2014 से पहले जब भी देश में आतंकी हमले होते थे, सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आजमगढ़ होता था लेकिन 2014 के बाद बदलाव आया है: narendramodi
आजमगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए, आजमगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था. जब भी कोई आतंकी हमला होता था, तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थीं.
2014 के बाद अब आजमगढ़ के तार आतंकियों से नहीं जोड़े जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले इस देश में जब भी आतंकी हमले होते तो सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आजमगढ़ होता था, लेकिन 2014 के बाद बदलाव आया है. देश के बड़े शहरों में बम धमाने नहीं होते हैं. आतंकी जम्मू-कश्मीर या सीमाई इलाकों में सिमट कर रह गए हैं. हमने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर प्रहार किया है. पीएम मोदी ने कहा कि कभी हमारे साथ दुनिया खड़ी होने में झिझकती थी, आज मसूद अजहर जैसे आतंकी के खिलाफ पूरी दुनिया हमारे पक्ष में खड़ी हो जाती है. ये होता है, मजबूत सरकार का मतलब. वोट बैंक और जातीय समीकरण की राजनीति करने वालों ने, इन महामिलावट वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था. इन्हीं लोगों ने पाकिस्तान को भारत पर हावी होने का मौका दिया. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की. आपके इस सेवक ने हर गरीब परिवार को, चाहे वो किसी भी जात-बिरादरी का हो, उसको हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है. पीएम मोदी ने कहा कि आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं. इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है. ये काम पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी. उसने 2G घोटाला किया, तभी उसके राज में फोन करना और मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा था. पार्टी प्रत्याशी निरहुआ की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भोजपुरी भाषा और संस्कृति की दुनिया भर में बहुत पहचान बनी है. हमारे साथी निरहुआ जी हो, रवि किशन जी हो, मनोज तिवारी जी हो और अन्य हमारे मेधावी कलाकार हों इन लोगों ने अपने परिश्रम से इस काम को आगे बढ़ाया है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Loksabha Election 2019 : 2014 में ग्रेजुएट थे रवि किशन, 2019 के चुनाव में सिर्फ 12वीं पासLoksabha Election 2019 : 2014 में ग्रेजुएट थे रवि किशन, 2019 के चुनाव में सिर्फ 12वीं पास! MeraPowerVote ElectionsWithJagran लोकसभाचुनाव2019 IndiaElections2019 LokSabhaElections2019 IndiaDecides2019 ravikishann BJP4India
Read more »
राहुल गांधी ने बताया- कहां से शुरू हुआ' चौकीदार चोर है' का नारा– News18 हिंदीराहुल गांधी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार का हवाला देते हुए कहा, 'मैं खुश हूं कि 2014 में हमारी हार हुई, इसने कांग्रेस को बहुत कुछ सिखाया.'
Read more »
नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PMनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 में राजकुमार को ट्रेनिंग देने में ही देश के 10 साल बर्बाद हो गए. नरेंद्र मोदी ने 2004 लोकसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.
Read more »
स्वामी के बाद बोले राम माधव- चुनाव बाद पड़ सकती है सहयोगियों की जरूरतराम माधव ने मतगणना के बाद की संभावनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनेता के रूप में हमें ध्यान रखना चाहिए कि एंटी इनकंबेंसी की वजह से जो कामयाबी पिछली बार हमने हासिल की थी, जरूरी नहीं कि हम उसे दोहरा पाएं.
Read more »
राहुल ने केजरीवाल को दिलाई 2014 की याद, पूछा- कांग्रेस के बारे में किसने बोला झूठ?कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस पर विचार करना चाहिए कि भाजपा के लिए दरवाजा किसने खोला और कांग्रेस के बारे में झूठ किसने बोला? राहुल ने कहा कि यह अकेले भाजपा ने नहीं किया था.
Read more »
भारत के 60 कैदियों को रिहा करने के बाद पाकिस्तान ने गिरफ्तार किए 34 भारतीय मछुआरेपाकिस्तान ने देश की जल सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे करीब 10 दिन पहले सद्भावना दिखाते हुए पाकिस्तान ने भारत के 60 कैदियों को रिहा किया था।
Read more »
कश्मीर में क्यों कम हुआ इस बार मतदानभारत प्रशासित कश्मीर में इस बार 2014 के मुक़ाबले 5 प्रतिशत कम मतदान हुआ.
Read more »
आजमगढ़ में ‘निरहुआ’ के सामने अपने फिल्मी करिश्मे को वोटों में तब्दील करने की चुनौती2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट हाई प्रोफाइल सीट में शुमार हो गई है. इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भोजपुरी स्टार बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ के बीच मुकाबला है. यादव और मुस्लिम समीकरण वाले आजमगढ़ में निरहुआ के सामने अपने फिल्मी करिश्मे को वोटों में तब्दील करने की कड़ी चुनौती है.
Read more »
अखिलेश के गढ़ में मोदी, आजमगढ़ में निरहुआ के लिए करेंगे प्रचारअखिलेश यादव के खिलाफ ताल ठोकेंगे पीएम मोदी.. पढ़िए लाइव अपडेट्स
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »