सिद्धू का प्रधानमंत्री पर हमला, NDTV से बोले- मोदी जी सिर्फ इन दो योजनाओं के लिए जाने जाएंगे ElectionsWithNDTV LokSabhaElections2019 NavjotSinghSiddhu
खास बातेंनई दिल्ली: पिछले दिनों अपने बयानों को लेकर विवाद में रहे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. नवजोत सिंह सिद्धू NDTV को दिए इंटरव्यू में एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर मुद्दों से भागने का आरोप लगाया.
सिद्धू ने कहा कि मोदी जी सिर्फ दो योजनाओं के लिए जाने जाएंगे एक युवाओं के लिए 'पकौड़ा योजना' और दूसरा 'भगोड़ा योजना'. इसके अलावा सिद्धू से जब पंजाब में प्रचार नहीं करने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां हाइकमान उन्हें प्रचार के लिए भेजेगा वहां वे जाएंगे. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक मनमोहन सिंह सरकार में भी हुई है, लेकिन यह सार्वजनिक करने की चीज नहीं है. सेना के नाम पर वोट मांगना ठीक नहीं है. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मेरे ऊपर इल्जाम लगाया गया कि मैंने प्रधानमंत्री को झूठा कहा है, तो क्या सत्यवादी हरिशचंद्र कहूं? उन्होंने सवाल पूछा कि कहां है तुम्हारे 15 लाख? कहां है 2 करोड़ नौकरियां, कहां है गंगा साफ? तुम झूठे हो भाई. नवजोत सिंह सिद्धू ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर 'मोदी जी की आर्मी' को लेकर भी हमला बोला. सिद्धू ने निशाना साधते हुए कहा कि 'काहे का योगी, सत्ता का लोभी.' उन्होंने कहा कि क्या फौज मोदी जी की हो जाएगी. एक्टर इंटरव्यू ले रहे, नेता एक्टिंग कर रहे...अंधेर नगरी चौपट राजा- टके सेर भाजी टके सेर खाजा' जानें सिद्दू के Tweet के मायनेPM अब चाय पे चर्चा छोड़ के आमों की चर्चा कर रहे हैं,अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा — Navjot Singh Sidhu May 1, 2019टिप्पणियांहाल ही में पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम नरेंद्र मोदी के गैरराजनीतिक इंटरव्यू पर भी सवाल उठाए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को गैरराजनीतिक इंटरव्यू दिया था. सिद्दू ने पीएम मोदी निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा. नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया था, 'वर्ल्ड हंगर इंडेक्स में देश 103 नंबर पे , 50 करोड़ लोगों को एक वक्त की रोटी नहीं. PM अब चाय पे चर्चा छोड़ के आमों की चर्चा कर रहे हैं. पत्रकार राजनीति कर रहे हैं. एक्टर इंटरव्यू ले रहे हैं. नेता एक्टिंग कर रहे हैं. अंधेर नगरी चौपट राजा, टके सेर भाजी टके सेर खाजा.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिद्धू की फिर फिसली जुबान बोले- ऐसा छक्का मारो मोदी हिंदुस्तान के बाहर मरेविवादित बयानों की फेहरिस्त में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का एक और बयान शामिल हो गया है. भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिद्धू ने कहा कि ऐसा छक्का मारो कि मोदी हिन्दुस्तान के बाहर जाकर मरे. भोपाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी कि 12 मई को मतदान है.
Read more »
पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप, चुनाव आयोग आज करेगा मीटिंगLok Sabha Elections 2019 India LIVE Hindi News: कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने एक याचिका दाखिल कर सुरक्षाबलों को राजनैतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
Read more »
जाकिर नाईक के बहाने पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार, बोले- मेरे लिए पूरा देश बैटिंग कर रहाहोशंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस जाकिर नाईक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों उस जाकिर नाईक को दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं.
Read more »
पीएम मोदी पर टिप्पणी करने में फंसे सिद्धू, EC ने थमाया नोटिससिद्धू को मंगलवार को जारी किये गए नोटिस में जवाब देने के लिये दो मई की शाम तक का वक्त दिया गया है. निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने सिद्धू को चुनाव अभियान से 72 घंटे तक दूर रहने का आदेश दिया था.
Read more »
मोदी के खिलाफ 'नारेबाजी' के वीडियो पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग का प्रियंका को नोटिसकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नोटिस थमाया है। प्रियंका गांधी को उस वीडियो
Read more »
पीएम मोदी के खिलाफ बच्चों के अभद्र नारे पर प्रियंका गांधी ने दी सफाईनरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के सामने बच्चों के नारे मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर प्रियंका गांधी से जवाब मांगा है. प्रियंका गांधी ने पूरे मामले में अपनी सफाई पेश की है.
Read more »
PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीराजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
Read more »
राजीव गांधी पर मोदी के बयान से भड़के राहुल, प्रियंका बोलीं- सनक में नेक इंसान की शहादत का अपमानराहुल ने पीएम मोदी को कहा है कि आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं और मेरे पिता को बीच में खींचने पर भी आप नहीं बच पाओगे. जबकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जिन अमेठीवासियों के लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी, वही जनता आपको जवाब देगी.
Read more »
नेहरू, राजीव के बाद मोदी के निशाने पर मनमोहन, कहा- नाइट वॉचमैन को बनाया PMनरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2004 में राजकुमार को ट्रेनिंग देने में ही देश के 10 साल बर्बाद हो गए. नरेंद्र मोदी ने 2004 लोकसभा चुनाव के परिणामों की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने एक प्राइम मिनिस्टर इन वेटिंग के समझदार होने के इंतजार में 10 साल तक एक एक्टिंग प्राइम मिनिस्टर बनाए रखा.
Read more »
