अमेरिका और चीन के बीच हुई अहम बातचीत के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि चीन ने फेंटानिल नाम के घातक ड्रग
अमेरिका और चीन के बीच हुई अहम बातचीत के बाद एक ऐतिहासिक फैसला सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल ने बताया कि चीन ने फेंटानिल नाम के घातक ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले 13 रासायनिक तत्वों को अब आधिकारिक रूप से प्रतिबंधित सूची में डाल दिया है। साथ ही, चीन ने ऐसे 7 रासायनिक कारखानों पर भी नियंत्रण लगाने का फैसला किया है, जो अब तक इस ड्रग के निर्माण में भूमिका निभा रहे थे। #WATCH | US Director of the Federal Bureau of Investigation Kash Patel says, ".
..The People's Republic of China has fully designated and listed all 13 precursors utilised to make Fentanyl. Furthermore, they have agreed to control seven chemical subsidiaries that are also utilised… pic.twitter.com/wBOiMkEbaK — ANI November 12, 2025 हजारों अमेरिकियों की बचेगी जान- पटेल काश पटेल ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, 'अब चीन ने पूरी तरह से कदम उठाया है। फेंटानिल बनाने वाले सभी 13 केमिकल्स को सूचीबद्ध कर दिया गया है और 7 कंपनियों को भी नियंत्रण में लिया गया है। इस फैसले के बाद फेंटानिल का जो 'पाइपलाइन' चीन से मेक्सिको और दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचता था, वह अब बंद हो गया है।' काश पटेल ने कहा कि यह कदम हजारों अमेरिकियों की जान बचाएगा, क्योंकि फेंटानिल अमेरिका में ओवरडोज से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण बन चुका था। यह भी पढ़ें - US Shutdown: वॉशिंगटन लौटे हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स, शटडाउन को खत्म करने के लिए तैयार; ट्रंप बोले- बड़ी जीत राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की कामयाबी- काश पटेल उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया। 'यह सब राष्ट्रपति ट्रंप की मजबूत नेतृत्व क्षमता के बिना संभव नहीं था। उन्होंने अमेरिकी जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। यह किसी भी राष्ट्रपति की तरफ से उठाया गया पहला और ऐतिहासिक कदम है जिससे फेंटानिल के संकट को रोका जा सकेगा।' उन्होंने ट्रंप प्रशासन, अमेरिकी न्याय विभाग , एफबीआई टीम और चीन में अमेरिकी राजदूत परड्यू की भी सराहना की, जिन्होंने जमीन पर बातचीत कर यह समझौता संभव किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी फैसले पर दी प्रतिक्रिया यह घोषणा ठीक उस समय आई है जब हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी। उस बैठक के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा था, 'चीन ने साफ कहा है कि वह अमेरिका में फेंटानिल के प्रवाह को रोकने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेगा। वे फेंटानिल संकट को खत्म करने में मदद करेंगे।' यह भी पढ़ें - अमेरिका की कार्रवाई: मिसाइल बनाने में ईरान को मदद देने का आरोप, भारत समेत 7 देशों की 32 कंपनियों पर प्रतिबंध क्या है फेंटानिल? फेंटानिल एक सिंथेटिक ड्रग है जो बेहद शक्तिशाली होता है। यह मॉर्फिन से करीब 50 गुना ज्यादा असरदार होता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी जानलेवा हो सकती है। अमेरिका में हर साल लाखों लोग फेंटानिल ओवरडोज से अपनी जान गंवाते हैं। वहीं इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर चीन अपने वादे पर कायम रहता है, तो फेंटानिल तस्करी पर बड़ा प्रहार होगा, खासकर उन मेक्सिकन गिरोहों पर जो अमेरिका में इसकी सप्लाई करते थे।
China Fentanyl Chemical Subsidiarie Fbi Director Kash Patel Precursors Mexican Drug Drug Trafficking Us President Donald Trump Chinese President Xi Jinping Fbi World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका चीन फेंटानिल रासायनिक सहायक कंपनी एफबीआई निदेशक काश पटेल मैक्सिकन ड्रग ड्रग तस्करी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Adalat: 13 दिसंबर को लोक अदालत, लोगों को मिलेगा लाभहवेली खड़गपुर प्रखंड कार्यालय में विधिक सहायता केंद्र लगाया गया। पीएलभी ने लोगों को कानूनी जानकारी दी और बताया कि हर सोमवार व बुधवार को शिविर लगता है। 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत मुंगेर में होगी, जिसकी जानकारी दी जा रही है। केंद्र का उद्देश्य है कि कोई भी कानूनी सहायता से वंचित न...
Read more »
आज का राशिफल: जानिए 13 नवंबर 2025 को आपकी राशि के लिए क्या है खासएस्ट्रोपत्री के अनुसार, 13 नवंबर 2025 का राशिफल। जानें धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभावों के बारे में जानकारी, साथ ही विशेष उपाय।
Read more »
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: मेष वालों को मिलेगा रुका धन, मीन के जातक होंगे सफल! पढ़ें आज का पूरा राशिफल!Aaj ka Rashifal 13 November 2025, Horoscope Today: 13 नवंबर 2025, गुरुवार यानी आज चंद्रमा सिंह राशि
Read more »
இன்றைய ராசிபலன்: ஐப்பசி 27 - எந்தெந்த ராசிகளுக்கு நல்ல நாள்?November 13 Today Rasipalan: ஐப்பசி மாதம் 27ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 13), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मघा नक्षत्र और ब्रह्म योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 November 2025: गुरुवार का दिन यानी 13 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »
Horoscope: నేటి రాశిఫలాలు.. కోపం కంట్రోల్ చేసుకోండి, ఈ రాశికి కొత్త ఉద్యోగ అవకాశాలు..Today Horoscope November 13 Telugu: 2025 నవంబర్ 13వ తేదీ సూర్యోదయం ఉదయం 06: 05 గంటలకు, సూర్యాస్తమయం సాయంత్రం 5:59 గంటలకు గురువారం బహుళ నవమి తేదీ తిథి నక్షత్రం, రాశి ఫలాలు ఎలా ఉండనున్నాయి తెలుసుకుందాం.
Read more »
