अमेरिका की अदालत ने पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद पहलवान को ईरान निर्मित उन्नत पारंपरिक हथियारों की तस्करी के आरोप में 40 साल की सजा सुनाई है. पहलवान को आतंकवादियों को सहयोग देने और हूती विद्रोहियों के लिए विस्फोटक सामग्री पहुंचाने के आरोप में दोषी पाया गया है.
अमेरिका में एक पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद पहलवान को 40 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने उसे ईरानी हथियारों की तस्करी और आतंकवादियों को सहायता देने का दोषी पाया. यह सजा उसे बीते महीने सुनाई गई. पहलवान को जून 2024 में एक संघीय जूरी ने दोषी ठहराया था.
उस पर आरोप था कि उसने आतंकवादी संगठनों को सामग्री और संसाधन मुहैया कराए, ईरान के वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन प्रोग्राम को सहायता दी और हूती विद्रोहियों के लिए विस्फोटक उपकरणों की ढुलाई की.यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में JUI-F के प्रमुख मौलाना की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोलीअदालती दस्तावेजों के मुताबिक, 11 जनवरी 2024 की रात अमेरिकी नौसेना के सेंट्रल कमांड के जवानों ने सोमालिया तट के पास अरब सागर में एक बिना झंडे वाली नाव को रोका. यह कार्रवाई USS Lewis B Puller जहाज से की गई, जिसमें नेवी सील्स और कोस्ट गार्ड की टीम शामिल थी.ईरानी उन्नत पारंपरिक हथियार बरामद किए गए थेजांच के दौरान नाव पर 14 लोग सवार मिले, जिनमें पहलवान भी शामिल था. तलाशी में ईरान निर्मित उन्नत पारंपरिक हथियार बरामद किए गए, जिनमें बैलिस्टिक मिसाइल और एंटी-शिप क्रूज मिसाइल के पार्ट्स और एक वॉरहेड शामिल था. अमेरिकी जांच एजेंसी के अनुसार, ये वही हथियार थे जिनका उपयोग हूती विद्रोही लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्यापारी और अमेरिकी जहाजों पर हमलों में कर रहे थे. Advertisement यह भी पढ़ें: क्या न्यूक्लियर टेस्ट से आने लगते हैं भूकंप... पाकिस्तान में ऐसा कुछ हो रहा है!IRGC के साथ मिलकर कर रहा था हथियारों की तस्करीकार्रवाई के दौरान पहलवान ने अमेरिकी टीम से झूठ बोला और अपने साथियों को भी झूठ बोलने के निर्देश दिए. बाद में उसने चालक दल और उनके परिवारों को धमकी भी दी. इसी दौरान दो नेवी सील्स - क्रिस्टोफर चेम्बर्स और नाथन गेज़ इंग्राम की जान चली गई.जांच में खुलासा हुआ कि पहलवान अगस्त 2023 से जनवरी 2024 तक ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े दो ईरानी भाइयों - शाहब और यूनुस मिरकजई - के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी कर रहा था. वह ईरान से सोमालिया तट तक कार्गो लाता और रात के समय जहाज-से-जहाज ट्रांसफर कर इन हथियारों को हूती विद्रोहियों तक पहुंचाता था.---- समाप्त ----
America Court Iran Weapons Houthi पाकिस्तानी नागरिक अमेरिकी अदालत ईरान के हथियार हूती
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Exclusive Weight Loss Story: डॉक्टर ने डायबिटीज बताया, मैंने 26 किलो वजन घटाकर शुगर लेवल घटाया40 के बाद जहां महिलाएं खुद पर ध्यान देना छोड़ देती हैं उस उम्र में कृति बेट्टाध ने डायबिटीज को हराया और 26 किलो वजन घटाकर अपना मेकओवर किया।
Read more »
जयपुर में डंपर का कहर: 10 की मौत, 40 घायलराजस्थान के जयपुर में एक दर्दनाक हादसे में एक डंपर ने 5 कारों को टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए। हादसा हरमाड़ा थाना इलाके में हुआ, जहां डंपर चालक नशे में था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बचाव कार्य जारी है।
Read more »
Indore News: इंदौर के समीप बस खाई में गिरी, तीन यात्रियों की मौत,ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही थीइंदौर से 40 किलोमीटर दूर सिमरोल के भेरुघाट में एक बस 20 फीट गहरी खाई में सोमवार रात को गिर पड़ी। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे में 20 से
Read more »
इंदौर-खंडवा रोड पर बस हादसा, 3 की मौत, 20 घायलसोमवार रात ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रही एक यात्री बस इंदौर-खंडवा रोड पर सिमरोल के पास खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटनास्थल इंदौर से करीब 40 किमी दूर है। ग्रामीणों ने बचाव कार्य किया, कुछ घायलों की हालत गंभीर है। बस एक कार से टकराने के बाद खाई में गिरी बताई जा रही है।
Read more »
74 की महिला ने 40 साल छोटे युवक से की शादी, दुनिया भर में हो रही इस अनोखे प्रेम कहानी की बात..Old Lady Romance With Boy: इंग्लंड में एक 74 साल की महिला ने अपने आप से 40 साल छोटे 34 साल के युवक से शादी कर ली. ये मामला दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसे में इस खबर में हम आपको इस प्रेम कहानी के बारे में बताएंगे.
Read more »
Govt Jobs: 8,477 पदों पर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शनGovt Jobs: 8,477 पदों पर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, एज लिमिट 40 साल तक
Read more »
