LokSabhaElections2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा
मध्य प्रदेश में रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा. होशंगाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना, कांग्रेस के एक बयान बहादुर ने कहा है कि मोदी को ऐसा छक्का मारो कि सीमा पार मरे.
कांग्रेस वालों को मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक के सपने देखने लगे हैं. लेकिन वो भूल गए है कि मोदी की तरफ से पूरे हिन्दुस्तान की जनता बैटिंग कर रही है.पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि वो किस टीम से खेल रही है? भारत की टीम से या पाकिस्तान के सरपरस्तों की टीम से. कांग्रेस पार्टी आज उन लोगों के साथ खड़ी है जो कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए. जिस पार्टी ने देश पर इतने साल राज किया वो किस प्रकार से देश विरोधी हरकतों पर उतर आई है ये पूरा देश देख रहा है. LIVE : PM Shri @narendramodi is addressing a public meeting in Hoshangabad, Madhya Pradesh. #DeshBoleModiPhirSe https://t.co/YMif9KnkLG — BJP May 1, 2019 श्रीलंका सीरियल बम ब्लास्ट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में श्रीलंका में जो बम धमाके हुए थे उसके बाद वहां की सरकार ने जाकिर नाईक के टीवी चैनल पर बैन लगाने का फैसला किया है. क्या आप जानते हैं कि जाकिर नाईक कौन है? ये वही है जिसके दरबार में जाकर दिग्गी राजा उसकी तारीफ करते नहीं थकते थे. कांग्रेस के दरबारी और राग दरबारी जाकिर नाईक को शांति का दूत दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. आप मुझे बताइए क्या यह देश जाकिर नाईक जैसे लोगों को आगे बढ़ाने वालों को माफ करेगा. दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह वही जाकिर नाईक है जिसको कांग्रेस की सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर हमारे देश के पुलिस अफसरों को संबोधित करने के लिए बुलाया था. जिस जाकिर नाईक के शब्द श्रीलंका में बम धमाके करवाते हों उस जाकिर नाईक को दिग्गी राजा जैसे लोग कंधे पर बैठाकर नाचते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर बेईमानी करती है, लेकिन वंशवाद और भ्रष्टाचार ये पूरी ईमानदारी से करते हैं. मध्य प्रदेश के गरीब बच्चों, प्रसूता माताओं के लिए जो पैसा दिल्ली से भेजा गया था, ये उसको भी दिल्ली में नामदार का चेहरा चमकाने के लिए डकार गए. कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों से ये कह कर वोट लिया था कि 10 दिन में 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ़ कर देंगे. वो 10 दिन कब पूरे होंगे, कोई बताने के लिए तैयार नहीं है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या डॉ. जाकिर नाइक से प्रेरित था श्रीलंका हमले का मास्टरमाइंड?डॉ. जाकिर नाइक पर कनाडा और ब्रिटेन में पहले ही प्रतिबंधित हैं. उसे 1 जुलाई 2016 को ढाका के एक रेस्तरां में 22 लोगों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को प्रेरित करने वाला मुस्लिम उपदेशक भी माना जाता है.
Read more »
इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस बोले जाकिर नाईक, कहा- मेरे खिलाफ हो रहा ‘राजनीतिक षडयंत्र’विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक ने गुरुवार को भारतीय सरकार पर आरोप लगाया कि वह उसे फंसाने में लगी है और इंटरपोल पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए लगातार दबाव बना रही है।
Read more »
एनआईए ने केरल में छापे मारे; 3 संदिग्ध हिरासत में, जाकिर के भाषणों की सीडी मिलींएनआईए ने कासरगोड़ आईएस मॉड्यूल मामले में केरल के कासरगोड़ और पलक्कड़ में छापेमारी की संदिग्धों के इस्लामिक स्टेट माड्यूल के आरोपियों से संबंधों की बात सामने आई | NIA searches at 3 places in Kerala as part of probe into ISIS module
Read more »
IS कासरगोड मॉड्यूल: NIA के केरल में 3 जगह छापे, जाकिर के भाषण की CD मिलीराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार सुबह केरल के तीन हिस्सों में छापे मारे. यह छापेमारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के कासरगोड मॉड्यूल केस के संबंध में की गई.
Read more »
केरल को दहलाने की तैयारी में था श्रीलंका ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, NIA ने किया गिरफ्तारपूछताछ के दौरान, रियास ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से ज्यादा समय से हाशिम के भाषणों/ वीडियो का अनुसरण कर रहा था. विवादास्पद इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के भाषणों को भी वह गौर से सुनता था.
Read more »
जया बच्चन का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- रखवाला ही कर रहा देश के साथ गड़बड़हिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: सपा नेता जया बच्चन ने पार्टी प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में मंगलवार को लखनऊ में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।
Read more »
भारत, बांग्लादेश के बाद अब श्रीलंका में भी जाकिर नाइक पर ऐक्शन, पीस टीवी पर लगाया बैनसाल 2016 में जाकिर नाईक और उसका चैनल पीस टीवी अचानक से उस वक्त विवादों में आ गए, जब बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक आतंकी हमला हुआ।
Read more »
मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी- जाकिर नाइक के दरबार में दिखे थे दिग्गी राजा, कांग्रेस वालों डूब मरोमध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी- जाकिर नाइक के दरबार में दिखे थे दिग्गी राजा, कांग्रेस वालों डूब मरो LokSabhaElections2019
Read more »
राष्ट्रपति मैत्रीपाला ने आईएस से कहा- मेरे देश को अकेला छोड़ दोश्रीलंकाई पुलिस और सुरक्षाबलों ने देशभर में हाईअलर्ट जारी किया केबल ऑपरेटर्स ने जाकिर नाइक के पीस टीवी पर रोक लगाई दो भारतीय गिरफ्तार, दोनों पर बिना वीजा श्रीलंका में रहने का आरोप | Lankan President\'s Message To ISIS After Blasts' Leave My Country Alone'
Read more »
