IND W vs SA W Final: महिला विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया है। इसमें कई हैरान करने वाले रिकॉर्ड बने हैं।
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब नई वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला विश्व कप फाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम को 52 रन से हराकर ट्रॉफी जीती है। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान फाइनल में बल्ले और गेंद, दोनों के साथ बेहतरीन खेल दिखाते हुए शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने दिया है। शेफाली वर्मा ने 78 गेंद में 87 रन बनाए और दीप्ति शर्मा ने 58 गेंद में 58 रन बनाए, जिससे टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन का स्कोर बनाया। बाद में दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट और शेफाली वर्मा ने 2 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम को 246 रन पर ही लुढ़का दिया। अफ्रीकी कप्तान लौरा वाल्वार्डट ने लगातार दूसरा शतक बनाया, लेकिन वो काम नहीं आया। इसके साथ ही महिला क्रिकेट को 25 साल बाद नया वर्ल्ड चैंपियन भारत के तौर पर मिल गया है। इस दौरान फाइनल में कई अमेजिंग रिकॉर्ड भी बने हैं। इनमें से 5 रिकॉर्ड के बारे में हम बता रहे हैं।हरमनप्रीत बनीं सबसे उम्रदराज विश्व विजेता कप्तान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट का पहला वर्ल्ड कप खिताब जीता है। फाइनल के दिन हरमनप्रीत की उम्र 36 साल 239 दिन थीं.
वे महिला विश्व कप खिताब जीतने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज कप्तान बन गई हैं।शेफाली बनीं सबसे युवा प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में 21 साल 279 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। वे महिला या पुरुष, किसी भी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल ही नहीं सेमीफाइनल मुकाबले में भी प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं।पहली बार तीन मैच हारकर भी बन गए चैंपियन महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी टीम ने टूर्नामेंट में 3 मैच हारने के बावजूद खिताब जीता है। पुरुष क्रिकेट में यह कारनामा दो बार हो चुका है। पाकिस्तान ने 1992 और इंग्लैंड ने 2019 में खिताब जीता था।दीप्ति बनीं ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने फाइनल में फिफ्टी लगाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए हैं। वे महिला या पुरुष वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई हैं। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में वनडे में बल्ले और गेंद का डबल बनाने वाली भी पहली प्लेयर हैं।युवराज वाला कारनामा दोहरा गईं दीप्ति दीप्ति शर्मा ने वो कारनामा भी दोहराया है, जो वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से युवराज सिंह ही कर सके हैं। दीप्ति से पहले केवल युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप 2011 में आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी बनाने के साथ ही 5 विकेट भी लिए थे।
Ind W Vs Sa W Final Women's World Cup 2025 Women's World Cup 2025 Final Harmanpreet Kaur Deepti Sharma Shafali Verma Team India Cricket News Cricket Records
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Women's World cup 2025 final Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी जंग, फ्री में यूं देख सकते हैं फाइनल मैचWomen's World cup 2025 final Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच रविवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम पर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे मैच शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। चलिए जानते हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कब, कहां और कैसे देख सकते...
Read more »
Women ODI World Cup 2025 Final: अंतिम सामन्यापूर्वी, या 'गोष्टी'मुळे टीम इंडियाचा वाढला ताण, पुन्हा स्वप्न भंग?India vs South Africa Women ODI World Cup 2025 Final: ज्या क्षणाची सर्वांना आतुरतेने वाट पाहत होती तो क्षण अखेर आला आहे. महिला एकदिवसीय विश्वचषक स्पर्धेचा अंतिम सामना काही तासातच होणार आहे. जेतेपदाच्या लढाईपूर्वी टीम इंडियाला एका गोष्टीची चिंता असेल.
Read more »
Women's World cup 2025 final: India आणि South Africa चा अंतिम सामना फ्रीमध्ये कुठे लाईव्ह बघायचा? जाणून घ्याWomen s World cup 2025 Final Live Streaming: आयसीसी महिला एकदिवसीय विश्वचषक 2025 चा अंतिम सामना (India Women s vs South Africa Women s) रविवारी नवी मुंबईतील डीवाय पाटील स्टेडियमवर भारत आणि दक्षिण आफ्रिका महिला संघांमध्ये खेळला जाईल. सामना भारतीय वेळेनुसार दुपारी 3.00 वाजता सुरू होईल.
Read more »
Women’s World Cup 2025 Final: खिताब जीतने इन 11 शेरनियों के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, देख लीजिए Probable Playing 11INDW vs SAW Predicted Playing 11: जिस पल का इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. आज महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताबी मुकाबला खेला जाना है. खिताबी भिड़ंत में दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग 11 के साथ डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेंगी. आइए जानते हैं भारत किन 11 शेरनियों के साथ मैदान पर उतर सकता है.
Read more »
India vs South Africa, ICC Women’s World Cup Final 2025: আমরা মেঝেতে শুয়েছি! বিশ্বকাপ ফাইনালের আগে বিস্ফোরক ক্যাপ্টেন, ভারতীয় ক্রিকেটে ধেয়ে এল ঝড়...We slept on floor Says Indian women s team 1st captain Before ICC Womens World Cup Final 2025
Read more »
How Much Prize Money Did India Win After ICC Women’s World Cup 2025 Victory? Full Earnings Breakdown RevealedIndia created history by winning the ICC Women’s World Cup 2025, defeating South Africa in a thrilling final in Navi Mumbai and lifting their first-ever world title.
Read more »
