आज खुल गए 4 कंपनियों के IPO: फिजिक्सवाला समेत निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

बाजार और वित्त News

आज खुल गए 4 कंपनियों के IPO: फिजिक्सवाला समेत निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर
आईपीओशेयर बाजारफिजिक्सवाला
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 146 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

आज एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड समेत 4 कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं, जिनमें दो मेन बोर्ड और दो एसएमई सेगमेंट से हैं। फिजिक्सवाला के आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर है। इन आईपीओ में ग्रे मार्केट में भी कुछ बढ़त देखी गई है।

नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो आज आपके लिए खास दिन है। आज एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड समेत 4 कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं। इनमें दो आईपीओ मेन बोर्ड से और दो एसएमई सेगमेंट से हैं। इनमें फिजिक्सवाला के आईपीओ पर सभी की नजरें हैं। इन चारों आईपीओ में से 3 आईपीओ ने ग्रे मार्केट में कुछ बढ़त बनाई हुई है। फिजिक्सवाला , टेनेको, एमवी.

.. अगले हफ्ते खुल रहे 10,000 करोड़ के IPO, जानिए GMP समेत सारी डिटेल1. PhysicsWallah IPOयह मेन बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 3480 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह 13 नवंबर को बंद होगा और 18 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसके अलावा 380 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल भी है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपने कुछ शेयर बेचेंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड लर्निंग सेंटर्स का विस्तार करने, लीज पेमेंट, मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए करेगी। इसमें क्लाउड और सर्वर को अपग्रेड करना भी शामिल है।2. Emmvee Photovoltaic IPOयह भी मेन बोर्ड का आईपीओ है। एमवी फोटोवोल्टिक कंपनी का इश्यू साइज 2,900 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के लिए शेयर का भाव 206 रुपये से 217 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए 13 नवंबर तक खुला रहेगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 18 नवंबर को हो सकती है।इस आईपीओ में 2,144 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 756 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटरों द्वारा बेचे जाएंगे। Emmvee भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल और सेल बनाने वाली कंपनी है। कंपनी खुद ही सोलर सेल बनाने से लेकर फाइनल मॉड्यूल असेंबल करने तक का काम करती है। कंपनी आईपीओ से मिले पैसों में से 1,621 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा। बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने सामान्य कामकाज के लिए करेगी।एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ खुलेPhysicsWallah और Emmvee के अलावा एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ भी खुल गए हैं। महामाया लाइफसाइंसेस लिमिटेड का इश्यू साइज 70.44 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये के बीच है। इसमें 13 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को हो सकती है। एसएमई सेगमेंट से दूसरा आईपीओ वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन लिमिटेड का है। इसका इश्यू साइज 69.84 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड 200 से 204 रुपये प्रति शेयर है। इसमें भी 13 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को हो सकती है।ग्रे मार्केट में क्या है भाव?इन 4 आईपीओ में से 3 ने ग्रे मार्केट में कुछ बढ़त बनाई है। हालांकि कोई भी आईपीओ ऐसा नहीं है जिसे बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा हो। मंगलवार सुबह 10 बजे तक PhysicsWallah आईपीओ को ग्रे मार्केट प्रीमियम 3 रुपये था। यानी यह आईपीओ 2.75% प्रीमियम के साथ 112 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। वहीं Emmvee Photovoltaic का जीएमपी 20 रुपये है। यानी यह आईपीओ 9.22% प्रीमियम के साथ 237 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।वहीं एसएमई सेगमेंट से Workmates Core2Cloud के आईपीओ ने ग्रे मार्केट में अच्छी बढ़त बनाई हुई है। इसका जीएमपी 28 रुपये है। ऐसे में यह आईपीओ 13.73% के साथ 232 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। Mahamaya Lifesciences के आईपीओ का जीएमपी अभी खुला नहीं है।डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

आईपीओ शेयर बाजार फिजिक्सवाला निवेश शिक्षा प्रौद्योगिकी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lenskart IPO Listing: लेंसकार्ट का आईपीओ लिस्टिंग पर धड़ाम, पहले ही दिन कर दिया बड़ा नुकसान, कितने पर हुआ लिस्ट?Lenskart IPO Listing: लेंसकार्ट का आईपीओ लिस्टिंग पर धड़ाम, पहले ही दिन कर दिया बड़ा नुकसान, कितने पर हुआ लिस्ट?Lenskart IPO Listing and GMP: लेंसकार्ट का आईपीओ सोमवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों का बड़ा नुकसान कर दिया है।
Read more »

Lenskart Ipo Listing : जिसका डर था वो ही हुआ, हर शेयर पर 12 रुपये का नुकसानLenskart Ipo Listing : जिसका डर था वो ही हुआ, हर शेयर पर 12 रुपये का नुकसानLenskart Ipo Listing : जिसका डर था वो ही हुआ, हर शेयर पर हुआ 12 रुपये का नुकसान
Read more »

Groww GMP Crashes: क्या लेंसकार्ट से भी बुरी होगी ग्रो IPO की लिस्टिंग, कितना गिरा GMP?Groww GMP Crashes: क्या लेंसकार्ट से भी बुरी होगी ग्रो IPO की लिस्टिंग, कितना गिरा GMP?ग्रो आईपीओ का अलॉटमेंट शुरू हो गया है। सब्सक्रिप्शन 17.60 गुना रहा, रिटेल इन्वेस्टर्स की अच्छी भागीदारी रही है। Groww IPO शेयर 12 नवंबर 2025 को लिस्ट होंगे। ग्रे मार्केट प्रीमियम Groww IPO GMP Crashes में गिरावट आई है, जो कमजोर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। यह गिरावट कितनी है जानते हैं...
Read more »

CleanMax IPO: दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकता है 5200 करोड़ रुपये का यह आईपीओ, कंपनी को SEBI से मिली मंजूरीCleanMax IPO: दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकता है 5200 करोड़ रुपये का यह आईपीओ, कंपनी को SEBI से मिली मंजूरीक्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्युशंस SEBI से आईपीओ के जरिए ₹5,200 करोड़ जुटाने के लिए अंतिम अनुमति मिल गई है। कंपनी दिसंबर के पहले सप्ताह में अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस पब्लिक इश्यू में ₹1,500 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ₹3,700 करोड़ का ऑफर फॉर सेल OFS शामिल...
Read more »

आज खुलेगा physics wallah IPO, GMP देख आप भी कहेंगे नाम बड़े और दर्शन छोटे; देखें हर एक डिटेलआज खुलेगा physics wallah IPO, GMP देख आप भी कहेंगे नाम बड़े और दर्शन छोटे; देखें हर एक डिटेलIPO News: आज हर एक दूसरी कंपनी शेयर बाजार में एंट्री करना चाहती है। इसी दौड़ में अब कभी यूट्यूब चैनल रहा फिजिक्स वाला Physics Wallah IPO भी शामिल हो गया है। ये छात्र-छात्राओं के बीच काफी फेमस है। लेकिन इतनी दिग्गज कंपनी होने के बाद भी ये ग्रे मार्केट IPO GMP में कुछ खास प्रदर्शन करती हुई नहीं दिख रही...
Read more »

एयरपोर्ट, मेटल, रोड और डेटा सेंटर... ताबड़तोड़ IPO लाने की तैयारी में अडानी, शेयरधारकों की होगी चांदीएयरपोर्ट, मेटल, रोड और डेटा सेंटर... ताबड़तोड़ IPO लाने की तैयारी में अडानी, शेयरधारकों की होगी चांदीअडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। हाल के वर्षों में ग्रुप ने कई सेक्टर्स में एंट्री मारी है। यह देश का सबसे बड़ा प्राइवेट पोर्ट और एयरपोर्ट ऑपरेटर है। साथ ही मेटल, इन्फ्रा और डेटा सेंटर में भी ग्रुप ने एंट्री मारी है। अगले कुछ साल में इनमें से कुछ को लिस्ट किया जा सकता...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:56:52