Lenskart IPO Listing and GMP: लेंसकार्ट का आईपीओ सोमवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों का बड़ा नुकसान कर दिया है।
नई दिल्ली: आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ आज सोमवार को शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। इसने लिस्टिंग पर निवेशकों को मायूस कर दिया। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 3% नुकसान के साथ 390 रुपये पर हुई। इसका आईपीओ प्राइस 402 रुपये था। ऐसे में इसने निवेशकों को लिस्टिंग पर ही 12 रुपये प्रति शेयर का नुकसान दे दिया। लिस्टिंग के बाद भी इसमें गिरावट आ गई और कुछ ही देर में यह 355.
70 रुपये तक आ गया था।लेंसकार्ट का आईपीओ साल 2025 के सबसे चर्चित कंज्यूमर IPOs में से एक था। ग्रे मार्केट में इसकी शुरुआत जबरदस्त हुई थी। लेकिन बाद में निवेशकों का उत्साह काफी कम हो गया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम में भारी गिरावट आ गई थी। सोमवार को इसका जीएमपी लिस्टिंग से पहले 10 रुपये था। यह अपने उच्चतम जीएमपी से 108 रुपये से 90 फीसदी ज्यादा गिर गया था।Lenskart IPO: लिस्टिंग से पहले ही लेंसकार्ट का जीएमपी औंधे मुंह गिरा, 108 से 10 रुपये पर आया, क्या आईपीओ के बुरे दिन आए?निवेशकों का जबरदस्त समर्थनलेंसकार्ट का 7,278 करोड़ रुपये का आईपीओ था, जो इस साल के सबसे बड़े कंज्यूमर लिस्टिंग में से एक है, को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां मिलीं। इसका मतलब है कि आईपीओ 28.3 गुना सब्सक्राइब हुआ। संस्थागत निवेशकों ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 45 गुना बोली लगाई, जो विदेशी और घरेलू फंडों का मजबूत भरोसा दिखाता है।नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 18 गुना बोली लगाई, जबकि रिटेल निवेशकों ने 7.5 गुना हिस्सा लिया। यह भागीदारी अच्छी मानी जा रही है, खासकर तब जब शेयर का टिकट साइज बड़ा था और वैल्यूएशन को लेकर चिंताएं थीं। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने 9.97 करोड़ शेयरों के मुकाबले 281 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। यह दिखाता है कि शेयर बाजार की थोड़ी घबराहट के बावजूद मांग काफी मजबूत थी।अब क्या करें निवेशक?विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी की मजबूत ओमनीचैनल उपस्थिति , डिजिटल-फर्स्ट रणनीति और केंद्रीकृत विनिर्माण इसे बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन निवेशक आने वाली तिमाहियों में मार्जिन में सुधार और मुनाफे के रुझान पर बारीकी से नजर रखेंगे।ज्यादातर ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि कंपनी के शेयर में तेजी लाने के लिए केवल भावनाएं नहीं, बल्कि कंपनी का प्रदर्शन मायने रखेगा। एक्सपर्ट के मुताबिक भारत के 50,000 करोड़ रुपये के चश्मे बाजार में कंपनी के पास लंबी अवधि का बड़ा अवसर है। ऐसे में यह शेयर लॉन्ग टर्म में निवेशकों को मुनाफा दे सकता है।
Lenskart IPO Listing Lenskart IPO GMP Lenskart Ipo News Stock Market स्टॉक मार्केट लेंसकार्ट आईपीओ लेंसकार्ट आईपीओ लिस्टिंग लेंसकार्ट आईपीओ जीएमपी लेंसकार्ट आईपीओ कीमत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPO खुलने से पहले ही PhysicsWallah ने जुटा लिए 136 करोड़ रुपये, किसने लगाया अलख पांडे की कंपनी में दांव?ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने प्री-IPO फंडिंग राउंड के तहत एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। यह नया इन्वेस्टमेंट ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अगले हफ़्ते अपने आने वाले इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग IPO की तैयारी कर रही है। PhysicsWallah IPO 11 नवंबर को खुल रहा...
Read more »
IPO से पहले चमकी अलख पांडे की किस्मत, PhysicsWallah में इस कंपनी ने किया ₹136 करोड़ का निवेशफिजिक्सवाला का IPO 3,480 करोड़ रुपये का होगा ये 11 नवंबर को खुलेगा. कंपनी ने प्रति शेयर 103-109 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इसका मकसद अपर एंड पर 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यूएशन हासिल करना है.
Read more »
IPO News: शेयर बाजार में PhysicsWallah समेत अगले हफ्ते आ रहे 6 नए आईपीओ, इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादाअगले हफ्ते शेयर बाजार में छह नए आईपीओ Upcoming IPO News Week खुलने जा रहे हैं, जिनमें चार मेनबोर्ड और दो एसएमई के हैं। एम्मवी फोटोवोल्टिक पावर, फिजिक्सवाला, टेनेको क्लीन एयर इंडिया और फुजियामा पावर सिस्टम्स मेनबोर्ड आईपीओ में शामिल हैं। एसएमई कैटेगरी में वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन और महामाया लाइफसाइंसेज के आईपीओ शामिल हैं। निवेशकों को इन आगामी...
Read more »
Lenskart IPO Listing Price Prediction: लेंसकार्ट GMP ही नहीं ये चीजें भी डरा रहीं, सोमवार लिस्टिंग के दिन कितना होगा नुकसान?नई दिल्ली। लेंसकार्टIPO बंद होने के बाद अब तो लोगों को अलॉटमेंट भी मिल चुका है। अब निवेशक लेंसकार्टIPO के सोमवार 10 नवंबर को लिस्टिंग का इतंजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कल लेंसकार्टआईपीओलिस्ट होगा तो उससे निवेशकों को कितना नुकसान या फायदा हो सकता है। अभी तक GMP को गिरावट को लेकर ही चर्चा थी लेकिन अब ब्रोकरेज ने भी इस पर सेल रेटिंग...
Read more »
Lenskart GMP Crash: ये क्या... लिस्टिंग से ऐन पहले 90% घटा GMP, इस IPO में पैसे लगाने वाले हैरानLenskart GMP Crash: लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर आज शेयर मार्केट के दोनों इंडेक्स BSE-NSE पर लिस्ट होने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले ही ग्रे-मार्केट में इसका प्रीमियम हाई से 90% तक क्रैश हो गया है.
Read more »
Lenskart IPO Listing ने निवेशकों को किया निराश, जीएमपी के बाद लिस्टिंग देख लगा झटका, कितनी हुई कमाई?Lenskart Share Price: इस साल प्राइमरी मार्केट में कई दिग्गज कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आई। इनमें से लेंसकार्ट कंपनी भी एक थी। लेंसकार्ट ने यूनिक कॉन्स्पेट के साथ मार्केट में एंट्री ली थी। ये लोगों को हाई क्वालिटी के चश्मे प्रदान करती है। इस कंपनी के फैन फॉलिंग देख निवेशकों को इसके आईपीओ से भी काफी उम्मीदें थी। हालांकि लेंसकार्ट आईपीओ लिस्टिंग...
Read more »
