Alakh Pandey Physicswallah IPO Open: भारत के सबसे अमीरों में शामिल अरबपति अलख पांडे की कंपनी फिजिक्सवाला का आईपीओ खुल गया है और निवेशक इसमें 13 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं.
अरबपति अलख पांडे की एडटेक फर्म फिजिक्सवाला का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है. अगर आप आईपीओ में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इस पर दांव लगा सकते हैं. इस 3480 करोड़ रुपये के इश्यू में महज 14933 रुपये लगाकर आप लिस्टिंग के बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की कर सकते हैं.
आइए जानते हैं कैसे? .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ें31.92 करोड़ बिक्री के लिए पेश Physicswallh IPO मंगलवार को खुल गया है और इसमें निवेशक 13 नवंबर तक पैसे लगा सकते हैं. इस आईपीओ के तहत कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 31,92,66,054 शेयर जारी किए हैं, जिनकी कुल वैल्यू 3480 करोड़ रुपये है. इनमें 3100 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर शामिल हैं, जबकि 380 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए की जा रही है. प्राइस बैंड इतना, लिस्टिंग कब होगी? फिजिक्सवाला आईपीओ के लिए कंपनी ने 103-109 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. 13 नवंबर को क्लोज होने के बाद इसका IPO Allotment 14 को होगा. इसके अलावा बोली लगाने वालों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट का प्रोसेस 17 नवंबर को स्टार्ट किया जाना है. बात शेयर मार्केट में फिजिक्सवाला के शेयरों की लिस्टिंग की करें, तो इसके लिए संभावित तारीख 18 नवंबर तय की गई है. Physicswallah IPO बाजार के दोनों इंडेक्स बीएसई और एनएसई पर होगी. Advertisement ₹15000 से कम में ऐसे बने पार्टनरअब बताते हैं कि कैसे महज 15000 रुपये से भी कम में आप इस अरबपति की कंपनी में प्रॉफिट पार्टनर बन सकते हैं. तो बता दें कि कंपनी ने अपने आईपीओ ते तहत 137 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. इसका मतलब ये होता है कि जो भी निवेशक इनमें निवेश करेगा, उसे कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अब Physicswallah Upper Price Band के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो 109 रुपये के हिसाब से उन्हें इसके लिए 14,933 रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद अगर उसे आईपीओ का अलॉटमेंट होता है, तो फिर मार्केट डेब्यू के दौरान कंपनी के लिस्टिंग गेन में उसे भी फायदा होगा और इसके शेयरों में बढ़त के साथ उसका निवेश भी बढ़ेगा या गिरावट के साथ घटेगा. कोई भी निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. एंकर निवेशक बुलिश, GMP इतनाबता दें एक दिन पहले ही सोमवार को फिजिक्सवाला आईपीओ को एंकर निवेशकों के लिए ओपन किया गया था. इनसे कंपनी ने 1562.85 करोड़ रुपये जुटाए हैं. अगर ग्रे-मार्केट प्रीमियम पर नजर डालें, तो ओपनिंग डे पर ये सुस्त नजर आ रहा है और अपर प्राइस बैंड से महज 3 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो महज 2.75% की बढ़ोतरी है. Advertisement किंग खान शाहरुख से ज्यादा अलख पांडे की संपत्तिPhysicswallah Founder अलख पांडे को हाल ही में M3M Hurun India Rich List में शामिल किया गया है. इसमें उनकी नेटवर्थ 14,510 करोड़ रुपये बताई गई, जिसमें सालाना आधार पर ताबड़तोड़ 223% का इजाफा दर्ज किया गया है. खास बात ये है कि अलख पांडे अमीरों की लिस्ट में नई एंट्री लेने वाले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से संपत्ति के मामले में आगे हैं, जिनकी नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Billinaires IPO Physicswallah IPO Physicswallah IPO Open IPO News Update Alakh Pande IPO Billonaire Alakh Pandey Billionaire Alakh Pandey Physicswallah Hurun Rich List Alakh Pandey Vs Shah Rukh Khan Alakh Pandey Net Worth Physics Wallah IPO Price Band Phyicswallah IPO Lot Size Physicswallah IPO Listing Alakh Pandey Richest Educator India Hurun India Rich List 2025 Alakh Pandey Earnings Indian Billionaires फिजिक्सवाला आईपीओ फिजिक्सवाला आईपीओ ओपन अरबपति का आईपीओ अलख पांडे अलख पांडे नेटवर्थ अलख पांडे संपत्ति फिजिक्सवाला आईपीओ प्राइस बैंड फिजिक्सवाला आईपीओ लॉट साइज फिजिक्सवाला फिजिक्सवाला आईपीओ डिटेल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lenskart IPO Listing: लेंसकार्ट का आईपीओ लिस्टिंग पर धड़ाम, पहले ही दिन कर दिया बड़ा नुकसान, कितने पर हुआ लिस्ट?Lenskart IPO Listing and GMP: लेंसकार्ट का आईपीओ सोमवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों का बड़ा नुकसान कर दिया है।
Read more »
Lenskart Ipo Listing : जिसका डर था वो ही हुआ, हर शेयर पर 12 रुपये का नुकसानLenskart Ipo Listing : जिसका डर था वो ही हुआ, हर शेयर पर हुआ 12 रुपये का नुकसान
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट के बाद नोएडा में हाई अलर्ट, 26 थानों की पुलिस मोबाइल नेटवर्क पर कनेक्ट, वाहनों की सघन जांचDelhi Blast Noida High Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। एनसीआर में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।
Read more »
Delhi Red Fort Blast: Several States Are On Alert, CISF Says...Delhi Red Fort Blast: The CISF issued the alert across the nation, including airports, Delhi Metro, heritage sites, government buildings, and other key installations under its security cover.
Read more »
आज खुलेगा physics wallah IPO, GMP देख आप भी कहेंगे नाम बड़े और दर्शन छोटे; देखें हर एक डिटेलIPO News: आज हर एक दूसरी कंपनी शेयर बाजार में एंट्री करना चाहती है। इसी दौड़ में अब कभी यूट्यूब चैनल रहा फिजिक्स वाला Physics Wallah IPO भी शामिल हो गया है। ये छात्र-छात्राओं के बीच काफी फेमस है। लेकिन इतनी दिग्गज कंपनी होने के बाद भी ये ग्रे मार्केट IPO GMP में कुछ खास प्रदर्शन करती हुई नहीं दिख रही...
Read more »
રાજકોટના 5 જિલ્લા હાઈ એલર્ટ પર, ગુજરાતનું પ્રથમ જ્યોતિર્લિંગ સહિત આ મંદિરો કિલ્લામાં ફેરવાયા!Alert in all cities of Gujarat: દેશની રાજધાની દિલ્હીમાં તાજેતરમાં થયેલા બોમ્બ વિસ્ફોટની ગંભીર ઘટનાના પગલે ગુજરાત પોલીસ સતર્ક બની છે અને સમગ્ર રાજ્યમાં હાઇ એલર્ટ જાહેર કરી દીધું છે.
Read more »
