PAK vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका टीम पाकिस्तान दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 के बाद अब 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है. क्रिकेट | खेल समाचार
"PAK vs SA 1st ODI: दक्षिण अफ्रीका फिलहाल पाकिस्तान दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 के बाद अब 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली जा रही है. शृंखला का पहला मैच बीते मंगलवार यानि 4 नवंबर को फ़ैसलाबाद में खेला गया.
मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए थे. जिसके जवाब में पाकिस्तान की पारी भी लड़खड़ाई, लेकिन अंत में सलमान आगा की अर्धशतकीय पारी के बूते 2 गेंद और 2 विकेट से जीत दर्ज की. Advertisment प्रिटोरियस और डिकॉक के बूते अफ्रीका ने बनाए 263 रन दक्षिण अफ्रीका की सलामी जोड़ी लुहान ड्रे प्रिटोरियस और क्विंटन डिकॉक ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की थी. लुहान ने 60 गेंदों में 57 रन बनाए तो डिकॉक ने 71 गेंदों में 63 रन का योगदान दिया. इन दोनों की ओर से शानदार शुरुआत के बावजूद अफ्रीकी टीम का मिडल ऑर्डर लड़खड़ा गया. टोनी डिजॉर्जी , सिनथेम्बा केशिले , डोमावन फरेरा और जॉर्ज लिंडे फ्लॉप हुए. अंत में कॉर्बीन बॉश ने 40 गेंदों में 40 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 263 के स्कोर पर पहुंचाया. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और अबरार अहमद 3-3 विकेट लेकर सबसे गेंदबाज रहे. पाकिस्तान की धाकड़ शुरुआत 264 के लक्ष्य का जवाब देते हुए पाकिस्तान की ओर से भी धाकड़ शुरुआत की गई. सलामी बल्लेबाज फखर जमान और सैम अयूब की जोड़ी ने बिना किसी विकेट के पतन के टीम का स्कोर 87 तक पहुंचा दिया था. बाबर आजम 12 गेंदों में सिर्फ 7 रन ही योगदान दे पाए. मोहम्मद रिजवान ने 55 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 74 गेंदों का सहारा ले लिया. जिससे पाक टीम की पारी धीमी हो गई. आगा सलमान की जुझारू पारी पाकिस्तान टीम रनचेज में बनी हुई थी. लेकिन आखिरी 22 रन में उन्होंने 4 विकेट गंवा दिए. 241 के स्कोर पर हुसैन तलत का विकेट गिरा. अगले 3 रन में मोहम्मद नवाज आउट हुए. सलमान आगा ने 71 गेंदों मे 62 रन बनाकर एक छोर पकड़ कर रखा था. लेकिन 252 के स्कोर पर वह भी लुंगी एंगीडी का शिकार हो गए. आखिरी 2 ओवर में पाक टीम को 12 रन की दरकार थी और सिर्फ 3 विकेट हाथ में थे. 49.4 ओवर में नसीम शाह को लेग बाय के जरिए एक रन मिला जिससे पाकिस्तान ने जीत की दहलीज पार की. यह भी पढ़ें - BCCI से डर गए मोहसिन नकवी? ICC की मीटिंग से हुए गायब, बनाया अजीबो-गरीब बहाना यह भी पढ़ें - Virat Kohli: एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इतना कमा लेते हैं विराट कोहली, जिसमें बंगला-गाड़ी खरीद सकते हैं आप यह भी पढ़ें - ICC Rankings: स्मृति मंधाना से लेकर दीप्ति शर्मा, जानें वनडे रैंकिंग में कहां हैं भारतीय वीमेंस टीम की स्टार क्रिकेटर्स"
Salman Ali Agha Pak Vs Sa Result PAK Vs SA Live PAK Vs SA Score Card PAKISTAN CRICKET TEAM PAK Vs SA
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वनडे सीरीज के लिए बदल गए कप्तान... पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से घमासान, बाबर-रिजवान को दिखाना होगा दमPAK vs SA ODI Series Live Streaming: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नए कप्तान की अगुआई में उतरेगी. सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी. अब दोनों टीमें वनडे में भिड़ेंगी. तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा.
Read more »
PAK Vs SA 1st ODI Live Streaming: फ्री में कैसे देखें पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ेंPAK vs SA 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज 4 नवंबर 2025 फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 17 साल बाद वनडे मुकाबला हो रहा है। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान के रूप में अपनी कप्तानी की शुरुआत करेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और इसे स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब...
Read more »
IND vs PAK: एशिया कप के बाद ICC ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना और बैनएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर विवाद रहा. ICC ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन और सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना शामिल है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई है, जबकि बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है।
Read more »
PAK vs SA, 1st ODI: बाबर आजम की फिर हुई फजीहत, वनडे में भी हुए एक्सपोज, कटा दी पाकिस्तान की नाकसाउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम बुरी तरह से फ्लॉप हो गए. बाबर 12 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह एक बार फिर बाबर के फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं
Read more »
PAK vs SA: सलमान अगा की जुझारू पारी ने दिलाई पाकिस्तान को जीत, आखिरी ओवर तक चले मैच में हारा साउथ अफ्रीकापाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को मात दे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में पाकिस्तान की जीत के सूत्रधार सलमान अली अगा और मोहम्मद रिजवान की अर्धशतकीय पारियां रहीं।
Read more »
PAK vs SA, 1st ODI: अंतिम ओवर के रोमांच में जैसे-तैसे बची पाकिस्तान की लाज, पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 2...Pakistan Beat South Africa: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस जीत के साथ ही अब पाकिस्तान की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
Read more »
