पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी घरेलू राजनीतिक कारणों से दुबई में हो रही आईसीसी बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते. बीसीसीआई इस मीटिंग में भारत को एशिया कप ट्रॉफी न सौंपे जाने का मुद्दा उठाने वाला है.
एशिया कप 2025 का ट्रॉफी विवाद एक बार फिर चर्चा में है. भारत ीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने की तैयारी में हैं. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान का एक नया ड्रामा देखने को मिला है.
चर्चा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नक़वी ICC की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मीटिंग में शामिल नहीं हो सकते हैं. बता दें कि चार दिन की यह बैठक मंगलवार को शुरू हुई. इस बैठक में नक़वी, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं, को बीसीसीआई के नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता था क्योंकि उन्होंने फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को ट्रॉफी नहीं सौंपी थी. खिलाड़ियों ने उनके भारत-विरोधी बयानों के कारण उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था.यह भी पढ़ें: Asia Cup 2025 Trophy: दो दिन में एशिया कप ट्रॉफी आएगी भारत, वरना BCCI लेगा मोहसिन नकवी पर एक्शन... ICC की बैठक में उठेगा मुद्दा रिपोर्ट्स की मानें तो घरेलू मुद्दों के चलते नकवी इस बैठक से किनारा कर सकते हैं. हालांकि, पीसीबी सूत्र ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन से राजनीतिक मुद्दे उनकी उपस्थिति में बाधा डाल सकते हैं. नक़वी अपने देश में गृहमंत्री भी हैं और जय शाह के पिछले साल ICC अध्यक्ष बनने के बाद से उन्होंने किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया है. Advertisement पीसीबी के एक सूत्र के अनुसार, बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर सैयद मुख्य कार्यकारियों की बैठक में शामिल होंगे, और अगर नक़वी दुबई की यात्रा नहीं कर पाते हैं, तो 7 नवंबर को होने वाली अहम बोर्ड मीटिंग में वे पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.यह भी पढ़ें: मोहसिन नकवी को PSL टीम के मालिक ने दिखाई औकात, सरेआम फाड़ा PCB का लीगल नोटिस, VIDEOएशिया कप ट्रॉफी अभी भी दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल मुख्यालय में बंद है, जबकि फाइनल सितंबर के अंत में खेला गया था. सूत्र ने यह भी कहा कि नक़वी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हो सकते हैं.यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नक़वी ने ट्रॉफी को एसीसी सचिवालय में भिजवा दिया था. उन्होंने ज़ोर दिया है कि भारतीय टीम को ट्रॉफी वही देंगे और आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना ट्रॉफी को कहीं नहीं ले जाया जाए.बीसीसीआई ने एसीसी को एक पत्र भेजकर ट्रॉफी मुंबई भेजने की मांग की है, लेकिन नक़वी इस बात पर अड़े हैं कि ट्रॉफी केवल दुबई में 10 नवंबर को आयोजित एक समारोह में बीसीसीआई प्रतिनिधि और भारतीय टीम के सदस्य को उनके हाथों से ही सौंपी जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mohsin Naqvi पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड Pakistan Cricket Board पीसीबी PCB बीसीसीआई BCCI एशिया कप ट्रॉफी Asia Cup Trophy आईसीसी बोर्ड मीटिंग ICC Board Meeting एसीसी ACC जय शाह Jay Shah दुबई Dubai सुमैर सैयद Sumair Syed भारत India ट्रॉफी विवाद Trophy Controversy गृहमंत्री Interior Minister वर्ल्ड क्रिकेट World Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Women Team Prize Money: BCCI ने महिला टीम को वर्ल्ड कप जीतने पर किया मालामाल, ICC से भी बड़ी प्राइज मनी का किया ऐलानBCCI Announced Prize Money: हरमनप्रीत की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने महिला विश्वकप 2025 जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »
ICC Womens World Cup 2025: ટ્રોફી જીતતા જ પૈસાનો વરસાદ...BCCI એ ICC કરતા પણ ધરખમ કેશ પ્રાઈઝની જાહેરાત કરીICC Womens World Cup 2025 Final IND Vs SA:બીસીસીઆઈના સચિવ દેવજીત સૈકિયાએ આઈસીસી મહિલા વર્લ્ડ કપ 2025ની વિજેતી બનેલી ટીમ ઈન્ડિયા માટે ધરખમ કેશ પ્રાઈઝની જાહેરાત કરી છે. આ રકમ આઈસીસીની વિનિંગ પ્રાઈઝ મની કરતા પણ વધુ છે.
Read more »
Victory Parade: क्या मुंबई में निकलेगी India Women Team की विक्ट्री परेड? BCCI सचिव ने बताया प्लानBCCI on India Women Team Victory Parade: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला ICC विश्व कप जीता है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि फिलहाल कोई विक्ट्री परेड नहीं होगी, दुबई से लौटने के बाद योजना बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे ICC के सामने एशिया कप ट्रॉफी ना मिलने का मुद्दा उठाएंगे, जो भारतीय पुरुष टीम ने 2025 में जीती थी, लेकिन अभी तक उन्हें...
Read more »
BCCI Prize Money: ঐতিহাসিক জয়, রেকর্ড পুরস্কার হরমন-স্মৃতিদের! বড় ঘোষণা BCCI-এর...BCCI Announces Whopping Cash Prize For India Womens World Cup Winning Team
Read more »
₹125 कोटी नाही तर BCCI ने भारतीय महिला टीमला दिली एवढी मोठी रक्कम! ICC च्या बक्षिसापेक्षाही जास्त रक्कमBCCI Announces Cash Reward For India Women World Cup Winning Team: भारतीय महिला संघाने प्रचंड चिकाटी आणि धैर्य दाखवून मागील काही सामन्यांमध्ये चमकदार पुरनरागमन करत विश्वचषकावर नाव कोरल्यानंतर बीसीसीआयने मोठी घोषणा केली.
Read more »
विश्व विजेता महिला टीम पर धनवर्षा, BCCI और ICC के करोड़ों रुपये के बाद अब मिलेंगे हीरे के हारआईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम को राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने खास तोहफे देने का ऐलान किया है। हर खिलाड़ी को हाथ से बने असली हीरे के गहने और उनके घरों के लिए रूफटॉप सोलर पैनल भेंट किए जाएंगे।
Read more »
