LSG vs DC Playing-XI: अक्षर पटेल नहीं देंगे करुण नायर को मौका, पंत लगाएंगे इन 11 खिलाड़ियों पर दांव!

IPL 2026 News

LSG vs DC Playing-XI: अक्षर पटेल नहीं देंगे करुण नायर को मौका, पंत लगाएंगे इन 11 खिलाड़ियों पर दांव!
Delhi CapitalsLucknow Super GiantsDC Vs LSG Match Prediction
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 11 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 53%

आईपीएल-2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को अपने अभियान का आगाज करेंगी। दोनों ही टीमों के कप्तानों के सामने सही संयोजन को तलाशने की चुनौती होगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का ये सीजन का पहला मैच है और ऐसे में दोनों ही टीमों की कोशिश जीत के साथ शुरुआत करने की होगी। पहले मैच में कप्तान के ऊपर सही संयोजन चुनने का दवाब भी होगा। देखा जाए तो लखनऊ की टीम के पास बैटिंग में फायरपावर है और गेंदबाजी में उसके पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं। वहीं दिल्ली की टीम लखनऊ के मुकाबले ज्यादा संतुलित दिख रही है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पहले दिल्ली के लिए खेलते थे जिसकी कप्तानी अब अक्षर पटेल कर रहे हैं। पंत चुनेंगे ये 11 खिलाड़ी! ऋषभ पंत के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजों का चुनाव करना होगी। मोहम्मद शमी का खेलना तो तय और उनके साथ होंगे एनरिक नॉर्खिया। इन दोनों के साथ अपनी तूफानी रफ्तार के लिए मशहूर मयंक यादव का खेलना भी तय माना जा रहा। इन दोनों का साथ देंगे आवेश खान। शमी तो शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन मयंक चोट से वापसी कर रहे हैं। ऐसे में वह कैसा खेल दिखाएंगे ये देखना होगा। जहां तक स्पिन की बात है तो दिग्वेश राठी का खेलना तय है। जहां तक बल्लेबाजी की बात है तो मिचेल मार्श, और एडेन मार्करम का ओपनिंग करना तय है। नंबर तीन पर कप्तान पंत आएंगे ये खुलासा टीम मैनेजमेंट ने कर दिया है। उनके बाद आएंगे निकोलस पूरन। आयुष बडोनी और अब्दुल समद के कंधों पर फिनिशर की जिम्मेदारी होगी। करुण नायर जाएंगे बाहर जहां तक दिल्ली की बात है तो मिचेल स्टार्क के बिना उसकी गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। आकिब नबी और लुंग एंगिडी इसकी भरपाई करने की कोशिश करेंगे। आकिब ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में काफी प्रभावित किया था देखना होगा कि वह आईपीएल में क्या कमाल करते हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर टीम टी नटराजन या मुकेश कुमार में से किसी एक को चुन सकती है। स्पिन में कुलदीप यादव और कप्तान अक्षर पटेल हैं। जहां तक बल्लेबाजों की बात है तो केएल राहुल और पाथुम निसांका ओपनिंग का जिम्मेदारी निभा सकते हैं। पिछले सीजन करुण नायर टीम की प्लेइंग-11 का हिस्सा बने थे, लेकिन इस बार उनकी जगह बनती नहीं दिख रही है। नीतीश राणा का तीसरे और ट्रिस्टन स्टब्स का चौथे नंबर पर आना तय है। डेविड मिलर के आने से टीम की फिनिशर की कमी पूरी हुई है। आशुतोष शर्मा और विप्रज निगम में से टीम किसी एक को खिला सकती है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 लखनऊ सुपर जायंट्स :- ऋषभ पंत , मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुश बडोनी, अब्दुल समद, एनरिख नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी। दिल्ली कैपिटल्स:- अक्षर पटेल , पाथुम निसांका, केएल राहुल , नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, टी नटराजन, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी। यह भी पढ़ें- 'मैं संन्यास ले लूंगा जब.

..', Mohammed Shami ने रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी; अजीत अगरकर को दिया ये कड़ा संदेश यह भी पढ़ें- 'वो अभी आदमी भी नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू के खिलाफ बोले आर. अश्विन; दिग्गजों की बातों को काटा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Delhi Capitals Lucknow Super Giants DC Vs LSG Match Prediction Rishabh Pant Playing XI IPL Lucknow Super Giants Probable XI Delhi Capitals Probable Playing XI Ekana Stadium IPL 2026 Match

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

RR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्करRR vs CSK Playing 11: पुरानी टीम के खिलाफ भावनाओं पर काबू रख पाएंगे सैमसन-जडेजा? चेन्नई की राजस्थान से टक्करआईपीएल का 19वां संस्करण दिन प्रतिदिन रोमांचक मोड़ लेने के लिए तैयार है। सोमवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा
Read more »

PBKS vs GT Playing-11: युजवेंद्र चहल के साथ खेल करेंगे श्रेयस अय्यर, जेसन होल्डर को लेकर गिल लेंगे बड़ा फैसला!PBKS vs GT Playing-11: युजवेंद्र चहल के साथ खेल करेंगे श्रेयस अय्यर, जेसन होल्डर को लेकर गिल लेंगे बड़ा फैसला!आईपीएल-2026 में पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ये मैच पंजाब के घर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के सामने सही संयोजन चुनने की चुनौती है।
Read more »

PBKS vs GT Playing 11: पंजाब और गुजरात के मुकाबले में दोनों कप्तानों पर होंगी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग-11PBKS vs GT Playing 11: पंजाब और गुजरात के मुकाबले में दोनों कप्तानों पर होंगी नजरें, जानें संभावित प्लेइंग-11भारतीय टीम से बाहर चल रहे टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब आईपीएल 2026 के मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित
Read more »

LSG vs DC Playing 11: लखनऊ के कप्तान पंत पर होगा दबाव, दिल्ली के सामने ओपनिंग की समस्या; किसे मिलेगा मौका?LSG vs DC Playing 11: लखनऊ के कप्तान पंत पर होगा दबाव, दिल्ली के सामने ओपनिंग की समस्या; किसे मिलेगा मौका?लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर लखनऊ के कप्तान पंत पर होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:36:46