंची: PAK की जासूसी का आरोप; हिसार सेशन कोर्ट ने कहा था- ...पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने जमानत के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। ज्योति के एडवोकेट कुमार मुकेश का कहना है कि जल्द इस मामले में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले, 23Haryana YouTuber Jyoti Malhotra Pakistan Spy NIA Case Court Appearance Update; पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप...
Read more »
PAK VS SL: मोहसिन नकवी ने पकड़े श्रीलंका के पैर, आत्मघाती हमले के बाद रद्द हो सकती थी सीरीज, 2009 नहीं भूले...पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं.
Read more »
Islamabad Blast: ২০০৯ সালের স্মৃতি ফিরিয়ে ইসলামাবাদে ভয়ংকর বিস্ফোরণ! আতঙ্কে কাঁপছেন শ্রীলঙ্কার ক্রিকেটাররা, তবুও...Pak vs SL ODI series rescheduled following blast in Islamabad
Read more »
DNA: दिल्ली ब्लास्ट के पीछे बुर्के वाली बीबी! PAK में मौजूद अफीरा का कनेक्शन?10 नवंबर की शाम को दिल्ली के लाल किला के पास आतंकी हमले में कई लोगों की जान चली गई. इसमें पाकिस्तान में मौजूद अफीरा बीबी का कनेक्शन भी बताया जा रहा है.
Read more »
