भारतीय टीम से बाहर चल रहे टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब आईपीएल 2026 के मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की अगुआई करेंगे तो उनका इरादा खुद को साबित
श्रेयस-गिल होंगे मुख्य आकर्षण पंजाब और गुजरात के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर के महाराज यदवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर शानदार तरीके से अपने नए अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। इस मुकाबले में भारत के दो मुख्य खिलाड़ी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर मुख्य आकर्षण होंगे। एक ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे। शीर्ष क्रम पर निर्भर गुजरात यह आईपीएल सीजन गिल के लिए बेहद अहम होगा। उनके पास भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह फिर से बनाने का मौका होगा। गिल भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान हैं। एक समय टी20 टीम के उपकप्तान बनाए जाने के बावजूद फॉर्म में गिरावट के कारण गिल टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए थे। 2023 सीजन के बाद हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने से गिल की कप्तानी पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 2022 में अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने के बाद से गुजरात टाइटंस ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के तौर पर अपनी एक खास पहचान बनाई है और वे नियमित रूप से प्लेऑफ तक पहुंचते रहे हैं। वे इस नए सीजन में एक मजबूत और स्थिर टीम के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया है। एक बार फिर वे अपने मजबूत शीर्ष क्रम पर ही काफी हद तक निर्भर रहेंगे। गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी टीम का एक अहम स्तंभ बनी हुई है। सुदर्शन पिछले सीजन में 759 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। पसली की चोट से उबरने के बाद सुदर्शन अब टीम में वापसी कर रहे हैं। उनकी हाल की घरेलू फॉर्म बताती है कि वे वहीं से शुरुआत कर सकते हैं, जहां उन्होंने छोड़ा था। दूसरी ओर, शीर्ष क्रम के अलावा गुजरात के पास मध्यक्रम में भी गहराई है। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र एक होनहार विकल्प के रूप में उभरे हैं, जिनके घरेलू टी20 क्रिकेट में 160 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ शानदार आंकड़े हैं। पंजाब के लिए श्रेयस अहम पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर श्रेयस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा जो तीन अलग अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक ले जा चुके हैं। उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में और पंजाब पिछले सत्र में फाइनल तक पहुंची, जबकि केकेआर ने 2024 में खिताब जीता था। पंजाब की ताकत उसके भारतीय क्रिकेटरों में है जिनमें सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य शामिल हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हालांकि उनका बल्ला खामोश रहा था। मध्यक्रम में निहाल वढेरा, शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे हैं जिनका सामना राशिद खान की अगुआई में बेहतरीन स्पिन आक्रमण से होगा। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11: पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह , श्रेयस अय्यर , नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, जैवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जोस बटलर , वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबादा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। हम यहां आपको गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं.
.. गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा? गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच 31 मार्च यानी मंगलवार को खेला जाएगा। गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा? गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा? गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। गुजरात टाइंटस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे? आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
Ipl 2026 Punjab Kings Vs Gujrat Titans Pbks Vs Gt Playing Xi Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MI vs KKR: कैसी होगी मुंबई इंडियंस और केकेआर की प्लेइंग-11, इन 2 खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं होने पर किसे मिलेगा मौका?MI vs KKR: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11 कैसी होंगी. आइए इस बारे में जानें.. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
MI vs KKR Playing 11: मुंबई के खिलाफ क्या केकेआर दिखा पाएगी दम? चोट ने बढ़ाई मुश्किल; देखें संभावित प्लेइंग-11खिलाड़ियों की चोट के कारण मुश्किल में दिख रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस से होगा। आंकड़ों और कागजों पर मुंबई की टीम बेहद मजबूत दिख
Read more »
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले की जंग: संभावित प्लेइंग-11 और रणनीतिमुंबई इंडियंस छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जिसमें रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। केकेआर के खिलाफ मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 और रणनीति पर एक नज़र।
Read more »
MI VS KKR: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, KKR पहले करेगा बैटिंग, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11MI VS KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर कैप्टन हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी चुनी. खेल समाचार | IPL
Read more »
RR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाहीRR vs CSK : इंडियन प्रीमयिर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »
PBKS vs GT Playing-11: युजवेंद्र चहल के साथ खेल करेंगे श्रेयस अय्यर, जेसन होल्डर को लेकर गिल लेंगे बड़ा फैसला!आईपीएल-2026 में पंजाब किंग्स अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। ये मैच पंजाब के घर में खेला जाएगा। दोनों टीमों के सामने सही संयोजन चुनने की चुनौती है।
Read more »
