Physics Wallah IPO: घर बिका, गरीबी देखी... लेकिन पढ़ने-पढ़ाने बनाया ऐसा संगम, आज 14000 करोड़ के मालिक हैं अलख पांडे

Physicswallah Ipo News

Physics Wallah IPO: घर बिका, गरीबी देखी... लेकिन पढ़ने-पढ़ाने बनाया ऐसा संगम, आज 14000 करोड़ के मालिक हैं अलख पांडे
Physicswallah Ipo PricePhysicswallah Ipo DetailsYongest Billionair
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 181 sec. here
  • 41 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 202%
  • Publisher: 63%

Alakh Pandey Profile: 33 साल के अलख पांडे लगातार दो साल से हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप-10 अरबपतियों में शामिल होकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. शुरुआती दौर में ट्यूशन पढ़ाते हुए अलख पांडे महीने के करीब 5000 रुपये कमाते थे. ट्यूशन पढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पर भी पूरा फोकस रखा और मेहनत और बी.टेक किया.

तीसरी क्लास में थे, घर का आधा हिस्सा बिक गया. छठी क्लास तक आते-आते पूरा घर ही बिक गया. परिवार पर गरीबी हावी थी. आमदनी इतनी कम थी कि घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा था. पिता एक कंस्ट्रक्शन ठेकेदार थे, उन्हें कारोबार में लगातार घाटा उठाना पड़ रहा था.

आज उसी घर के लाल ने कमाल कर दिया है. क्योंकि उसने वर्षों तक गरीबी झेली, उस लाल का नाम है- अलख पांडे. आज के दौर में अलख पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. असली गुदड़ी लाल इन्हें कह सकते हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंदरअसल, फिजिक्सवाला का आईपीओ खुल गया है, और निवेशक 13 नवंबर तक इस आईपीओ में पैसे लगा सकते हैं, फिजिक्सवाला कंपनी के मालिक अलख पांडे हैं. जो आज देश के टॉप-10 Youngest Billionaires में शामिल हैं, और अब उनकी कंपनी शेयर बाजार में कदम रखने जा रही है. फिजिक्सवाला अपने आईपीओ से कुल 3,480 करोड़ रुपये जुटान की तैयारी में है. IPO का प्राइस बैंड 103 से 109 रुपये के बीच है. IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 31,500 करोड़ रुपये बैठता है. 33 साल के अलख पांडे लगातार दो साल से हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में टॉप-10 अरबपतियों में शामिल होकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अलख पांडे की संपत्ति बढ़कर 14,510 करोड़ रुपये हो गई है. अलख एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला के को-फाउंडर हैं. इनकी फर्श से अर्श पर पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है.. Advertisement आर्थिक तंगी में बीता बचपनअलख पांडे जब छठी क्लास में थे, तभी उनके प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में स्थित घर बिक गया. उस दौर को याद करते हुए अलख पांडे ने खुद कई बार बताया है कि 'हम लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि आठवीं में पढ़ते हुए मैं पांचवीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने लगा था.' उनकी मां एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं, जबकि बहन भी ट्यूशन पढ़ाकर घर खर्च में योगदान देती थी. ट्यूशन पढ़ाने से पहली कमाई 5000 रुपये!शुरुआती दौर में ट्यूशन पढ़ाते हुए अलख पांडे महीने के करीब 5000 रुपये कमाते थे. ट्यूशन पढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखाई पर भी पूरा फोकस रखा और मेहनत और बी.टेक किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उनके दिमाग में एक आइडिया आया, जिसने उनकी पूरी लाइफ ही बदल दी. दरअसल, बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते अलख पांडेय ने यू-ट्यूब चैनल बनाने का सोचा और फिर साल 2017 में उन्होंने अपने साथी प्रतीक महेश्वरी के साथ 'Physics Wallah' नाम से एक यूट्यूब चैनल खोला. आज प्रतीक महेश्वरी भी करोड़ों के मालिक हैं. इस बीच 2017 में दो चीजें हुईं. पहला भारत में सस्ती 4जी सर्विस का आगमन हुआ. दूसरा- अलख का रणनीति बदलना. अलख खुद आईसीएसई बोर्ड से पढ़े थे. उन्हें अच्छे से पता था कि इस बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चे साधन संपन्न वर्ग से आते हैं और इंटरनेट पर उनके लिए कोई खास स्टडी मटीरियल उपलब्ध नहीं था. अलख ने इन छात्रों पर फोकस किया और उन्हें जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे दिखने लगे. 2018 में अलख को यूट्यूब से 8,000 रुपये का पहला चेक आया. इस समय उनके चैनल पर करीब 50,000 सब्सक्राइबर हो गए थे. Advertisement इस चैनल पर उनके वीडियोज को छात्र बेहद पसंद किया करते थे, उनके हर लेक्चर वीडियो पर लाखों में व्यूज पहुंचते थे. इसके बाद अलख ने एक मोबाइल ऐप तैयार किया, जिसमें बेहद कम फीस देकर छात्र ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस ले सकते थे. कुछ समय बाद ही फिजिक्सवाला के यूट्यूब चैनल के 69 लाख सब्सक्राइबर बन गए और 50 लाख ऐप डाउनलोड कर लिए गए. 2020 में फिजिक्सवाला को कंपनी एक्ट में शामिल किया गया.लाखों की नौकरी का ऑफर भी ठुकराया जब अलख पांडे अपने आइडिया पर आगे बढ़ रहे थे, उस दौरान उनके पास कई अच्छी नौकरियों के ऑफर भी आए थे, जिनमें उन्हें लाखों रुपये महीने का प्रस्ताव दिया गया था. बता दें कि अनअकेडमी से अलख पांडेय को पूरे 4 करोड़ का ऑफर मिला था, लेकिन उन्हें अपने दम पर कुछ अलग करना था, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. सभी को कम बजट में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए शुरू की गई ये कोचिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवीरों के बीच एक जाना-माना नाम बन गई. अलख पांडे की इस सफलता में उनके सहयोगी प्रतीक माहेश्वरी का भी अहम योगदान है, जो आईआईटी बीएचयू से इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर हैं. ---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Physicswallah Ipo Price Physicswallah Ipo Details Yongest Billionair Yongest Billionaires Of India Hurun India Rich List 2025 Youngest Billionaires Alakh Pandey Alakh Pandey Net Worth Alakh Pandey Sucess Story Alakh Pandey Family Alakh Pandey Age Alakh Pandey Business Who Is Physics Wala Co Founder Alakh Pandey? Alak Physicswallah Physics Wallah Co Founder Supreme Court In Neet Neet In Court Neet Decision Billionaires News Business News News In Hindi Mukesh Ambani Gautam Adani Hydrabad Mumbai India Richest Billionaire Billionaire Of India Indian Billionaire Indian City In Billionair List On Top हुरुन इंडिया रिच लिस्ट यंगेस्ट अरबपति युवा अरबपति फिजिक्सवाला अलख पांडे अलख पांडे नेटवर्थ अरबपति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Groww GMP Crashes: क्या लेंसकार्ट से भी बुरी होगी ग्रो IPO की लिस्टिंग, कितना गिरा GMP?Groww GMP Crashes: क्या लेंसकार्ट से भी बुरी होगी ग्रो IPO की लिस्टिंग, कितना गिरा GMP?ग्रो आईपीओ का अलॉटमेंट शुरू हो गया है। सब्सक्रिप्शन 17.60 गुना रहा, रिटेल इन्वेस्टर्स की अच्छी भागीदारी रही है। Groww IPO शेयर 12 नवंबर 2025 को लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट प्रीमियम Groww IPO GMP Crashes में गिरावट आई है, जो कमजोर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। यह गिरावट कितनी है जानते हैं...
Read more »

आज खुलेगा physics wallah IPO, GMP देख आप भी कहेंगे नाम बड़े और दर्शन छोटे; देखें हर एक डिटेलआज खुलेगा physics wallah IPO, GMP देख आप भी कहेंगे नाम बड़े और दर्शन छोटे; देखें हर एक डिटेलIPO News: आज हर एक दूसरी कंपनी शेयर बाजार में एंट्री करना चाहती है। इसी दौड़ में अब कभी यूट्यूब चैनल रहा फिजिक्स वाला Physics Wallah IPO भी शामिल हो गया है। ये छात्र-छात्राओं के बीच काफी फेमस है। लेकिन इतनी दिग्गज कंपनी होने के बाद भी ये ग्रे मार्केट IPO GMP में कुछ खास प्रदर्शन करती हुई नहीं दिख रही...
Read more »

आज खुल गए 4 कंपनियों के IPO: फिजिक्सवाला समेत निवेशकों के लिए सुनहरा अवसरआज खुल गए 4 कंपनियों के IPO: फिजिक्सवाला समेत निवेशकों के लिए सुनहरा अवसरआज एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड समेत 4 कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं, जिनमें दो मेन बोर्ड और दो एसएमई सेगमेंट से हैं। फिजिक्सवाला के आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर है। इन आईपीओ में ग्रे मार्केट में भी कुछ बढ़त देखी गई है।
Read more »

IPO Alert: सिर्फ 14933 रुपये लगाएं, फिर बन जाएंगे इस अरबपति की कंपनी में प्रॉफिट पार्टनर, आज से मौकाIPO Alert: सिर्फ 14933 रुपये लगाएं, फिर बन जाएंगे इस अरबपति की कंपनी में प्रॉफिट पार्टनर, आज से मौकाAlakh Pandey Physicswallah IPO Open: भारत के सबसे अमीरों में शामिल अरबपति अलख पांडे की कंपनी फिजिक्सवाला का आईपीओ खुल गया है और निवेशक इसमें 13 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं.
Read more »

फिजिक्सवाला और एमवी फोटोवोल्टिक पावर के IPO ओपन हुए: इनमें 13 नवंबर तक निवेश कर सकेंगे, जानें इनसे जुड़ी जरू...फिजिक्सवाला और एमवी फोटोवोल्टिक पावर के IPO ओपन हुए: इनमें 13 नवंबर तक निवेश कर सकेंगे, जानें इनसे जुड़ी जरू...PhysicsWallah Emmvee Photovoltaic IPO 2025 Details Update; IPO एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला और एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर के हैं। इन दोनों ही IPO में निवेशक 13 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे
Read more »

PhysicsWallah: छोटे शहर से निकला बड़ा सपना, ₹30,000 से शुरू किया सफर, अब ₹31,000 करोड़ की कंपनीPhysicsWallah: छोटे शहर से निकला बड़ा सपना, ₹30,000 से शुरू किया सफर, अब ₹31,000 करोड़ की कंपनीआज Physics Wallah की वैल्यूएशन ₹31,000 करोड़ से अधिक है और यह कंपनी लाखों छात्रों के जीवन को बदल चुकी है. अलख पांडे की ये कहानी सिर्फ एक स्टार्टअप की सफलता नहीं, बल्कि उस जुनून और मेहनत की मिसाल है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:27:05