PoK में ट्रेनिंग, 3 साल से गायब, आतंकवादी की डायरी में फोटो... जिसका घर उड़ाया उस आसिफ की कहानी

Pahalgam News

PoK में ट्रेनिंग, 3 साल से गायब, आतंकवादी की डायरी में फोटो... जिसका घर उड़ाया उस आसिफ की कहानी
TerroristAsif पहलगामआतंकवादी आसिफ
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 144 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 63%

आसिफ का घर उसी त्राल इलाके में है जहां आतंकी बुरहान वाणी रहता था. लगभग 1 साल पहले एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. उस आतंकी डायरी से आसिफ की तस्वीर हथियारों के साथ मिली थी. आसिफ ने साल 2017-18 में PoK में ट्रेनिंग ली थी. परिवार वालों ने भी स्वीकार किया कि वह पिछले तीन साल से घर नहीं आया.

'आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद ही पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए निर्मम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.

'आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है... ' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद ही पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए निर्मम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया. वहीं दूसरे स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गोरी इलाके में स्थित घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया. Advertisementस्थानीय आतंकी आसिफ शेख की कहानी उन युवाओं की तरह है, जिन्होंने गलत रास्ता चुना और अपने साथ-साथ अपने परिवार की जिंदगी भी तबाह कर दी. आसिफ शेख के घर आजतक पहुंचा. आसिफ का घर उसी त्राल इलाके में है जहां आतंकी बुरहान वाणी रहता था. लगभग 1 साल पहले एनकाउंटर में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. उस आतंकी डायरी से आसिफ की तस्वीर हथियारों के साथ मिली थी. आसिफ ने साल 2017-18 में PoK में ट्रेनिंग ली थी.परिवार वालों ने भी स्वीकारापरिवार वालों ने भी स्वीकार किया कि वह पिछले तीन साल से घर नहीं आया. बताया जा रहा है कि एक आतंकी शिविर में ट्रेनिंग लेकर वापस लौटने के बाद से ही वह गायब हो गया था, लेकिन उसकी गतिविधियां चुपचाप चलती रहीं, और फिर 22 अप्रैल को हुए भयावह हमले में उसका नाम खुलकर सामने आ गया. Advertisement पाकिस्तान भी गया सैन्य सूत्रों के मुताबिक आदिल ने 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए वैध तरीके से पाकिस्तान की यात्रा की थी. अपने पाकिस्तान प्रवास के दौरान उसने टेरर कैम्प में ट्रेनिंग ली थी और पिछले साल जम्मू-कश्मीर लौटा था. पहलगाम हमले के कुछ चश्मदीदों ने बताया​ कि कुछ आतंकी आपस में पश्तून भाषा में बातचीत कर रहे थे. सूत्रों ने इस बात पर जोर दिया कि हमले में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं. हालांकि द रेजिस्टेंस फ्रंट ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा आतंकी संगठन है, जिसका इस्तेमाल हमले को एक स्वदेशी समूह के काम के रूप में दिखाने के लिए किया गया.20 लाख का इनाम सुरक्षा एजेंसियों ने संदिग्ध आतंकियों की स्केच भी जारी की हैं. इन स्केच के जरिये उनकी पहचान करना और उनके ठिकानों तक पहुंचना थोड़ा आसान हो सकता है.अनंतनाग पुलिस ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जो कोई भी इन आतंकियों की सही जानकारी देगा या उनकी पहचान में मदद करेगा, उसे 20 लाख रुपये का कैश रिवॉर्ड दिया जाएगा. यह कैश रिवॉर्ड लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए की गई है ताकि वे बिना किसी डर के पुलिस के साथ सहयोग कर सकें. Advertisement बॉडी कैमरा पहने हुए थे आतंकी सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों के एक समूह ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया और उन पर गोलियों की बौछार कर दी. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें से अधिकांश पर्यटक थे और भारत के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे. आतंकवादियों में दो स्थानीय भी शामिल थे. सूत्रों ने बताया कि दोनों स्थानीय आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल हुसैन थोकर और त्राल निवासी आसिफ शेख के रूप में हुई है. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Terrorist Asif पहलगाम आतंकवादी आसिफ आदिल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

करण पटेल इकलौते ऐसे टीवी एक्टर थे जिनके पास कभी होता था खुद का वैनिटी वैन, कहा- अब 6 साल से कोई ऑफर नहीं आयाकरण पटेल इकलौते ऐसे टीवी एक्टर थे जिनके पास कभी होता था खुद का वैनिटी वैन, कहा- अब 6 साल से कोई ऑफर नहीं आयाडेली सोप की दुनिया में सलमान खान कहे जाने वाले करण पटेल अब करीब 6 साल से टीवी की दुनिया से दूर हैं। साल 2021 में उनका आखिरी शो बिग बॉस 15: संकट में जंगल और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 आया था। साल 2023 में कहानी घर घर की से अपना करियर शुरू करने वाले करण पटेल ने अपने व्यस्त शेड्यूल से लेकर अब काम न मिलने तक पर बातें...
Read more »

Viral Story: शख्स ने बताया 45 हजार की सैलरी में कैसे कर ली 2 लाख की सेविंग, कहानी में ट्विस्ट जानने पर भी लोगों ने की तारीफViral Story: शख्स ने बताया 45 हजार की सैलरी में कैसे कर ली 2 लाख की सेविंग, कहानी में ट्विस्ट जानने पर भी लोगों ने की तारीफ45 हजार सैलरी में 2 लाख की बचत: जानें उस शख्स की कहानी जिसने सीमित आय में भी बड़ी बचत की और लोगों से तारीफें बटोरीं। क्या है इस बचत का रहस्य?
Read more »

पिता ने पीटा-मां ने घर से निकाला, एक्ट‍िंग के खिलाफ था पर‍िवार, ऐसे एक्ट्रेस बनीं 'उषा ताई'पिता ने पीटा-मां ने घर से निकाला, एक्ट‍िंग के खिलाफ था पर‍िवार, ऐसे एक्ट्रेस बनीं 'उषा ताई'उषा नंदकर्णी टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. उन्हें 'पवित्र रिश्ता' शो से घर-घर में खास पहचान मिली है.
Read more »

Pahalgam: PoK में रची गई पहलगाम हमले की साजिश, आतंकवादी ने दी थी जिहाद की खुली धमकी, आर्मी चीफ भी शामिलPahalgam: PoK में रची गई पहलगाम हमले की साजिश, आतंकवादी ने दी थी जिहाद की खुली धमकी, आर्मी चीफ भी शामिलPahalgam Conspiracy in PoK Pakistan Army Chief Pahalgam: PoK में रची गई पहलगाम हमले की साजिश, आतंकवादी ने दी थी जिहाद की खुली धमकी, आर्मी चीफ भी शामिल : राज्य | जम्मू कश्मीर
Read more »

जागरण संपादकीय: कश्मीर की आर्थिकी पर भी आघात, पर्यटन क्षेत्र को भी करारा झटकाजागरण संपादकीय: कश्मीर की आर्थिकी पर भी आघात, पर्यटन क्षेत्र को भी करारा झटकापर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में वर्ष 2023 में 1.89 करोड़ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया। उस साल पर्यटन के माध्यम से विदेशी मुद्रा आय बढ़कर 2.
Read more »

कहानी ज़िंदगी की: महेश भट्ट ने किस बात पर कहा, 'सच पर झुर्रियां नहीं पड़तीं'कहानी ज़िंदगी की: महेश भट्ट ने किस बात पर कहा, 'सच पर झुर्रियां नहीं पड़तीं''कहानी ज़िंदगी की' में महेश भट्ट की कहानी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:56:43