जेईई मेन परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र रद्द

शिक्षा News

जेईई मेन परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र रद्द
जेईई मेनफर्जीवाड़ापरीक्षा केंद्र रद्द
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 50 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 53%

रामगढ़ में जेईई मेन परीक्षा में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के मामले के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया गया है। अब परीक्षा रांची के अन्य केंद्रों में होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जागरण संवाददाता, रामगढ़ जेईई मेन परीक्षा में फर्जीवार्डा व गड़बड़ी का मामला सामने आते ही राधा गोविंद यूनिवर्सिटी स्थित परीक्षा केंद्र को रद कर दिया गया है। अब दो अप्रैल से आठ अप्रैल तक होने वाली आन लाइन परीक्षा इस सेंट पर नहीं होगी। परीक्षार्थी रांची के टुपुदाना सहित अन्य परीक्षा केंद्र में परीक्षा में शामिल होंगे। इस बाबत परीक्षार्थियों को आनलाइन सूचित भी कर दिया गया है। इधर मामला सामने आने के बाद रामगढ़ उपायुक्त की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आलोक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने इस आशय से संबंधित मेल राधा गोविंद यूनिवर्सिटी को भेज दिया है। यहां दो, चार, पांच, छह, सात व आठ अप्रैल को आनलाइन परीक्षा होनी थी। इधर रामगढ़ थाने में परीक्षा सेंटर के कंप्यूटर सेंट में छेड़छाड़ मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले का अनुसंधान अधिकारी फौजान अहमद को बनाया गया है। डीएसपी फौजान ने प्रारंभिक जांच में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी व टाटा कंसल्टेंसी सर्विस के अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत पत्राचार कर अनुसंधान में सहयोग करने को कहा है। साथ ही जवाबदेह अधिकारियों व कर्मियों की पूरी सूची उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें यह भी उल्लेख करने को कहा है किस अधिकारी व कर्मी के जिम्मे क्या-क्या जवाबदेही परीक्षा संचालन को लेकर दी गई थी। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी विदित हो कि मामले में रामगढ़ थाना कांड संख्या 69/26 के तहत राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कर्मी दिनेश कुमार महतो, टीसीएस से जुड़े मुंगेर बिहार के सुरेश कुमार सिंह व ओरमांझी रांची के साकिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं मामले में टीसीएस के कर्मी रविशंकर, राजेश ठाकुर दोनों ओरमांझी रांची निवासी, भोजपुर बिहार निवासी काकू सहित अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस इन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इधर बुधवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डाॅ.

निर्मल कुमार मंडल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि सेंटर में जेईई मेन की परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना पर उन्होंने लाेगों ने खुद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी थी। सूचना के आधार प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी यहां पहुंच गए थे। साथ ही उक्त लोगों को गिरफ्तार किया था और 70 कंप्यूटर सेट बरामद किया था। कुलसचिव ने बताया कि जानकारी मिली है कि एसपी अजय कुमार खुद मामले को देख रहे हैं। जिला प्रशासन भी उच्च स्तरीय जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजित करने को रागोवि सदैव तत्पर है। इसलिए प्रबंधन पुलिस प्रशासन व जांच कमेटी को हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार है। यहां हर तरह की प्रतियोगिता परीक्षाएं व एंट्रेंस टेस्ट पूरे पारदर्शिता के साथ आयोजित किया जाता रहा है। इंटरनेट मीडिया में कई तरह की भ्रामक खबरें आ रही हैं जो पूरी तरह से गलत है। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में JEE Mains 2026 परीक्षा से पहले गड़बड़ी की जांच जारी, अब तक 3 गिरफ्तार; 70 मॉनिटर जब्त यह भी पढ़ें- JEE Mains Scam: रामगढ़ में 500 अभ्यर्थियों की सेटिंग का था दावा, पुलिस खंगाल रही है अभिभावकों की लिस्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

जेईई मेन फर्जीवाड़ा परीक्षा केंद्र रद्द रामगढ़ पुलिस जांच

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 12:30:34