नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PM

United States News News

नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PM
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 63%

पीएम narendramodi ने कहा कि 'पीएम इन वेटिंग' के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक देश में 'एक्टिंग पीएम' थोप दिया गया LokSabhaElections2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह की तुलना नाइट वॉचमैन से की है. पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर में एक चुनावी रैली में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि 2004 में जब कांग्रेस को अचानक मौका मिला तो उस समय राजकुमार पर न तो परिवार को भरोसा था और न ही किसी और को, तब परिवार के वफादार वॉचमैन को पीएम की कुर्सी पर बिठाने की योजना बनी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'पीएम इन वेटिंग' के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक देश में 'एक्टिंग पीएम' थोप दिया गया.नरेंद्र मोदी ने क्रिकेट के खेल का जिक्र किया और 2004 के चुनाव नतीजों के बाद के घटनाक्रम का जिक्र किया. उन्होंने कहा,"क्रिकेट में दिन का खेल पूरा होने के समय कोई आउट होता है तो आखिरी नंबर के खिलाड़ी को नाइट वॉचमैन बनाकर भेजते हैं, वैसा ही कांग्रेस ने किया. नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा,"2004 में राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बिठाने की योजना बनी और उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, सब इंतजार करते रहे, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी, लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल तबाह हो गए, बर्बाद हो गए." पीएम मोदी ने कहा कि एक्टिंग पीएम 10 साल तक देश की चिंता छोड़ कुर्सी की चिंता में लगे रहे. पीएम ने कहा कि तब ऐसी सरकार आई कि हर तरफ हताशा-निराशा फैल गई. इसलिए राजकुमार के तैयार होने तक परिवार का वफादार वॉचमैन बैठने की योजना बनी और उन्होंने सोचा की राजकुमार आज सीखेगा, कल सीखेगा, भरपूर ट्रेनिंग भी दी गयी। लेकिन सब बेकार हो गया और इस कोशिश में देश के 10 साल बेकार हो गए: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी #HarGharModiKeSaath pic.twitter.com/jl4a4RikWg — BJP May 5, 2019पीएम मोदी ने कहा कि ये रात-रात भर सोचते हैं कि ये चाय वाला इतना टिक कैसे गया और देश को इतना आगे कैसे ले जा रहा है. महंगाई पर कांग्रेस को घेरते हुए मोदी ने कहा कि अटल जी की सरकार ने 2004 में करीब 8% विकास दर और बहुत कम महंगाई दर वाला भारत कांग्रेस को सौंप गए थे, 2014 में इन्होंने करीब 5% की विकास दर और 10 प्रतिशत की औसत महंगाई दर का भारत हमारे नसीब पे छोड़कर गए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 3 दिनों में देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी पर भी हमला कर चुके हैं. 2 मई को कौशांबी की जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 1954 में जवाहर लाल नेहरू कुंभ में आए थे तो अव्यवस्था के चलते भगदड़ मची और हजारों लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन कांग्रेस ने इस खबर को दबा दिया. पीएम ने कहा कि ही मृतकों के परिजनों को कोई मुआवजा कोई मुआवजा नहीं मिला. उन्होंने कहा कि एक-दो अखबारों में ये खबर कोने में खपर छपी, मगर उसे भी दबा दिया गया. 4 मई को पीएम ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पूर्व पीएम पर हमला किया और उन्हें भ्रष्टाचारी नंबर 1 करार दिया. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीIPL 2019: आउट होने के बाद भड़के रोहित शर्मा...विकेट पर मारा बल्ला, अंपायर को सुनाई बातें!– News18 हिंदीआईपीएल के 47वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 232 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. जवाब में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत की कोशिश की लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे. मुंबई ने अपना पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के तौर पर दूसरे ही ओवर में गंवा दिया और इसके बाद अगले ओवर में रोहित शर्मा 12 रन बनाकर LBW आउट हो गए. हैरी गर्नी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में रोहित विकेट के बीच में पकड़े गए और अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी.
Read more »

पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईपिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने ​कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »

हाईकोर्ट ने कहा- किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल का अधिकार नहींहाईकोर्ट ने कहा- किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल का अधिकार नहींकोर्ट ने कहा- उप राज्यपाल का काम सिर्फ मंत्रिमंडल की सलाह पर अमल करना कोर्ट ने गृह मंत्रालय के आदेश को खारिज किया, इसके जरिए बेदी को प्रशासनिक अधिकार मिले थे | the madurai bench of madras high court curbs kiran bedi powers
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

'हमारे न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए नहीं' वाले बयान पर पीएम मोदी को चुनाव आयोग की क्लीनचिट'हमारे न्यूक्लियर बम दिवाली के लिए नहीं' वाले बयान पर पीएम मोदी को चुनाव आयोग की क्लीनचिटचुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM narendra Modi) को क्लीनचिट देते हुए कहा कि उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर में अपने चुनावी भाषण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया. मोदी ने अपनी चुनावी सभा में सशस्त्र बलों का आह्वान किया था और कहा था कि भारत के परमाणु हथियार दिवाली के लिए इस्तेमाल किए जाने के लिए नहीं रखे गए हैं. आयोग ने चुनाव (Elction Commission) से संबंधित भाषणों के सिलसिले में प्रधानमंत्री को यह तीसरी क्लीनचिट दी है.
Read more »

फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा...फोनी तूफान से निपटने के भारत के तरीके की संयुक्‍त राष्‍ट्र ने की सराहना, कहा... FaniCyclone CycloneFani
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »

महामिलावटी लोग सत्ता को हमेशा बढ़ाने का जरिया मानते हैं, ये एबुंलेंस और एनआरएचएम घोटाला देते हैं : पीएम मोदीमहामिलावटी लोग सत्ता को हमेशा बढ़ाने का जरिया मानते हैं, ये एबुंलेंस और एनआरएचएम घोटाला देते हैं : पीएम मोदीउत्तर प्रदेश के भदोही में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश ने चार प्रकार के शासन देखे हैं, ‘नामपंथी’, ‘वामपंथी’, ‘दमनपंथी’ और अब ‘विकासपंथी. उन्होंने कहा कि  महामिलावटी दल वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती ताकत को स्वीकार नहीं करना चाहते. विपक्षी दल सर्जिकल स्ट्राइक को लोकसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं लेकिन हर चीज को चुनावी चश्में से नहीं देखा जाना चाहिए. मोदी ने कहा मुख्यमंत्री के तौर पर उनके लंबे कार्यकाल और प्रधानमंत्री के तौर पर पांच साल के कार्यकाल में उनकी छवि पर कोई दाग नहीं है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:34:30