न्यूयॉर्क में नया बवाल, 1 महीने में 245 पुलिसकर्मियों ने दिया इस्तीफा, नए मेयर जोहरान ममदानी से क्यों खफा है पुलिस?

New York City News

न्यूयॉर्क में नया बवाल, 1 महीने में 245 पुलिसकर्मियों ने दिया इस्तीफा, नए मेयर जोहरान ममदानी से क्यों खफा है पुलिस?
245 Police Officers Resign In One MonthNew YorkNew Mayor Zohran Mamdani
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 188 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 63%

245 police officers resign in New York City: न्यूयॉर्क के नए मेयर चुने गए जोहरान ममदानी का अभी शपथ समारोह नहीं हुआ है, इससे पहले ही शहर में एक नया बवाल मचा हुआ है. पुलिस अधिकारी लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं. पिछले एक महीने में 245 पुलिसकर्मियों ने रिजाइन कर दिया है.

245 police officers resign in New York City : जब से जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के नए मेयर चुने गए हैं तब से शहर में हालात कुछ अलग ही मोड़ ले रहे हैं. नए मेयर जोहरान ममदानी के शपथ लेने से पहले ही पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में इस्तीफे हो रहे हैं.

पुलिसकर्मियों का कहना है कि आने वाली नीतियां उनके काम को मुश्किल बना देंगी, इसलिए लोग नौकरी छोड़ने का फैसला कर रहे हैं. नए मेयर की नीतियों को लेकर शहर की पुलिस में डर और नाराजगी दोनों बढ़ रही है. इस साल यानी 2025 के अक्टूबर महीने में 245 पुलिसकर्मियों ने नौकरी छोड़ी है. पिछले साल इसी महीने सिर्फ 181 पुलिसकर्मियों ने इस्तीफा दिया था. मतलब ये कि 35% ज्यादा पुलिस अधिकारियों ने नौकरी छोड़ दी. अब कहा जा रहा है कि पुलिस का मनोबल काफी गिर चुका है और यह स्थिति आगे और खराब हो सकती है. क्यों छोड़ रहे हैं पुलिसकर्मी नौकरी? सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्यों पुलिस विभाग में लगातार इस्तीफे हो रहे हैं? इस मुद्दे पर पुलिस यूनियन नेताओं कहना है कि आप ऐसे मेयर के लिए कैसे काम कर सकते हैं जो पुलिस पर भरोसा नहीं करता और फंडिंग कम करना चाहता है? नए मेयर जोहरान ममदानी पुलिस फंडिंग कम करना चाहते हैं. उनके द्वारा सुझाए कानूनों और बदलावों से पुलिस का काम कठिन हो जाएगा. पुलिस को लगता है कि शहर का नेतृत्व उन्हें सपोर्ट नहीं करेगा. हम मुश्किल में हैं डिटेक्टिव्स एंडोमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष स्कॉट मुनरो ने कहा मनोबल गिरा हुआ है, क्योंकि हर कोई उन नीतियों को लेकर चिंतित है, जो ममदानी लागू करना चाहते हैं. आपके पास एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे न्यूयॉर्क शहर चलाना चाहिए, लेकिन वह कानून प्रवर्तन में विश्वास नहीं करता. हर किसी के मुंह से यही निकल रहा है, हम मुश्किल में हैं. स्थिति और बदतर हो सकती है पुलिस बेनेवोलेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की संख्या में कमी और भी बदतर हो सकती है. पीबीए के अध्यक्ष पैट्रिक हेंड्री ने कहा हर महीने हम इतने पुलिसकर्मियों को खो रहे हैं जो पूरा एक थाना संभाल सकते हैं. अगर हमारे शहर के नेता हमारे साथ मिलकर हमारे बढ़ते कार्यभार, हमारे समाप्त हो चुके अनुबंध और लगातार की जाने वाली आलोचनाओं को दूर करने के लिए काम नहीं करते, जो अच्छे पुलिसकर्मियों को नौकरी से दूर कर रही हैं, तो स्थिति और भी बदतर हो जाएगी. नई भर्तियां हो रही हैं, लेकिन समस्या खत्म नहीं ऐसा नहीं है कि पुलिस विभाग में नई भर्तियां नहीं हो रहीं. इस साल 2,911 नई भर्ती हुई हैं, जो 2006 के बाद सबसे ज्यााद हैं. फिर भी NYPD की कुल संख्या अब 33,745 है, जबकि पहले 40,000 से ज्यादा थी. पुलिसकर्मी लगातार नौकरी छोड़ रहे हैं, इसलिए नई भर्ती से कमी पूरी नहीं हो पा रही. ममदानी की योजनाओं से क्यों नाराज हैं पुलिसकर्मी? दरअसल, नए मेयर ममदानी कुछ बड़े बदलाव करना चाहते हैं. इनमें कम्युनिटी सेफ्टी विभाग बनाना है, ऐसा होने से कई मामलों में पुलिस की जगह मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ भेजे जाएंगे. पुलिस पर सजा और कार्रवाई का अधिकार पुलिस विभाग से हटाकर नागरिक बोर्ड को दिया जा सकता है. इसे लेकर पुलिसकर्मियों में यह डर है कि अगर किसी केस में अपराधी के पास हथियार हो, तो विशेषज्ञ क्या कर पाएंगे? एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा आप किसी ऐसे व्यक्ति के लिए कैसे काम कर सकते हैं जो आपको नस्लवादी और समलैंगिकता-विरोधी मानता है और पुलिस का वित्त पोषण बंद करना चाहता है? हालात पहले से ही काफी मुश्किल हैं. अगर आप नौकरी छोड़ने के योग्य हैं, तो आप उस स्थिति में क्यों रहना चाहेंगे? कोई भी न्यूयॉर्क शहर का पुलिस अधिकारी नहीं बनना एक पुलिस यूनियन सलाहकार ने चेतावनी दी है कि भर्ती और भी मुश्किल हो सकती है. न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया कि कोई भी न्यूयॉर्क शहर का पुलिस अधिकारी नहीं बनना चाहता. यह पैसे, तनाव और खतरे के लायक नहीं है, खासकर ऐसे मेयर के लिए काम करना जो पुलिस विभाग को तहस-नहस कर देना चाहता है. कौन हैं नए मेयर जोहरान ममदानी? भारतीय मूल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. 34 साल के ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई और पहले मुस्लिम व्यक्ति हैं. उनका जन्म युगांडा में हुआ, लेकिन वे न्यूयॉर्क में बड़े हुए. उनके पिता, महमूद ममदानी, युगांडा के मशहूर प्रोफेसर हैं, जिनका जन्म मुंबई में हुआ था. वे ‘खोजा शिया इस्माइली’ मुस्लिम समुदाय से आते हैं, जिसकी जड़ें गुजरात से जुड़ी हैं. यानि, ममदानी मुस्लिम हैं और खोजा शिया समुदाय से संबंध रखते हैं, जो भारत में भी पाया जाता है. ये भी पढ़ें: कमान संभालने से पहले ही खतरे में आई न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की कुर्सी! ट्रंप ने तैयार किया पूरा प्लान

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

245 Police Officers Resign In One Month New York New Mayor Zohran Mamdani Zohran Mamdani New York Mayor Election 2025 न्यू यॉर्क पुलिस न्यू यॉर्क पुलिस में इस्तीफे जोहरान ममदानी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Honda लेकर आई Tata Nano जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 245 किमी की रेंजHonda लेकर आई Tata Nano जैसी छोटी इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में देगी 245 किमी की रेंजहोंडा ने टाटा नैनो जैसी एक इलेक्ट्रिक कार Honda N-One e पेश की है। इसे पहले गुडवुड फेस्टिवल ऑफ़ स्पीड में दिखाया गया था और अब यह जापान में लॉन्च हो रही है। रेट्रो लुक वाली इस कार में एलईडी लैंप और गोलाकार डीआरएल हैं। इसमें V2L सिस्टम भी है जिससे दूसरी गाड़ियों को चार्ज किया जा सकता है इससे घर में इलेक्ट्रिसिटी भी सप्लाई की जा सकती...
Read more »

UP के इस जिले में मुगलकालीन सिक्के से खरीद ली बाइक, चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा, निशानदेही पर छिपाए 245 सिक्के बरामदUP के इस जिले में मुगलकालीन सिक्के से खरीद ली बाइक, चेकिंग में पुलिस ने पकड़ा, निशानदेही पर छिपाए 245 सिक्के बरामदकौशांबी में कोखराज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को पकड़ा जिसके पास मुगलकालीन सिक्के थे। पूछताछ में पता चला कि उसने सिक्के देकर बाइक खरीदी थी। पुलिस ने 245 और सिक्के बरामद किए जो भूसे में छिपाकर रखे गए थे। सभी सिक्के ट्रेजरी में सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। जांच की जा रही...
Read more »

Noida Dengue Cases: नोएडा में बढ़ रहा डेंगू का आतंक, 22 दिन में मिले 245 मरीजNoida Dengue Cases: नोएडा में बढ़ रहा डेंगू का आतंक, 22 दिन में मिले 245 मरीजनोएडा में स्वास्थ्य विभाग को बीते 22 दिनों में डेंगू के 245 मरीज मिले हैं जिससे कुल संख्या 321 हो गई है। जिला अस्पताल में पांच मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव और फागिंग करा रहा है। अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने लोगों से सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने की अपील की...
Read more »

बांग्लादेश: डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या 245 हुईबांग्लादेश: डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या 245 हुईबांग्लादेश: डेंगू से एक और व्यक्ति की मौत, मृतकों की संख्या 245 हुई
Read more »

सुरों के सरताज शंकर महादेवन ने खरीदी MG की ये धाकड़ फैमिली कार, खासियतें जान रह जाएंगे हैरानसुरों के सरताज शंकर महादेवन ने खरीदी MG की ये धाकड़ फैमिली कार, खासियतें जान रह जाएंगे हैरानShankar Mahadevan Buys New MPV: MG M9 एक शक्तिशाली इलेक्ट्रिक MPV है जो एक 90 kWh NMC बैटरी से लैस है. यह बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जो अधिकतम 245 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Read more »

Zohran Mamdani wins NY Mayral Race: নিউ ইয়র্ক সিটির মেয়র পদে এবার মুসলিম তরুণ, নির্বাচনে জয়ী ভারতীয় বংশোদ্ভূত জোহরান মামদানিZohran Mamdani wins NY Mayral Race: নিউ ইয়র্ক সিটির মেয়র পদে এবার মুসলিম তরুণ, নির্বাচনে জয়ী ভারতীয় বংশোদ্ভূত জোহরান মামদানিZohran Mamdani makes history elected as New York City mayoral race
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:22:30