'वो अभी आदमी भी नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू के खिलाफ बोले आर. अश्विन; दिग्गजों की बातों को काटा

Vaibhav Suryavanshi News

'वो अभी आदमी भी नहीं है', वैभव सूर्यवंशी के इंडिया डेब्यू के खिलाफ बोले आर. अश्विन; दिग्गजों की बातों को काटा
IPL 2026Rajasthan RoyalsR Ashwin
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 23 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 53%

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन ने उन दिग्गजों की बात का समर्थन नहीं किया है जिसमें वह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्दी से टीम इंडिया में लाने की बात कर रहे हैं। अश्विन ने कहा है कि अभी वैभव के पास समय है और जब सही समय होगा वो खेल...

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से कोहराम मचाया। उन्होंने आईपीएल-2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उनकी पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है। इसके बाद कई दिग्गजों ने कहा है कि उन्हें जल्दी से जल्दी टीम इंडिया के लिए खेलना चाहिए। वहीं भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसके खिलाफ बोला है। वैभव ने चेन्नई के खिलाफ गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। बाएं हाथ का ये युवा बल्लेबाज जहां भी जा रहा है अपने बल्ले से धमाल मचा रहा है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में तो उन्होंने टीम की खिताबी जीत में बड़ा रोल निभाया था। अश्विन ने साफ किया इनकार वैभव की पारी के बाद इंग्लैंड के माइकल वॉन और मोहम्मद कैफ ने कहा है कि वैभव को जल्दी से टीम इंडिया के लिए खेलना चाहिए। वहीं अश्विन ने कहा है कि अभी इस युवा बल्लेबाज के पास काफी समय है। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, उन्हें इस तरह का टारगेट मत दो। वह अभी आदमी भी नहीं है, अभी बच्चा है। अगर धोनी 45 साल तक खेल सकते हैं और वैभव 40 तक खेल सकता है तो उसके पास क्रिकेट में ढाई दशक हैं। उन्हें अकेला छोड़ दो। जब समय सही होगा वो आ जाएगा। उन्होंने कहा, वह भारत के लिए खेलने के लिए बहुत सही है। वह आखिरकार खेलेगा ही। वो कब खेलेगा? इसके लिए हमें इंतजार करना पड़ा सकता है। हम हमेशा जल्दबाजी में क्यों रहते हैं? ऐसा रहा था मैच चेन्नई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों के सामने वह बिखर गई थी। उसने 19.

4 ओवरों में 127 रन बनाए थे। राजस्थान ने ये टारगेट 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वैभव के अलावा उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने अच्छी बल्लेबाजी की थी और नाबाद 38 रनों की पारी खेली थी। यह भी पढ़ें- 'अभी तक बात नहीं हुई...', MS Dhoni को लेकर रवींद्र जडेजा ने क्यों कहा ऐसा? गन सेलिब्रेशन का भी बताया राज यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे Vaibhav Suryavanshi? माइकल वॉन की बड़ी भविष्यवाणी; अश्विन ने दी चेतावनी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

IPL 2026 Rajasthan Royals R Ashwin Vaibhav Suryavanshi IPL Half-Century R Ashwin Comments On Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi Team India Debut IPL 2026 Rajasthan Royals Vs CSK

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-01 20:30:20