Pakistan Islamabad Bomb Blast Sri Lankan Team Security Update.
20% मैच फीस काटी; श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 4 ओवर लेट डालेICC ने स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान पर 20% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम ने रावलपिंडी में 11 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 4 ओवर लेट डाले थे। यह जुर्माना ICC के मैच रेफरी पैनल के अली नकवी ने लगाया। ऑन-फील्ड अंपायर एलेक्स व्हार्फ और आसिफ याकूब, तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर राशिद रियाज की मौजूदगी में सजा तय हुई, जिसे पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने स्वीकार कर लिया, इसलिए सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.
22 के अनुसार किसी भी टीम के हर ओवर पीछे रहने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है।पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को 6 रन के अंतर से जीता था। इससे टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। मैच में 300 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 50 ओवर में 293/9 का स्कोर ही बना सकी। पाकिस्तान से हारिस रऊफ ने 4 विकेट लिए। सलमान आगा ने 83 गेंदों पर नाबाद 103 रन की पारी खेली और हुसैन तलात ने 58 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान का स्कोर 299 तक पहुंचाया।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के शेड्यूल में बदलाव किया। नए कार्यक्रम के अनुसार अब यह सीरीज 17 नवंबर से बजाय 18 नवंबर से शुरू होगी। इसका दूसरा मैच भी एक दिन बाद 20 नवंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट के सभी मैच रावलपिंडी में आयोजित करने का फैसला भी किया गया है। PCB ने एक बयान में कहा- 'कार्यक्रम में बदलाव करने का फैसला क्रिकेट और जिम्बाब्वे क्रिकेट के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।'गृह मंत्रालय ने कहा पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दौरे को बचाने के लिए सीधे हस्तक्षेप किया। मोहसिन नकवी ने सीनेट को बताया कि जब श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने हमले के बाद खेलने से इनकार कर दिया तो फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की व्यवस्था की। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने देर रात कहा कि उनकी टीम का मौजूदा पाकिस्तान दौरा जारी रहेगा। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने बुधवार को श्रीलंका के हाई कमीशन रियर एडमिरल फ्रेड श्रीविरत्ने, टीम के मैनेजर और खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया था।एक दिन पहले श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 8 खिलाड़ियों ने इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान से खेलने से इंकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि श्रीलंका की टीम दौरे को बीच में छोड़कर स्वेदेश रवाना हो गई है। हालांकि, रातभर चले मान-मनौवल के बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने कहा- 'जो खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते हैं। वे वापस आए जाएं। हम उनके रिप्लेसमेंट भेज देंगे।'शेन वॉटसन KKR के सहायक कोच बने:दीप्ति बोलीं- भैया से कहा था वर्ल्डकप जरूर जीतेंगे:राजगढ़ में 7.4 डिग्री, इंदौर में 7.6 डिग्री तापमानजैसलमेर में सुबह-शाम सर्दी का असर बरकरार
Sri Lanka Cricket Team Pakistan Cricket Board Mohsin Naqvi Islamabad Attack
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lucifer: ऑस्ट्रेलिया में मिली सींग वाली शैतानी मधुमक्खी, 20 साल बाद खोजी गई नई प्रजातिDevil Horn Bees: ऑस्ट्रेलिया में सींग वाली एक नई और अजीब मधुमक्खी की खोज हुई है. इसकी केवल मादा मधुमक्खियों में ही सींग होते हैं जो इन्हें बाकी प्रजातियों से अलग बनाती है. वैज्ञानिक इस लूसिफर मधुमक्खी को देखकर बहुत ही उत्साहित हैं.
Read more »
शुक्र महादशा का प्रभाव: इन राशियों के लिए अगले 20 साल राजयोगशुक्र महादशा के प्रभाव से कुछ राशियों के जातकों को अगले 20 वर्षों तक सुख-समृद्धि और सफलता मिलेगी। कन्या, मेष और तुला राशि वालों के लिए यह अवधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगी। शुक्र की मजबूत स्थिति जीवन में आनंद, धन और सफलता लाती है।
Read more »
Plane Crash: মাঝ আকাশেই আগুন, পাক খেতে খেতে সীমান্তে আছড়ে পড়ল তুর্কিয়ের বিমান, মৃত কমপক্ষে...Turkish plane carrying 20 passengers crashed in Georgia
Read more »
अमृतसर की 'पहल' योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, 20 हजार स्कूल यूनिफॉर्म सिलकर कमाए लाखोंअमृतसर जिले की 'पहल' परियोजना ने ग्रामीण महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़कर समृद्धि का मार्ग दिखाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं ने 20 हजार स्कूली वर्दियां बनाईं, जिससे उन्हें रोजगार मिला। नीति आयोग के सम्मेलन में इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इस परियोजना से 150 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला और उनके कौशल का विकास...
Read more »
बोर्ड की बैठक में जब जोकर बनकर पहुंचे 'शाहरूख', हाथ में पोस्टर लिए किया विरोध प्रदर्शन... बुलानी पड़ गई पुलिसUP News: हाथरस नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 20 के सभासद शाहरुख ने जोकर की वेशभूषा में बैठकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।
Read more »
भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होगा Realme का ये फोन, मिलेगा Ricoh GR कैमरा सिस्टमRealme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कैमरा फीचर्स की पुष्टि की है। फोन में Ricoh GR Camera System, सेगमेंट-फर्स्ट 200MP Ultra Clarity Telephoto Lens और प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स मिलेंगे। चीन में लॉन्च हुए मॉडल की तरह इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और स्वैपेबल रियर...
Read more »
