40 के बाद जहां महिलाएं खुद पर ध्यान देना छोड़ देती हैं उस उम्र में कृति बेट्टाध ने डायबिटीज को हराया और 26 किलो वजन घटाकर अपना मेकओवर किया।
बेंगलुरु की 40 साल की कृति बेट्टाध की वेट लॉस जर्नी फिटनेस से ज्यादा अपनी हेल्थ को रिवाइव करने से शुरू हुई। बंगलुरू की अभिनेत्री कृति बेट्टाध ने जब 40 की उम्र में अपना चेकअप कराया तो रिपोर्ट से पता चला कि उन्हें डायबिटीज है। कृति बेट्टाध के लिए ये खबर चौंकाने वाली थी। किसी भी अभिनेत्री के लिए के लिए बीमार होने का मतलब है करियर पर इसका सीधा असर। डॉक्टर ने कहा कि अगर कृति बेट्टाध वजन घटा लेंगी तो डायबिटीज को शुरुआती स्टेज में ही रोक सकती हैं। कृति बेट्टाध ने इस अवसर का फायदा उठाया। उन्होंने 18 महीने में 26 किलो वजन घटाकर डायबिटीज को मात दी और अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया। कृति बेट्टाध की वेट लॉस स्टोरी आपको भी फिट रहने के लिए जरूर प्रेरित करेगी।मैंने फिटनेस पर ध्यान नहीं दियाअभिनेत्री होने के बाबजूद मैंने अपनी फिटनेस पर कभी ध्यान नहीं दिया। मुझे काम मिल रहा था इसलिए मैं खुश थी। मैंने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि अगर मैं फिटनेस पर ध्यान दूं तो मुझे अच्छे रोल मिल सकते हैं। मेरी लापरवाही की वजह मेरा वजन बढ़ा।गलत फूड हैबिट से बढ़ा वजन मैं हमेशा खाने की शौकीन रही हूं। मैं खाने-पीने में कभी कोई परहेज नहीं करती थी। जब जो मन किया खा लिया। हमें स्क्रीन पर नजर आना होता है। इसके लिए फिटनेस जरूरी है। लेकिन मुझे ऐसे किरदार मिलते थे जिसके लिए वजन घटाना जरूरी नहीं था। मैं उसी में खुश थी। मैंने कभी ये नहीं सोचा कि वजन घटाकर मैं अच्छे रोल हासिल कर सकती हूं।डॉक्टर ने कहा वजन घटाओएक दिन कफ-कोल्ड के इलाज के लिए मैं अपनी फिजिशयन के पास गई। लेकिन डॉक्टर ने कहा, 'आपकी फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं लग रही। आप ब्लड टेस्ट करा लीजिए।' ब्लड टेस्ट में पता चला कि मैं डायबिटिक हूं। ये मेरे लिए एक बड़ा ट्रिगर था। डॉक्टर ने मुझे 3 महीने का समय दिया और कहा, 'आप तीन महीन में या तो अपना वजन घटाइए या डायबिटीज की दवा शुरू कर दीजिए।'फ्रेंड ने हौसला बढ़ाया मेरे वो समय बहुत मुश्किल भरा था। मैं जिम जाने से बचना चाहती थी। उस समय मेरी फ्रेंड अर्चना ने मेरा हौसला बढ़ाया। उसने मुझसे कहा कि 3 महीने अपनी फिटनेस पर काम करके देखो। अगर फर्क नहीं पड़ा तो डायबिटीज की दवा शुरू कर देना। मैंने उसकी बात मानी और जिम जॉइन कर लिया।मेरी वजह से उन्हें तकलीफ हुईमैं अपने फ्रेंड्स के साथ घूमने गई थी। मेरी बॉडी इतनी स्टिफ हो गई थी कि मुझसे चला नहीं जा रहा था। मेरी वजह से उन सबको बार बार रुकना पड़ रहा था। उस दिन मुझे महसूस हुआ कि मुझे अपनी बॉडी पर कितना काम करने की जरूरत है।फिटनेस से अच्छे रोल मिले मैंने डाइट प्लान और जिम में वर्कआउट से 18 महीने में 26 किलो वजन घटाया। मेरा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सब हैरान थे। वजन घटाने का सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि मेरा शुगर लेवल कंट्रोल में आ गया। मुझे डायबिटीज की दवा नहीं खानी पड़ी। फिटनेस की वजह से मेरा करियर भी निखर गया। अब मुझे पहले से ज्यादा अच्छे रोल मिलने लगे हैं।फिटनेस अब जिंदगी का हिस्सा है वेट लॉस के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। अब मैं पहले से ज्यादा एनर्जी महसूस करती हूं। काम को लेकर मेरा फोकस बढ़ गया है। फिटनेस से मुझे कॉन्फिडेंस मिला। अब मैं रेगुलर जिम जाती हूं। मेरी डाइट भी पूरी तरह बदल गई है।.
बेंगलुरु की 40 साल की कृति बेट्टाध की वेट लॉस जर्नी फिटनेस से ज्यादा अपनी हेल्थ को रिवाइव करने से शुरू हुई। बंगलुरू की अभिनेत्री कृति बेट्टाध ने जब 40 की उम्र में अपना चेकअप कराया तो रिपोर्ट से पता चला कि उन्हें डायबिटीज है। कृति बेट्टाध के लिए ये खबर चौंकाने वाली थी। किसी भी अभिनेत्री के लिए के लिए बीमार होने का मतलब है करियर पर इसका सीधा असर। डॉक्टर ने कहा कि अगर कृति बेट्टाध वजन घटा लेंगी तो डायबिटीज को शुरुआती स्टेज में ही रोक सकती हैं। कृति बेट्टाध ने इस अवसर का फायदा उठाया। उन्होंने 18 महीने में 26 किलो वजन घटाकर डायबिटीज को मात दी और अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया। कृति बेट्टाध की वेट लॉस स्टोरी आपको भी फिट रहने के लिए जरूर प्रेरित करेगी।मैंने फिटनेस पर ध्यान नहीं दियाअभिनेत्री होने के बाबजूद मैंने अपनी फिटनेस पर कभी ध्यान नहीं दिया। मुझे काम मिल रहा था इसलिए मैं खुश थी। मैंने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि अगर मैं फिटनेस पर ध्यान दूं तो मुझे अच्छे रोल मिल सकते हैं। मेरी लापरवाही की वजह मेरा वजन बढ़ा।गलत फूड हैबिट से बढ़ा वजन मैं हमेशा खाने की शौकीन रही हूं। मैं खाने-पीने में कभी कोई परहेज नहीं करती थी। जब जो मन किया खा लिया। हमें स्क्रीन पर नजर आना होता है। इसके लिए फिटनेस जरूरी है। लेकिन मुझे ऐसे किरदार मिलते थे जिसके लिए वजन घटाना जरूरी नहीं था। मैं उसी में खुश थी। मैंने कभी ये नहीं सोचा कि वजन घटाकर मैं अच्छे रोल हासिल कर सकती हूं।डॉक्टर ने कहा वजन घटाओएक दिन कफ-कोल्ड के इलाज के लिए मैं अपनी फिजिशयन के पास गई। लेकिन डॉक्टर ने कहा, 'आपकी फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं लग रही। आप ब्लड टेस्ट करा लीजिए।' ब्लड टेस्ट में पता चला कि मैं डायबिटिक हूं। ये मेरे लिए एक बड़ा ट्रिगर था। डॉक्टर ने मुझे 3 महीने का समय दिया और कहा, 'आप तीन महीन में या तो अपना वजन घटाइए या डायबिटीज की दवा शुरू कर दीजिए।'फ्रेंड ने हौसला बढ़ाया मेरे वो समय बहुत मुश्किल भरा था। मैं जिम जाने से बचना चाहती थी। उस समय मेरी फ्रेंड अर्चना ने मेरा हौसला बढ़ाया। उसने मुझसे कहा कि 3 महीने अपनी फिटनेस पर काम करके देखो। अगर फर्क नहीं पड़ा तो डायबिटीज की दवा शुरू कर देना। मैंने उसकी बात मानी और जिम जॉइन कर लिया।मेरी वजह से उन्हें तकलीफ हुईमैं अपने फ्रेंड्स के साथ घूमने गई थी। मेरी बॉडी इतनी स्टिफ हो गई थी कि मुझसे चला नहीं जा रहा था। मेरी वजह से उन सबको बार बार रुकना पड़ रहा था। उस दिन मुझे महसूस हुआ कि मुझे अपनी बॉडी पर कितना काम करने की जरूरत है।फिटनेस से अच्छे रोल मिले मैंने डाइट प्लान और जिम में वर्कआउट से 18 महीने में 26 किलो वजन घटाया। मेरा ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सब हैरान थे। वजन घटाने का सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि मेरा शुगर लेवल कंट्रोल में आ गया। मुझे डायबिटीज की दवा नहीं खानी पड़ी। फिटनेस की वजह से मेरा करियर भी निखर गया। अब मुझे पहले से ज्यादा अच्छे रोल मिलने लगे हैं।फिटनेस अब जिंदगी का हिस्सा है वेट लॉस के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। अब मैं पहले से ज्यादा एनर्जी महसूस करती हूं। काम को लेकर मेरा फोकस बढ़ गया है। फिटनेस से मुझे कॉन्फिडेंस मिला। अब मैं रेगुलर जिम जाती हूं। मेरी डाइट भी पूरी तरह बदल गई है।
महिलाओं का वजन क्यों बढ़ता है बंगलुरू की महिला की वेट लॉस स्टोरी अभिनेत्री ने वजन कैसे घटाया डायबिटीज हो तो वजन कैसे कम करें वेट लॉस के लिए वर्कआउट Weight Loss After Diabetes How To Reduce Sugar Level Diet Plan Se Weight Loss Diabetic Ke Liye Diet Plan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सऊदी में ड्राइवर की नौकरी देकर कचरा उठवाया-बकरी चरवाई: कफाला सिस्टम में कैसे फंसे भारतीय, किसी की मौत-कोई ज...Saudi Arabia Kafala System UP Jharkhand Migrant Workers Story.
Read more »
शाहरुख@60; मां के सपने के लिए बने एक्टर: हेमा मालिनी ने कहा बदसूरत, पहली कमाई थी 50 रुपए, आज हैं दुनिया के ...Meta Description; Shah Rukh Khan 60th Birthday Special Story; Follow Bollywood King Khan, Baadshah Movies List, Love Story And Controversies On Dainik Bhaskar.
Read more »
திருமணத்திற்கு முன் வெயிட் லாஸ் செய்ய..30 நாள் இதை செய்யுங்கள்!30 Days Weight Loss Tips Indian Brides : திருமணம் ஆகும் போது, பெண்கள் பலர் தங்களது கல்யாண நாளில் வெயிட் லாஸ் செய்ய வேண்டும் என்று நினைப்பர். அதற்கான டிப்ஸ், இதோ.
Read more »
100 से ज्यादा गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ा रहे: किताब-कॉपी भी खुद देते हैं…यूपी के टीचर अरुण का ‘मिशन शिक्षा’Uttar Pradesh (UP) Sultanpur Arun Kumar Prajapati Sir Mission Shiksha Story.
Read more »
Turmeric Milk For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कैसे बनाएं हल्दी वाला दूध? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया सही तरीकाहल्दी वाला दूध सिर्फ सर्दी-जुकाम ही नहीं, बल्कि वजन घटाने में भी असरदार है. जानिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से गोल्डन मिल्क बनाने का सही तरीका और इसके हेल्थ बेनिफिट्स.
Read more »
Banana For Weight Loss : मोटापा कम करने के लिए कौन सा केला ज़्यादा फ़ायदेमंद है? पका हुआ या कच्चा?, एक्सपर्...Banana For Weight Loss : केला एक ऐसा फल है जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि क्या कच्चे केले खाना पके केले खाने से ज़्यादा फ़ायदेमंद है.
Read more »
