प्रयागराज में बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी

मौसम News

प्रयागराज में बदला मौसम, किसानों की चिंता बढ़ी
प्रयागराजमौसमकिसान
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बेमौसम बारिश और हवाओं के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान चिंतित हैं।

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मौसम का मिज़ाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के बाद मौसम अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। इस बदलते मौसम ने किसान ों की चिंता बढ़ा दी है।सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास भी बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिसमें तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।इसी को देखते हुए प्रयागराज समेत आसपास के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।लगातार बदल रहे मौसम ने किसान ों की चिंता बढ़ा दी है। बे मौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर तेज हवा और बारिश के चलते फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कुछ इलाकों में गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। अचानक बदले मौसम के कारण किसान अपनी तैयार फसल को लेकर चिंतित हैं। कटाई के दौरान बारिश होने से फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसान ों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान ों का कहना है कि इस समय मौसम साफ रहने की उम्मीद थी, ताकि वे अपनी फसल सुरक्षित काट सकें, लेकिन बे मौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अगर आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रशासन और कृषि विभाग से किसान राहत की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं विशेषज्ञ किसान ों को मौसम को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फसल कटाई और सुरक्षित भंडारण की सलाह दे रहे हैं। प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, बीच-बीच में कड़क धूपदक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट मेरठ में साफ मौसम के साथ बढ़ेगा दिन का तापमानMP में 5 अप्रैल तक ओले, आंधी- बारिश का दौरअप्रैल में तपेगा बिहार, पिछले साल से ज्यादा रहेगा टेंपरेचर.

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मौसम का मिज़ाज लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। एक दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के बाद मौसम अभी पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी रफ्तार करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास भी बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिसमें तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।इसी को देखते हुए प्रयागराज समेत आसपास के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।लगातार बदल रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर तेज हवा और बारिश के चलते फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। कुछ इलाकों में गेहूं की कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। अचानक बदले मौसम के कारण किसान अपनी तैयार फसल को लेकर चिंतित हैं। कटाई के दौरान बारिश होने से फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।किसानों का कहना है कि इस समय मौसम साफ रहने की उम्मीद थी, ताकि वे अपनी फसल सुरक्षित काट सकें, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। अगर आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही बना रहा, तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रशासन और कृषि विभाग से किसान राहत की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं विशेषज्ञ किसानों को मौसम को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द फसल कटाई और सुरक्षित भंडारण की सलाह दे रहे हैं।प्रयागराज में सुबह से छाए बादल, बीच-बीच में कड़क धूपदक्षिण छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्टमेरठ में साफ मौसम के साथ बढ़ेगा दिन का तापमानMP में 5 अप्रैल तक ओले, आंधी-बारिश का दौरअप्रैल में तपेगा बिहार, पिछले साल से ज्यादा रहेगा टेंपरेचर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

प्रयागराज मौसम किसान बारिश अलर्ट

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 22:29:34