सलमान अली आगा की दमदार बैटिंग के बाद हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले वनडे में हरा दिया. इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में पाकिस्तान के लिए सलमान ने बेहतर शतक लगाया, जबकि रऊफ ने चार विकेट अपने नाम किए.
रावलपिंडी: सलमान अली आगा की दमदार सेंचुरी के बाद हारिस रऊफ की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में श्रीलंका पर 6 रन से रोमांचक जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी ने टीम ने सलमान आगा की 105 रनों की मदद से 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 299 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर खेलकर लक्ष्य से सिर्फ 6 रन दूर रह गई. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दी कड़ी टक्कर पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए पाथुम निसंका और कामिल मिसारा के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की दमदार साझेदारी हुई. श्रीलंका को पहला झटका मिसारा के रूप में लगी. मिसारा 36 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे कुसल मेंडिस हारिस रऊफ की गेंद पर गोल्डन डक हो गए.मेंडिस के आउट होने के बाद 90 रन के स्कोर पर पाथुम निसंका भी 29 रन बना आउट हो गए. ये भी पढ़ें-अभिषेक शर्मा ने बनवाया नया टैटू, दाएं हाथ की कलाई में जो गुदवाया वो सबको देखना चाहिए बैक टू बैक तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई टीम मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन यहां से सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने मिलकर पारी को संभालाते हुए टीम के स्कोर को 150 रन के करीब पहुंचाया. हालांकि, श्रीलंका की मुश्किलें कम नहीं हुई, क्योंकि टीम ने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए. समरविक्रमा 39 और असलंका 32 रनों का योगदान देकर आउट हो गए. श्रीलंका के लिए यहां से वापसी मुश्किल का था, लेकिन वानिंदु हसरंगा ने 59 रनों की पारी खेलकर टीम की उम्मीद को बरकरार रखा, लेकिन 49वें ओवर की चौथी गेंद पर नसीम ने उन्हें आउट कर श्रीलंका को जीत से बहुत दूर कर दिया. ये भी पढ़ें-दुबई में नहीं बल्कि इस देश में होगा आईपीएल मिनी ऑक्शन, 15-16 दिसंबर को लग सकती है बोली बॉलिंग में हारिस रऊफ ने किया कमाल श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने कमाल की गेंदबाजी की. रऊफ ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 60 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा नसीम शाह और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद नवाज के खाते में एक विकेट आया. वहीं कप्तान शाहीन अफरीदी 10 ओवर में 50 रन देकर खाली हाथ रहे. ये भी पढ़ें-आईपीएल में हुए अबतक के तीन सबसे महंगे ट्रेड, चौथा हुआ तो इतिहास बन जाएगा, टूट जाएंगे सारे रिकॉर्ड सलमान आगा ने खेली शतकीय पारी पाकिस्तान के लिए सलमान अली आगा ने बेहतरीन शतकीय खेली. समलान 87 गेंद में 105 रन बनाकर नाबाद रहे. इसके अलावा पाकिस्तान से लिए हुसैन तलत ने भी 62 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद नवाज 23 गेंद में 36 रनों की पारी खेली. वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 51 गेंद खेलकर 29 रनों की पारी खेल पाए, जबकि फखर जमां ने 32 रन बनाए.
Haris Rauf PAK Vs SL PAK Vs SL 1St ODI Pakistan Beat Sri Lanka सलमान अली आगा न्यूज हारिस रऊफ न्यूज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तेजस्वी vs पीके vs ओवैसी vs नीतीश...सीमांचल की 24 सीट बनाएगी बिहार की नई सरकार! चार कोण की जंग में पुराने स...Bihar Chunav Seemanchal Eleaction : बिहार की सियासत का असली ‘गेम चेंजर’ अगर कोई इलाका है तो वह है सीमांचल! चार जिले, 24 विधानसभा सीटें, करीब 45 प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या और एक ऐसा सियासी समीकरण जो पटना की कुर्सी से लेकर दिल्ली के गलियारों तक हवा का रुख बदल देता है.
Read more »
PAK vs SL 1st ODI Live Streaming: जियो हॉटस्टार पर नहीं तो फ्री में कहां देखें पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का पहला वनडे मैच?PAK vs SL 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज 11 नवंबर को रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को हराया था और अब शाहीन अफरीदी की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगा। यह मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा और भारत में फैंस इसे स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब चैनल पर...
Read more »
Bihar Exit Polls Result: शाम 6 बजे के बाद आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे, नीतीश या तेजस्वी किसकी लगेगी लॉटरी?- bihar exit polls live result 2025 jdu bjp rjd congress nitish kumar vs tejashwi yadav
Read more »
தென்னாப்பிரிக்கா முதல் டெஸ்ட் போட்டி: பிளேயிங் 11 இதுதான்.. துருவ் ஜுரேல் இருக்காரா?India vs South Africa 1st Test Match: WTC 2025 சாம்பியனான தென்னாப்பிரிக்கா அணிக்கு எதிரான முதல் டெஸ்ட் போட்டிக்கான இந்திய அணியின் பிளேயிங் XI என்னவாக இருக்கும் என்பதை இங்கு தெரிந்துக்கொள்ளலாம்.
Read more »
भारतीय कप्तान की टी-शर्ट फाड़ी गई, भारत विरोधी नारे गूंजे; 36 साल पहले IND vs PAK मैच में जमकर हुआ था बवालSanjay Manjrekar recalls ind vs pak 1989 test: संजय मांजरेकर ने 1989 के कराची टेस्ट का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जब सचिन तेंदुलकर ने डेब्यू किया था। एक दर्शक मैदान में घुस आया और भारत विरोधी नारे लगाते हुए भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत पर हमला कर दिया, जिससे उनकी टी-शर्ट फट गई। विकेटकीपर किरण मोरे ने पैड पहने हुए ही उस घुसपैठिए को लात...
Read more »
Babar Azam: बाबर आजम का खत्म नहीं हो रहा बुरा वक्त, अब PAK vs SL वनडे मैच में हुए फ्लॉपBabar Azam: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बाबर आजम 51 गेंद पर सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए. जिसके बाद उनके करियर अब खत्म होता नजर आ रहा है. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
