PAK vs SA 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज 4 नवंबर 2025 फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 17 साल बाद वनडे मुकाबला हो रहा है। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान के रूप में अपनी कप्तानी की शुरुआत करेंगे। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और इसे स्पोर्ट्स टीवी के यूट्यूब...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs SA 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी अपनी कप्तानी की शुरुआत दमदार तरीके से करना चाहेंगे। आज यानी 4 नवंबर 2025 को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच खेला जाना है। यह मैच पाकिसान के फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में आखिरी ODI मैच साल 2008 में खेला गया था, यानी कि अब 17 साल बाद इस मैदान पर वनडे का मुकाबला होने जा रहा है, जिस पर हर किसी की नजरें होगी। 3 मैचों की इस ODI सीरीज से पहले दोनों टीमों ने 2 टेस्ट खेले थे, जो 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ और 3 T20I सीरीज में पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। ऐसे में जानते हैं पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच फैंस कैसे फ्री में देख सकते हैं। PAK vs SA 1st ODI: 17 साल बाद इस मैदान पर पहला वनडे दरअसल, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच वनडे सीरीज का आगाज आज से हो रहा है, जहां पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में है। उन्हें मोहम्मद रिजवान की जगह ये कप्तनी जिम्मेदारी दी गई है और वह पहली बार वनडे में पाकिस्तान की टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मैथ्यू ब्रिट्जे होंगे। बता दें कि पाकिस्तान का इस साल ODI में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राइ-सीरीज में पाकिसतान को फाइनल में हार मिली थी। वहीं, अपने घर में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी। हाल ही में वेस्टइंडीज से वनडे सीरीज में 2-1 से हार मिली थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करना चाहेगी। भारत में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच कहां देखें? भारत में पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच Sports TV के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगा। भारत में टीवी पर कहां देखें भारत बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच? भारत में PAK vs SA का पहला वनडे मैच टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा। कितने बजे से खेला जाएगा PAK vs SA का पहला वनडे मैच? भारतीय समयानुसार पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका का पहला वनडे मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। PAK vs SA: दोनों टीमें- पाकिस्तान स्क्वॉड सैम अय्यूब, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिज़वान , हुसैन तलत, सलमान आगा, हसन नवाज, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, फैसल अकराम, हसीबुल्लाह खान साउथ अफ्रीका स्क्वॉड क्विंटन डी कॉक , टोनी डी ज़ॉर्जी, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, मैथ्यू ब्रीट्जके , डोनोवन फ़रेरा, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, सिनेथेम्बा केशिले, जॉर्ज लिंडे, ब्योर्न फोर्ट्युइन, लिजाड विलियम्स, लुंगी एनगिडी, ऑटनिल बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, नकबायोमजी पीटर यह भी पढ़ें- PAK vs SA: शाहीन अफरीदी चमके, Babar Azam की फॉर्म में वापसी.
.. पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर 2-1 से जीती T20I सीरीज यह भी पढ़ें- PAK vs SA: पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से लिया पिछली हार का बदला, विशाल जीत दर्ज करके सीरीज की बराबर
Pak Vs Sa 1St Odi Live Streaming Pakistan Vs South Africa Live Pak Vs Sa Sa Vs Pak Live Streaming Sa Vs Pak Live Score Pakistan Vs South Africa 1St Odi Pak Vs Sa 1St Odi Pak Vs Sa Odi Live Streaming Pak Vs Sa Live Score Pakistan Vs South Africa Live Streaming Pakistan Vs South Africa Odi Match Pakistan Vs South Africa 1St Odi Live Score Pakistan Vs South Africa 1St Odi Live Scorecard Pakistan Vs South Africa 1St Odi Live Match Today Pak Vs Sa 1St Odi Live Scorecard Pak Vs Sa Match Live Telecast Sa Vs Pak Odi Live Televison Pak Vs Sa Live Shaheen Shah Afridi पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका लाइव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Live: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20ILive: SIR அனைத்துக்கட்சிக் கூட்டம் மகளிர் உலகக் கோப்பை பைனல் IND vs AUS 3வது T20I
Read more »
IND vs AUS 3rd T20 Live Score: टीम इंडिया को करनी होगी वापसीIndia vs Australia 3rd T20 Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला निंजा स्टेडियम में आज खेला जाएगा।
Read more »
IND W vs SA W Final Live Score: गेंदबाजी है टीम इंडिया की कमजोरीIndia Women vs South Africa Women Live Score, भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला विश्व कप 2025 फाइनल लाइव स्कोर: भारतीय महिला क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। इस बार वर्ल्ड कप को एक नया चैंपियन मिलने वाला है।
Read more »
IND W vs SA W Live Streaming: कब और कहां देख सकते हैं महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल? सब कुछ नोट कर लीजिएमहिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्साह है। बता दें कि इस बार भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच फाइनल खेला जाएगा।
Read more »
Women's World Cup 2025: भारत विश्वविजेता! टीम इंडियाने आयसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जिंकत रचला इतिहासINDW vs SAW Final Live: वर्ल्ड कप 2025 च्या अंतिम सामन्यात भारताने दक्षिण आफ्रिकेचा पराभव करत पहिल्यांदाच वर्ल्ड कपचं विजेतेपद पटकावलं.
Read more »
वनडे सीरीज के लिए बदल गए कप्तान... पाकिस्तान का दक्षिण अफ्रीका से घमासान, बाबर-रिजवान को दिखाना होगा दमPAK vs SA ODI Series Live Streaming: पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नए कप्तान की अगुआई में उतरेगी. सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी. अब दोनों टीमें वनडे में भिड़ेंगी. तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मंगलवार (4 नवंबर) को खेला जाएगा.
Read more »
