अजहर जी’ और 'हाफिज जी’ पर लड़ रही भाजपा और कांग्रेस
पुलवामा आतंकी हमले और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा चुनावी रैलियों में छाया हुआ है. इसी मुद्दे पर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को घेरने के चक्कर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को जैश-ए-अजहर के सरगना मसूद अजहर को ‘मसूद अजहर जी’ बोल बैठे, जिसके बाद से ही बीजेपी उनपर हमलावर है.
लेकिन अब कांग्रेस ने भी बीजेपी को करारा जवाब दिया है, कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज़ सईद को ‘हाफिज़ जी’ कह रहे हैं. प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘’उम्मीद है इस वीडियो को बीजेपी की नई वेबसाइट में अच्छी जगह मिलेगी, जब वह ठीक हो जाएगी. बीजेपी नेतृत्व और उनका हाफिज सईद से समर्थन. इसके अलावा उन्हें वो भी याद होगा जब उन्होंने वेद प्रकाश वैदिक को हाफिज से गले मिलने और बात करने भेजा था’’ But this is just one of the many love signs displayed by BJP for Hafeez Saeed, Masood Azhar&ilk. These pics of India’s NSA with Masood Azhar, the nation will never forget. pic.twitter.com/wVFp4ZeGOW — Priyanka Chaturvedi March 12, 2019प्रियंका ने इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की वो तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जैश सरगना मसूद अजहर को छोड़ने जा रहे हैं. ये तस्वीर कंधार घटना के समय की है. रविशंकर प्रसाद का ये वीडियो पिछले साल जून का है, जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस को घेरने के लिए की गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाफिज सईद को हाफिज जी कहा था.आपको बता दें कि सोमवार को राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था. राहुल का आरोप था कि जिस मसूद अजहर के जैश ने पुलवामा में आतंकी हमला किया, उसी मसूद अजहर को बीजेपी की पिछली सरकार ने छोड़ा था और आज के NSA उसे कंधार छोड़ कर आए थे. इसी दौरान राहुल गांधी ने मसूद अजहर को ‘मसूद अजहर जी’ कहा, जिसपर भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो उठी. टीवी डिबेट्स से लेकर सोशल मीडिया तक बीजेपी ने राहुल को घेरना शुरू कर दिया, हालांकि बाद में कांग्रेस की ओर से इस पर सफाई भी आई थी. कांग्रेस की ओर से तर्क दिया गया कि राहुल गांधी सरकार पर तंज कस रहे थे, जो बीजेपी वालों को समझ नहीं आया.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से साथ G-20 के प्रतिनिधियों से मिले राहुल गांधीराहुल गांधी की जी-20 देशों के राजनयिकों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम पहले 15 फरवरी को आयोजित किया गया था, लेकिन 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद इसे रद्द कर दिया गया था. इस दोपहर भोज का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया.
Read more »
राहुल ने कहा, देश में नफरत फैला रहे हैं बीजेपी और मोदीकांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री जी देश में नफरत फैला रहे हैं जिसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया.
Read more »
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपाल ने 'नेता जी' से कहा, 'नया मोर्चा बनाओ'शिवपाल यादव का एक और बयान सामने आया है, जिसने राजनीति के गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.
Read more »
NSA डोभाल पर तंज कसते-कसते आतंकी मसूद को 'अजहर जी' बोल गए राहुल गांधीदिल्ली में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर को ‘जी’ कहकर संबोधित किया, जिसके तुंरत बाद बीजेपी ने इस बयान को अपने ट्विटर पर शेयर कर दिया.
Read more »
स्मृति ईरानी: राहुल गांधी और पाकिस्तान के बीच एक समानता क्या है ?कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीखा वार किया है। स्मृति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें राहुल जैश के सरगना को मसूद अजहर जी कहते दिखाई दे रहे हैं।
Read more »
राहुल गांधी ने मसूद अजहर को कहा 'जी', रविशंकर प्रसाद का तंज- कांग्रेस में यह क्या हो रहा है?– News18 हिंदीकांग्रेस के बूथ कार्यक्रम में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकी मसूद अजहर को सम्मान देते हुए उसके नाम के पीछे 'जी' शब्द का इस्तेमाल कर दिया.
Read more »
जैश के सरगना को जब राहुल गांधी बोल गए 'मसूद अजहर जी' भाजपा ने कसा तंजपुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसूद अजहर जी बोला है।
Read more »
राहुल के 'मसूद अज़हर जी' कहने पर भाजपा भड़कीरमजान के दौरान चुनाव पर सवाल, 10 फ़ीसदी आरक्षण पर 28 को सुनवाई, आज की पांच बड़ी ख़बरें.
Read more »
