'‘बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री जी देश में नफरत फैला रहे हैं जिसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया'
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब के मोगा में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी देश में नफरत फैला रहे हैं और जरूरी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे को लेकर भी हमला किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री किसानों की मदद करने की बजाए कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं. राहुल गांधी ने गुरुवार को अपनी जनसभा में पंजाब में कांग्रेस सरकार की कर्ज माफी के चौथे चरण की शुरुआत भी की. उन्होंने कहा, ‘इस जमीन पर हमें गुरु नानक देव जी की याद आती है. गुरु नानक जी ने न केवल पंजाब को बल्कि पूरे देश को प्रेम और भाईचारे का रास्ता दिखाया था. मगर आज देश में नफरत और गुस्से के हालात हैं.’ उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के लोग और प्रधानमंत्री जी देश में नफरत फैला रहे हैं जिसके खिलाफ गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन लगा दिया...एक तरह से यह उनके विचारों पर हमला है. यह हालत केवल पंजाब में नहीं बल्कि पूरे देश में है.’ राहुल गांधी ने राफेल सौदे का ठेका अनिल अंबानी की मदद में दिए जाने का भी आरोप लगाया. राहुल ने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय की फाइलों में लिखा है कि मोदी के कारण राफेल लड़ाकू विमानों की सप्लाई में देरी होगी और अपने भाषण में मोदी कहते हैं कि राफेल लड़ाकू विमान समय पर नहीं आया. यह समय पर नहीं आया क्योंकि आपने अनिल अंबानी की मदद करने की कोशिश की. यह समय पर नहीं आया क्योंकि आपने पैरलल बातचीत की और आपने देश की रक्षा करने वाली और पाकिस्तान में बम गिराने वाली वायु सेना के 30,000 करोड़ रुपए ले लिए.’ राहुल गांधी ने जनसभा में ‘चौकीदार चोर है’ का नारा फिर से दोहराया. उन्होंने प्रधानमंत्री को मीडिया के सामने उनके साथ राफेल सौदे पर बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि इसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा. कांग्रेस प्रमुख ने उद्योग में जान फूंकने, रोजगार के अवसर पैदा करने और नशे के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘यदि आप देश में युवाओं से पूछें कि आप क्या करते हैं? उनका उत्तर होता है, ‘कुछ नहीं.’ राहुल ने कहा, ‘पिछले पांच साल में मोदीजी ने 15 उद्योगपतियों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए माफ किए लेकिन देश के किसान का एक पैसा भी माफ नहीं किया.’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री पंजाब में किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के 31,000 करोड़ रुपए नहीं लौटाना चाहते हैं लेकिन पांच मिनट में अनिल अंबानी की जेब में 30,000 करोड़ रुपए दे देते हैं.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि ‘उन्होंने कहा कि यह काला धन के खिलाफ लड़ाई है लेकिन आपको बैंक में कतार में खड़ा करवाया गया. आपने मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या और अनिल अंबानी को कतारों में खड़े देखा था? वे सभी बैंक के भीतर कमरे में बैठे थे और मोदी की मदद से अपने काले धन को सफेद धन में बदल रहे थे.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ममता ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, 'देश जानना चाहता है कि बालाकोट में क्या हुआ'ममता ने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के हवाई हमले के बाद वास्तव में वहां क्या हुआ था.
Read more »
पाक ने माना- मसूद हमारे देश में है, अमेरिका की चेतावनी- आतंकियों की पनाहगाह न बनेंUS again asks Pakistan to deny safe havens to terrorists | एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए पाक विदेश मंत्री ने कहा- मसूद की इतनी तबीयत खराब कि वह घर के बाहर निकल नहीं सकता अमेरिकी सांसद स्टेन होयर ने दोनों देशों के बीच तनाव के लिए पाक के आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया
Read more »
NIA ने देश में आतंक फैलाने के नेटवर्क पर किया काबू: राजनाथ सिंहकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रयासों की वजह से पहले की तुलना में आतंकवादी गतिविधियों के लिये धन मुहैया कराने और जाली भारतीय नोटों के प्रसार में कमी आई है.
Read more »
अभिनंदन की देश वापसी : पाकिस्तान ने दो दिनों में प्रसारित कीं ये 5 फेक न्यूज- Amarujalaअभिनंदन की देश वापसी : पाकिस्तान ने दो दिनों में प्रसारित कीं ये 5 फेक न्यूज AbhinandanIsBack WelcomeHomeAbhinanadan
Read more »
LIVE:इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले PM मोदी- ये निडर, निर्भीक और निर्णायक भारतपीएम narendramodi ने कहा, देश में रक्षा क्षेत्र में कई घोटाले हुए हैं LetsConclave19 ModiAtConclave19
Read more »
ओआईसी पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, बोली- देश को एनडीए ने बेच दिया
Read more »
CM योगी ने की मोदी की तारीफ, कहा-प्रधानमंत्री ने देश को किया गौरवांवित– News18 हिंदीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों के लिए पर राहुल गांधी के मन में कोई संवेदना नहीं है और न ही उनके मन में गरीबों के लिए कोई पीड़ा है.
Read more »
एयरस्ट्राइक पर विपक्ष के बयान से देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा: अरुण जेटलीकेंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना के एयरस्ट्राइक के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बयानों से देश के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचा है और पाकिस्तान को भारत को अपमानित करने का मौका दिया है.
Read more »
फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान: पहले कहा देश में है मसूद अजहर, अब सेना ने किया इनकारकुछ ही दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी स्वीकार कर चुके हैं कि जैश ए मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर यहीं पर है.
Read more »
