पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं.
नई दिल्ली. पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस देश के दौरे पर आई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और पैर पकड़ते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं.
पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष रूप .से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि उसने अपनी जमीन का इस्तेमाल तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को पाकिस्तान में आतंकवादी हमले करने के लिए करने दिया. मंगलवार को इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिसमें 12 लोग मारे गए और कई घायल हो गए. इस बीच् उत्तरी पाकिस्तान के वाना क्षेत्र में वाना कैडेट कॉलेज पर आतंकवादी हमले को सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया और लगभग 300 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार ने कहा कि यदि सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती तो पाकिस्तान 2018 में पेशावर स्कूल हमले जैसी बड़ी घटना का गवाह बन सकता था. नकवी ने श्रीलंका टीम की सुरक्षा बढ़ाई मार्च 2009 में टीटीपी आतंकवादियों ने गद्दाफी स्टेडियम के पास श्रीलंकाई टीम की बस पर हमला किया था, जिसके कारण लगभग 10 वर्षों तक पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं किए गए क्योंकि विदेशी टीमों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण देश का दौरा करने से इनकार कर दिया था. सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है. रावलपिंडी में तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद श्रीलंका 17 से 29 नवंबर तक टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें तीसरी टीम जिंबॉब्वे की होगी. न्यूजीलैंड कर चुकी है दौरा रद्द तीन वर्ष पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला रद्द कर रही थी. न्यूजीलैंड की टीम तब संभावित आतंकवादी हमले की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद बिना कोई मैच खेले ही स्वदेश लौट गई थी. सूत्र ने कहा, ‘‘यही कारण है कि मोहसिन नकवी व्यक्तिगत रूप से स्टेडियम गए और मेहमान टीम के सदस्यों से मिले तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया.
Zimbabve Is Also In Pakistan Big Threat For Cricket Teams
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PAK vs SL 1st ODI Live Streaming: जियो हॉटस्टार पर नहीं तो फ्री में कहां देखें पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच?PAK vs SL 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 11 नवंबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराया था और अब शाहीन अफरीदी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा और भारत में फैंस इसे स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल पर...
Read more »
Babar Azam: बाबर आजम का खत्म नहीं हो रहा बुरा वक्त, अब PAK vs SL वनडे मैच में हुए फ्लॉपBabar Azam: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बाबर आजम 51 गेंद पर सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद उनके करियर अब खत्म होता नजर आ रहा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
PAK vs SL: पहले वनडे में जैसे-तैसे पाकिस्तान को मिली जीत, हारकर भी श्रीलंका ने छुड़ाए पसीनेसलमान अली आगा की दमदार बैटिंग के बाद हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सलमान ने बेहतर शतक लगाया, जबकि रऊफ ने चार विकेट अपने नाम किए.
Read more »
PAK vs SL: हसरंगा के सामने जीत की भीख मांगता रहा पाकिस्तान.. 47वें ओवर में ली राहत की सांस, 1-0 से बढ़तPAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा. पाकिस्तान ने रावलपिंडी में जीत की नींव रख ली थी. लेकिन श्रीलंका के धुआंधार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा पाकिस्तान के गेंदबाजों को जीत की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. हसरंगा के सामने पाकिस्तान जीत के लिए फड़फड़ाता नजर आया.
Read more »
PAK vs SL 1st ODI: 300 रन का टारगेट देकर भी बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की हारPAK vs SL 1st ODI: पाकिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 299 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उन्हें सिर्फ 6 रन से जीत मिली. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
PAK vs SL 1st ODI: रऊफ की रफ्तार, सलमान का वार… पहले वनडे में श्रीलंका पस्त; 36 साल बाद पाकिस्तान की धमाकेदार जीतPAK vs SL 1st ODI Highlights: पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में 6 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलमान आगा के नाबाद 105 रनों की बदौलत 299 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 293 रन ही बना सकी। हारिस रऊफ ने 4...
Read more »
