एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर विवाद रहा. ICC ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन और सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना शामिल है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई है, जबकि बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है।
IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबलों में रोमांच के साथ खूब कंट्रोवर्सी देखने को मिली. कभी सूर्या के हैंड शेक, कभी हारिस रऊफ के इशारों तो अंत में ट्रॉफी पर बवाल देखने को मिला.
अब महीनेभर बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने प्लेयर्स की सजाओं का ऐलान कर दिया है. हारिस रऊफ पर भारत के खिलाफ मैचों में अपने इशारों के लिए दो मैचों का बैन लगाया गया है. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान सूर्या पर भी जुर्माना लगाया गया है. स्काई पर 30 परसेंट का जुर्माना भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 परसेंट जुर्माना लगाया गया है और साथ ही दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए हैं. वहीं, पाकिस्तान के गेंदबाज रऊफ को दो गलतियों का दोषी पाया गया है, जिसके कारण उन्हें सस्पेंड किया गया है. सूर्यकुमार यादव को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो ऐसे बर्ताव से जुड़ा है जिससे खेल की बदनामी होती है. साहिबजादा फरहान को मिली चेतावनी पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ फिफ्टी ठोकने पर गन शॉट सेलीब्रेशन किया था. उन्हें भी ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 के तहत दोषी पाया गया, जिससे खेल की बदनामी होती है. हालांकि, उन्हें एक ऑफिशियल वॉर्निंग दी गई, साथ ही एक डेमिरेट पॉइंट भी मिला. हारिस रऊफ को 2 मैच का सस्पेंशन ही नहीं बल्कि मैच फीस का 30 परसेंट जुर्माना लगाया गया, जिसके कारण उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट मिले. अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे रऊफ आईसीसी के बयान में रऊफ को लेकर लिखा गया, रऊफ को 24 महीने की अवधि में कुल चार डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके कारण ICC के डिसिप्लिनरी फ्रेमवर्क के तहत उन्हें दो सस्पेंशन पॉइंट मिले हैं. कोड के अनुसार, रऊफ को इसलिए 4 और 6 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के ODI मैचों से सस्पेंड कर दिया गया है. ये भी पढ़ें.. VIDEO: बीच मैच के बीच अनहोनी... कोच की मौत से दहला स्टेडियम, मुकाबला रुका और मची चीख-पुकार बुमराह को भी वॉर्निंग आईसीसी की तरफ से बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है. बयान में लिखा गया, जसप्रीत बुमराह ने आर्टिकल 2.21 के तहत खेल को बदनाम करने वाले बर्ताव के आरोप को मान लिया और उन्हें ऑफिशियल वॉर्निंग की सज़ा दी गई, जिससे उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला. क्योंकि उन्होंने सजा मान ली थी, इसलिए किसी फॉर्मल हियरिंग की ज़रूरत नहीं पड़ी.
IND Vs PAK एशिया कप ICC सूर्यकुमार यादव हारिस रऊफ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: নীল বিপ্লবে বিশ্বকাপ ভারতের মেয়েদের, রোহিতদের অধরা মাধুরী ছুঁলেন হরমনপ্রীতরা...India beats South Africa To Clinch ICC Womens World Cup 2025
Read more »
Women's World Cup 2025 Final:टीम इंडिया की महिला विश्व कप फाइनल में जीत से बने 5 अमेजिंग रिकॉर्डIND W vs SA W Final: महिला विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया है। इसमें कई हैरान करने वाले रिकॉर्ड बने हैं।
Read more »
Pratika Rawal On Wheelchair: মাঠে লড়তে পারিনি, তবে...! হুইলচেয়ারে বিশ্বচ্যাম্পিয়ন কন্যা, হরমনপ্রীতরা তুলে ভাংড়া করালেন...Pratika Rawal On Wheelchair On ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
Ind vs Aus T20 Series: टीम इंडिया खुश, बचे हुए मैच नहीं खेलेगा गेंदबाजों की खाल उधेड़ने वाला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजInd vs Aus T20 Series: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को शेफील्ड शील्ड मैचों में खेलने के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से छुट्टी दे दी है।
Read more »
PAK का फिर ड्रामा... ICC मीटिंग छोड़ सकते हैं नकवी, एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाएगा BCCIपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी घरेलू राजनीतिक कारणों से दुबई में हो रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते. बीसीसीआई इस मीटिंग में भारत को एशिया कप ट्रॉफी न सौंपे जाने का मुद्दा उठाने वाला है.
Read more »
ICC ने हारिस रऊफ पर बैन लगाया: PAK बॉलर ने एशियाकप में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था, सूर्या की फीस कटीPakistan Asia Cup 2025 Controversy Update;ICC ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को 2 मैच के लिए बैन लगाया है। उन्होंने भारत के खिलाफ 21 सितंबर को सुपर-4 मैच में फाइटर प्लेन गिराने का इशारा किया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में रऊफ पर...
Read more »
