राहुल ने केजरीवाल को दिलाई 2014 की याद, पूछा- कांग्रेस के बारे में किसने बोला झूठ?

United States News News

राहुल ने केजरीवाल को दिलाई 2014 की याद, पूछा- कांग्रेस के बारे में किसने बोला झूठ?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 44%
  • Publisher: 63%

राहुल गांधी ने खुद बताई आम आदमी पार्टी से गठबंधन न होने की वजह LokSabhaElections2019

दिल्ली में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच गठबंधन की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद अब चुनाव प्रचार में दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नीयत पर सवाल उठाए थे, जिसके जवाब में अब राहुल ने खुद गठबंधन न होने की वजह बताई.

साथ ही राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को 2014 की भी याद दिलाई. सोमवार को दिल्ली के चांदनी चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दिल्ली के मौजूदा मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर विचार करना चाहिए कि 2014 में कांग्रेस के बारे में किसने झूठ बोला और भाजपा के लिए दरवाजा खोल दिया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'केजरीवाल को इस पर विचार करना चाहिए कि भाजपा के लिए दरवाजा किसने खोला , कांग्रेस के बारे में झूठ किसने बोला? यह अकेले भाजपा ने नहीं किया था'.आम आदमी पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन न होने की वजह भी राहुल गांधी ने बताई. राहुल ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि हमें दिल्ली की सभी सातों सीट जीतनी चाहिए. मैंने उनसे कहा कि आप चार सीट पर लड़ें, तीन पर कांग्रेस लड़ेगी. पहले उन्होंने कहा, ओके. जैसे ही मैंने इसे मंजूरी दी, उन्होंने हरियाणा और पंजाब की बात उठा दी. यहीं से गठबंधन की बात टूट गई'. चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश अग्रवाल के लिए वोट की अपील करते हुए राहुल गांधी ने लोगों से इस बा पर विचार करने के लिए कहा कि कौन पार्टी पूरे देश में भाजपा को कड़ी चुनौती दे रही है. राहुल ने कहा, 'जहां कहीं भी मोदी गए, हमने, कांग्रेस ने, हर जगह उनका मुकाबला किया. हमने उन्हें कई राज्यों में हराया. अगर भारत में कोई पार्टी भाजपा को रोक सकती है तो वह कांग्रेस है. यह विचारधाराओं की लड़ाई है. मैं आपसे गारंटी के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस, भाजपा को हराएगी'. हालांकि, अरविंद केजरीवाल दावे कर रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी को सिर्फ आम आदमी पार्टी ही हरा सकती है. इसलिए कांग्रेस को वोट देकर जनता अपने वोट न बांटे. वहीं, केजरीवाल ने गठबंधन न होने के लिए राहुल की नीयत पर सवाल उठाए थे. बहरहाल, गठबंधन न होने के बाद अब दोनों दल एक-दूसरे के सामने हैं. चुनावी जनसभाओं में जमकर वार-पलटवार भी किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में राहुल गांधी ने केजरीवाल को 2014 से पहले का वो वक्त याद दिलाया है, जब केजरीवाल केंद्र की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे और कांग्रेस को इस मुद्दे पर सत्ता से बेदखल होना पड़ा था. दिल्ली की सातों संसदीय सीट पर छठे चरण के तहत 12 मई को वोट डाले जाएंगे. 2014 के आम चुनाव में इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भारतीय नागरिकता पर उठे सवालों के बाद कांग्रेस ने जारी किए राहुल के दस्तावेज– News18 हिंदीभारतीय नागरिकता पर उठे सवालों के बाद कांग्रेस ने जारी किए राहुल के दस्तावेज– News18 हिंदीकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नागरिकता वाले मसले पर गृह मंत्रालय की तरफ से मिले नोटिस के बाद कांग्रेस ने इससे जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं. after Ministry of Home Affairs notice to rahul gandhi Citizenship paper released by Congress
Read more »

नागरिकता के बारे में शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजानागरिकता के बारे में शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजागृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्ज़ी मिली है, जिसमें राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि राहुल जन्मजात भारतीय नागरिक हैं, लेकिन ‘फर्ज़ी विमर्श’ के ज़रिये बेरोज़गारी एवं कृषि संकट जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है.
Read more »

'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मोदी के बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक भाषण को चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिटराहुल गांधी के ख़िलाफ़ मोदी के बहुसंख्यक-अल्पसंख्यक भाषण को चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित रूप से कहा था कि विपक्षी दल लोकसभा की उन सीटों से अपने नेताओं को खड़ा करने से डरता है जहां बहुसंख्यकों का प्रभुत्व है.
Read more »

राहुल गांधी ने कहा, यूपी में जहां हमारे कैंडिडेट कमजोर, वहां करेंगे एसपी-बीएसपी की मदद-Navbharat Timesराहुल गांधी ने कहा, यूपी में जहां हमारे कैंडिडेट कमजोर, वहां करेंगे एसपी-बीएसपी की मदद-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राहुल गांधी ने कहा, 'हमारे जहां भी कमजोर कैंडिडेट हैं, वहां हम बीएसपी और एसपी को मदद करने वाले हैं। हमारा यूपी में पहला उद्देश्य बीजेपी को हराना है। यह बात मैंने प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताई है।'
Read more »

अमेठी में प्रियंका का चक्रव्यहू, कांग्रेस आजमा रही है ये हथियार!अमेठी में प्रियंका का चक्रव्यहू, कांग्रेस आजमा रही है ये हथियार!
Read more »

अमेठी की जनता से राहुल की भावुक अपील- वोट देकर मुझे मजबूती दे मेरा परिवारअमेठी की जनता से राहुल की भावुक अपील- वोट देकर मुझे मजबूती दे मेरा परिवारअमेठी के अलावा राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. पहली बार दो सीटों से लड़ रहे राहुल गांधी के लिए अमेठी साख की लड़ाई बन चुकी है क्योंकि बीजेपी लगातार यहां कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है.
Read more »

अमेठी के नाम राहुल ने लिखा खत, स्मृति ईरानी ने किया गायब होने का तंजअमेठी के नाम राहुल ने लिखा खत, स्मृति ईरानी ने किया गायब होने का तंजआज राहुल ने अमेठी की जनता के नाम चिट्ठी लिखी तो स्मृति ने अमेठी के सांसद पर गायब रहने का तंज किया. राहुल के बचाव में प्रियंका ने फौरन मोर्चा संभाला और स्मृति इरानी पर पलटवार किया.
Read more »

Exclusive: अखिलेश यादव बोले-प्रियंका कन्फ्यूज हैं, राहुल गांधी दे रहे विरोधाभासी बयानExclusive: अखिलेश यादव बोले-प्रियंका कन्फ्यूज हैं, राहुल गांधी दे रहे विरोधाभासी बयानअखिलेश यादव पूरे इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस के खिलाफ हमलावर दिखे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक जैसी ही हैं. पहली बार खुलकर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धोखा दिया. कांग्रेस ने देश को धोखा दिया. हमें धोखा दिया. कांग्रेस ने ही नेता जी के खिलाफ सीबीआई की जांच बैठाई. कांग्रेस ने ही डिंपल के खिलाफ सीबीआई जांच बैठाई.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:46:56