फिजिक्सवाला का IPO 3,480 करोड़ रुपये का होगा ये 11 नवंबर को खुलेगा. कंपनी ने प्रति शेयर 103-109 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इसका मकसद अपर एंड पर 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यूएशन हासिल करना है.
PhysicsWallah IPO : ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने एडटेक स्टार्टअप फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये का निवेश किया है. ये निवेश ऐसे समय में हुआ है, जब कंपनी अगले सप्ताह अपने IPO की तैयारी कर रही है.
इस निवेश के तहत थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने एडटेक फर्म के 14 कर्मचारियों से फिजिक्सवाला में 1.07 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे, जो 0.37 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. ये शेयर 127 रुपये प्रति शेयर की दर से खरीदे गए, जो इश्यू प्राइस से 17 प्रतिशत अधिक है. इस प्रकार लेनदेन का साइज 136.17 करोड़ रुपये है. फिजिक्सवाला का IPO 3,480 करोड़ रुपये का होगा ये 11 नवंबर को खुलेगा. कंपनी ने प्रति शेयर 103-109 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इसका मकसद अपर एंड पर 31,500 करोड़ रुपये से अधिक की वैल्यूएशन हासिल करना है. बता दें, इस IPO में 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और को-फाउंडर और प्रमोटर अलख पांडे और प्रतीक माहेश्वरी द्वारा 380 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है. कब खुलेगा IPO? फिजिक्सवाला का 3,480 करोड़ रुपये का IPO 11 नवंबर को खुलेगा. कंपनी ने 103-109 रुपये प्रति शेयर का प्राइस दायरा तय किया है. IPO खुलने की डेट: 11 नवंबर 2025 IPO बंद होने की डेट: 13 नवंबर 2025 रिफंड शुरू होने की डेट: 17 नवंबर 2025 एक्सपेक्टेड लिस्टिंग डेट: 18 नवंबर 2025 प्राइस बैंड: ₹103 से ₹109 प्रति शेयर न्यूनतम लॉट साइज: 137 शेयर न्यूनतम निवेश: ₹14,933 फिजिक्सवाला लिमिटेड भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एडटेक कंपनियों में से एक है, जिसने स्टूडेंट्स के लर्निंग और परीक्षा की तैयारी करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. अलख पांडे ने वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत एक YouTube चैनल के रूप में की थी, जो शुरू में केवल फिजिक्स विषय पर केंद्रित था. 2020 में कंपनी को औपचारिक रूप से PhysicsWallah प्राइवेट लिमिटेड के रूप में रजिस्टर्ड किया गया. क्या काम करती है थिंक इन्वेस्टमेंट्स? थिंक इन्वेस्टमेंट्स चार अरब अमेरिकी डॉलर की एक वैश्विक निवेश कंपनी है, जो तकनीक बेस्ड इनिशियल बिजनेस को समर्थन देने पर ध्यान देती है.
Alakh Pandey Think Investments IPO Edtech Startup Investment Funding Unicorn Business News Physics Wallah IPO Edtech Startup Think Investments Funding ₹136 Crore Investment Physicswallah Funding अलख पांडे फिजिक्सवाला थिंक इन्वेस्टमेंट्स आईपीओ निवेश स्टार्टअप यूनिकॉर्न फंडिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pine Labs IPO GMP: पाइन लैब्स IPO खुला, क्या आपको आवेदन करना चाहिए? GMP सहित 10 जरूरी बातेंपाइन लैब्स का 3,900 करोड़ रुपये का आईपीओ आज से खुल गया है, जिसका ग्रे मार्केट प्रीमियम Pine Labs IPO GMP 7 है। इस निर्गम में नए शेयर और ओएफएस शामिल हैं। जुटाई गई पूंजी का उपयोग तकनीकी विस्तार और ऋण चुकाने में होगा। नोमुरा समेत कई बड़े निवेशक एंकर निवेशकों में शामिल हैं। आईपीओ 7 नवंबर से 11 नवंबर तक खुला रहेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹210-221 प्रति शेयर...
Read more »
Lenskart IPO: लिस्टिंग से पहले ही लेंसकार्ट का जीएमपी औंधे मुंह गिरा, 108 से 10 रुपये पर आया, क्या आईपीओ के बुरे दिन आए?Lenskart IPO GMP: लेंसकार्ट आईपीओ लिस्टिंग पर निवेशकों को निराश कर सकता है। इसके जीएमपी में जबरदस्त गिरावट आई है। इसकी लिस्टिंग अगले हफ्ते है।
Read more »
हेलमेट बनाने वाली कंपनी के निवेशकों के साथ हुआ 'एक्सीडेंट', IPO दे गया नुकसान!Studds Accessories IPO Listing: हेलमेट बनाने वाली कंपनी Studds Accessories Ltd के आईपीओ की लिस्टिंग हुई. जिसने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है. शेयर की लिस्टिंग 3 फीसदी गिरकर हुई, जबकि इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबर्दस्त क्रेज था.
Read more »
Groww IPO में निवेश का आखिरी दिन, GMP में आई जोरदार गिरावट; यहां जानें प्राइस बैंड से लेकर हर एक जानकारीग्रो आईपीओ Groww IPO में निवेशक खास रुचि दिखा रहे हैं। निवेशक कई महीने से इस आईपीओ IPO News का इंतजार कर रहे थे। आज इस आईपीओ में निवेश करने का आखिरी दिन है। आखिरी दिन इसके जीएमपी Groww IPO GMP Today में में ताबड़तोड़ गिरावट देखी गई है। आइए इस आईपीओ के बारे में डिटेल में जानते...
Read more »
LensKart IPO में क्या वॉरेन बफेट जैसे दिग्गज निवेशक निवेश करते? 70 साल में नहीं किया ये काम; आप रह जाएंगे दंगLensKart IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम गिरने से निवेशकों में चिंता है। यह आईपीओ 28.
Read more »
IPO खुलने से पहले ही PhysicsWallah ने जुटा लिए 136 करोड़ रुपये, किसने लगाया अलख पांडे की कंपनी में दांव?ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म थिंक इन्वेस्टमेंट्स ने प्री-IPO फंडिंग राउंड के तहत एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला में 136 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। यह नया इन्वेस्टमेंट ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अगले हफ़्ते अपने आने वाले इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग IPO की तैयारी कर रही है। PhysicsWallah IPO 11 नवंबर को खुल रहा...
Read more »
