Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कैमरा फीचर्स की पुष्टि की है। फोन में Ricoh GR Camera System, सेगमेंट-फर्स्ट 200MP Ultra Clarity Telephoto Lens और प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स मिलेंगे। चीन में लॉन्च हुए मॉडल की तरह इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7,000mAh बैटरी और स्वैपेबल रियर...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को लॉन्च होने वाला है और कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि कर दी है। फोन का फोकस फोटोग्राफी पर होगा, जिसमें तीन बड़े इमेजिंग अपग्रेड शामिल हैं- Ricoh GR कैमरा सिस्टम, सेगमेंट का पहला 200-मेगापिक्सल अल्ट्रा-क्लैरिटी टेलीफोटो लेंस और प्रोफेशनल-ग्रेड वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स। खास बात ये है कि Realme GT 8 Pro को अक्टूबर में चीन में पेश किया गया था, जिसमें 7,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और स्वैपेबल रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया था। Realme GT 8 Pro कैमरा डिटेल्स कंपनी की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, Ricoh GR सिस्टम का सेंटर एक 50-मेगापिक्सल एंटी-ग्लेयर प्राइमरी कैमरा है, जिसे Ricoh ऑप्टिकल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें 7P लेंस और फाइव-लेयर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है, जो ग्लेयर और घोस्टिंग को कम करती है। Realme GT 8 Pro में एक डेडिकेटेड Ricoh GR Mode दिया गया है, जिसमें 28mm और 40mm फोकल लेंथ्स मिलती हैं। इसमें पांच फिल्म-स्टाइल कलर प्रोफाइल्स शामिल हैं- Positive, Negative, High-Contrast B&W, Standard, और Monotone, साथ ही एक सिग्नेचर शटर साउंड भी है, जो फोटो क्लिक करते समय रियल कैमरा जैसा अनुभव देता है। यूजर्स इसमें कस्टम टोनिंग और Ricoh-स्टाइल वाटरमार्क भी अप्लाई कर सकते हैं। Realme GT 8 Pro में 200-मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 1/1.
56-इंच सेंसर है। ये 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 6x लॉसलेस जूम, और 12x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में 50-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जिसमें 116-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.0 अपर्चर है। वीडियो के लिए फोन 4K 120fps Dolby Vision सपोर्ट करता है जो मेन और टेलीफोटो दोनों लेंस पर काम करता है। साथ ही ये 4K 120fps 10-bit Log और 8K 30fps रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Realme GT 8 Pro भारत में भी डिटैचेबल और स्वैपेबल रियर कैमरा डिजाइन के साथ लॉन्च होगा, ठीक उसी तरह जैसा इसका चीनी वेरिएंट है। ये फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से पावर्ड होगा, जिसमें एक डेडिकेटेड Hyper Vision+ AI चिप भी होगा। फोन Android 16-बेस्ड Realme UI 7 पर काम करेगा। इंडियन वेरिएंट में फ्लैट 2K डिस्प्ले दिया जाएगा। ये डिवाइस 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा और इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह भी पढ़ें: Instagram स्टोरीज को Meta AI से ऐसे करें एडिट, बदल जाएगा पूरा लुक
Realme GT 8 Pro India Launch Realme GT 8 Pro Features Realme
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भजनलाल सरकार राजस्थान में दिसंबर में 20 हजार युवाओं को देगी बड़ा तोहफाभजनलाल सरकार राजस्थान में दिसंबर में 20 हजार युवाओं को देगी बड़ा तोहफा, संवर जाएगी जिंदगी, जानें पूरा प्लान
Read more »
Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: जानिए कौन-सा फोन है ज्यादा दमदार?Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15: किसी का कैमरा खास, तो किसी की बैटरी, जानिए कौन-सा फोन है ज्यादा दमदार?
Read more »
Lucifer: ऑस्ट्रेलिया में मिली सींग वाली शैतानी मधुमक्खी, 20 साल बाद खोजी गई नई प्रजातिDevil Horn Bees: ऑस्ट्रेलिया में सींग वाली एक नई और अजीब मधुमक्खी की खोज हुई है. इसकी केवल मादा मधुमक्खियों में ही सींग होते हैं जो इन्हें बाकी प्रजातियों से अलग बनाती है. वैज्ञानिक इस लूसिफर मधुमक्खी को देखकर बहुत ही उत्साहित हैं.
Read more »
Plane Crash: মাঝ আকাশেই আগুন, পাক খেতে খেতে সীমান্তে আছড়ে পড়ল তুর্কিয়ের বিমান, মৃত কমপক্ষে...Turkish plane carrying 20 passengers crashed in Georgia
Read more »
Video: अर्जेंटीना की राजधानी में ट्रेन हादसा, पटरी से नीचे उतरीं 3 बोगियां; 20 घायलArgentina Train Accident: अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में लिनियर्स रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें धीमी गति से चल रही ट्रेन बेपटरी हो गई। इंटरलॉकिंग सिस्टम में खराबी के कारण हुई इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें से 9 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी...
Read more »
अमृतसर की 'पहल' योजना ने बदली महिलाओं की तकदीर, 20 हजार स्कूल यूनिफॉर्म सिलकर कमाए लाखोंअमृतसर जिले की 'पहल' परियोजना ने ग्रामीण महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप से जोड़कर समृद्धि का मार्ग दिखाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं ने 20 हजार स्कूली वर्दियां बनाईं, जिससे उन्हें रोजगार मिला। नीति आयोग के सम्मेलन में इस पहल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इस परियोजना से 150 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला और उनके कौशल का विकास...
Read more »
