LIVE: BJP बोली- 2 बजे गोवा CM का ऐलान, 3 बजे शपथ, राजभवन पहुंची कांग्रेस

United States News News

LIVE: BJP बोली- 2 बजे गोवा CM का ऐलान, 3 बजे शपथ, राजभवन पहुंची कांग्रेस
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 60%
  • Publisher: 63%

ManoharParrikar के निधन के बाद गोवा में नए सीएम पर मंथन (kamleshsutar/sahiljoshii /हिमांशु)

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही गोवा में सियासी घमासान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी में जहां नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन चल रहा है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार बनाने का दावा लेकर राजभवन पहुंच गई है.

इस बीच गोवा बीजेपी के अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि दो बजे के बाद सीएम के नाम पर फैसला हो जाएगा, जिसके बाद 3 बजे शपथ ग्रहण होगा. दूसरी तरफ कांग्रेस के सभी 14 विधायक राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए हैं. नेता विपक्ष और कांग्रेस विधायक चंद्रकांत कावलेकर ने बताया कि हमारे सभी 14 विधायक राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. बता दें कि रविवार शाम गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का देहांत होने के बाद से ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा में डटे हुए हैं. वो लगातार विधायकों से बैठकें कर रहे हैं. एमजीपी के तीन विधायकों से गडकरी की मीटिंग हुई है. बताया जा रहा है कि एमजीपी हाईकमान में चर्चा के बाद दोपहर करीब 3 बजे पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. सूत्रों के मुताबकि, बीजेपी की तरफ से गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत राज्य के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं.रविवार शाम मनोहर पर्रिकर का निधन होने के बाद ही देर रात गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. गोवा कांग्रेस ने इस पत्र में कहा है कि मनोहर पर्रिकर के देहांत से हम दुखी हैं. पत्र में लिखा गया है कि गठबंधन दलों ने बीजेपी सरकार बनाने के लिए मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व की शर्त रखी थी. यानी राज्य के छोटे दल मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री बनाने की शर्त पर ही बीजेपी के साथ आए थे. बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बीजेपी ने छोटे दलों व निर्दलीयों विधायकों की मदद से सरकार बनाई थी. हालांकि, इन छोटे दलों व निर्दलीयों ने विधायकों तभी बीजेपी को समर्थन दिया था, जब मनोहर पर्रिकर को सीएम बनाने की उनकी शर्त मान ली गई. अब कांग्रेस ने गठबंधन शर्त का हवाला देते हुए राज्यपाल को बताया है कि बीजेपी के पास मौजूदा स्थिति में कोई घटक दल नहीं है. पार्टी ने अपने पत्र में सीटों का आंकड़ा भी दिया. पत्र में बताया कि फिलहाल कांग्रेस के पास 14, बीजेपी के पास 11, गोवा फॉर्वर्ड के पास 3, एमजीपी के पास 3, निर्दलीय 3, एनसीपी 1 और एक स्पीकर हैं. ये आंकड़ा देते हुए कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि कांग्रेस को सरकार बनाने का न्योता दिया जाए.गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं. इनमें से तीन सीटें पहले ही खाली पड़ी हुई थीं, जहां 23 अप्रैल को उपचुनाव होने हैं. अब मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद एक और सीट खाली हो गई है. यानी अब सदस्यों की कुल संख्या स्पीकर समेत 36 बची है. ऐसे में फिलहाल बहुमत के लिए 19 सीटों की आवश्यकता है. मौजूदा गणित के लिहाज के बीजेपी सरकार के पास कुल 21 विधायक हैं. इनमें 12 बीजेपी, 3 एमजीपी, 3 जीएफपी और 3 निर्दलीय हैं. वहीं कांग्रेसी खेमे में उसके अपने 14 और एक एनसीपी विधायक है. यानी कांग्रेस के पास 15 सदस्य हैं. हालांकि, ये समीकरण उस स्थिति में जब बीजेपी के सभी सहयोगी उसके साथ बने रहें. चर्चा ये भी है कि मनोहर पर्रिकर के न होने पर अब क्षेत्रीय दल बीजेपी को समर्थन पर पुनर्विचार कर सकते हैं. कांग्रेस भी यही दावा कर रही है. उनका कहना है कि बीजेपी को जिन दलों ने समर्थन दिया था वो मनोहर पर्रिकर के मुख्यमंत्री होने की शर्त पर था. लेकिन अब उनका दुर्भाग्यपूर्ण देहांत हो गया. ऐसे में कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर दिया जाए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल के ‘अजहर जी’ के जवाब में कांग्रेस ने याद दिलाया रविशंकर का 'हाफिज जी’राहुल के ‘अजहर जी’ के जवाब में कांग्रेस ने याद दिलाया रविशंकर का 'हाफिज जी’Congress Attacks BJP कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को ‘हाफिज़ जी’ कह रहे हैं.
Read more »

..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदी..तो इस वजह से कांग्रेस पर इतनी हमलावर हैं बसपा सुप्रीमो मायावती– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में महागठबंधन और कांग्रेस के बीच गठबंधन की ख़बरों के बीच मायावती कांग्रेस के प्रति और हमलावर होती जा रही हैं. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के प्रति नरम रुख रखे हुए हैं. अखिलेश जब भी मीडिया से बात करते हैं तो कांग्रेस को गठबंधन का साथी बताते हैं. दूसरी ओर मायावती बीजेपी और कांग्रेस के प्रति बराबर हमलावर हैं. आखिर ऐसा क्यों है कि गठबंधन में दोनों बराबरी के साथी हैं, लेकिन एक कांग्रेस के साथ खड़ा है और दूसरा विरोध में? इसके पीछे की राजनीति को समझने के लिए दोनों पार्टियों के उत्तर प्रदेश के वोट बैंक को समझना होगा. कांग्रेस तब तक उत्तर प्रदेश में मजबूत जनाधार में थी जब तक बहुजन समाज पार्टी का उदय नहीं हुआ था.
Read more »

लंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित- Amarujalaलंबी बीमारी के बाद गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन, कैंसर से थे पीड़ित- Amarujalaबीते लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का निधन हो गया। goacmmanoharparrikarpassedaway ManoharParrikar BreakingNews
Read more »

Live updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनLive updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनLive updates: नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधनManoharParrikar
Read more »

गोवा के सीएम मनोहर पर्र‍िकर का लंबी बीमारी के बाद निधन, राष्‍ट्रपति‍ ने ट्वीट कर दी जानकारीगोवा के सीएम मनोहर पर्र‍िकर का लंबी बीमारी के बाद निधन, राष्‍ट्रपति‍ ने ट्वीट कर दी जानकारीराष्‍ट्रपत‍ि रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी. इससे कुछ समय पहले ही सीएमओ ऑफि‍स ने ट्वीट कर बताया था कि उनकी हालत गंभीर थी. डॉक्‍टर अपनी ओर से इलाज की पूरी कोश‍िश कर रहे थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर लोगों का हुजूम लग गया.
Read more »

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूमनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »

परिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी- Amarujalaपणजी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले परिकर के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत होगी। goacm narendramodi BJP4India ManoharParkar Manohar
Read more »

पर्रिकर के निधन के महज 2 घंटे बाद कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावापर्रिकर के निधन के महज 2 घंटे बाद कांग्रेस ने पेश किया सरकार बनाने का दावाManohar Parrikar dead LIVE News Updates: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने रविवार शाम (17 मार्च) अंतिम सांस ली। वे काफी समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पर्रिकर के निधन के 2 घंटे बाद कांग्रेस ने गोवा में सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।
Read more »

कांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंकांग्रेस ये 'दांव' खेलकर क्या BJP के हाथ से छीन सकती है गोवा की सत्ता, 10 प्वाइंट्स में समझेंगोवा (GOA) में भाजपा नीत गठबंधन अगले मुख्यमंत्री को लेकर अभी किसी सहमति पर नहीं पहुंच पाया है. मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के निधन के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है. भाजपा (BJP) विधायक माइकल लोबो ने बताया कि देर रात पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी राज्य में भगवा पार्टी और गठबंधन सहयोगी दलों के बीच कोई आम सहमति हासिल नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) ने मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद सरकार बनाने के लिए फिर से दावा पेश किया है. कांग्रेस ने पहले मनोहर पर्रिकर के तबीयत ज्यादा खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के सामने दावा पेश किया था. हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने न तो उनके पत्र का जवाब दिया और न ही उन्होंने मिलने का समय दिया. ऐसे में यह समझाना जरूरी है कि गोवा के सियासी समीकरण क्या कहते हैं. हम आपको बता रहे हैं कि गोवा में किन परिस्थितियों में भाजपा के साथ से सत्ता जा सकती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:13